169 सद्गुरू ज्ञान बदरिया बरसे

"सद्गुरु ज्ञान बदरिया बरसे"
कबीरदास जी कहते हैं कि सद्गुरु का ज्ञान बादल की तरह बरसता है, अहर्निश बरसता है। जाग्रत में ही नहीं, स्वप्न में भी बरसता है। चलते फिरते बरस जाता है।
ध्यान दें! सत्संग तीन प्रकार का है। एक आमने सामने वाला सत्संग, जिसमें सुनाने वाला भी है, सुनने वाला भी।
दूसरा मौन सत्संग, जब तुम अति अकेले हो, ध्यान में हो, मनन काल में हो। बस संसार का चिंतन छूटा, मन स्थिर हुआ कि कोई संकल्प बिजली की तरह कौंध गया, कुछ सुनाई दे गया।
यहाँ इन दोनों की चर्चा नहीं है, तीसरे सत्संग की चर्चा है। यह बरसता है तो फिर रुकता नहीं, दिन रात बरसता है।
एक बार तुम उस सत्संग के, ज्ञान के, अधिकारी हो जाओ, फिर तुम चाहे जहाँ हो, चाहे जैसे समय काल में हो, किसी भी अवस्था में हो, सद्गुरु तुम्हारे पास हो या कहीं दूर, फिर यह बंद होता ही नहीं, लगातार बरसता है। फिर तुम भीगे ही रहते हो।
पर आध्यात्मिक गुरु विहीन इसे नहीं जानता। अश्रद्धावान सगुरा भी इस सत्संग से वंचित रह जाता है। विद्वान, जानकारियाँ इकट्ठा करने वाला, कितना ही पढ़ता सुनता हो, अध्ययन करता हो, पर किन्हीं सद्गुरू के सानिध्य में भजन न करता हो, माने लकीर का फकीर हो, वह भी इससे नहीं भीगता। वह भी सूखा ही रह जाता है।
गोदी का बालक जैसे निस्संदेह होकर, माँ को ही जानता, माँ को ही चाहता, माँ को ही पुकारता, माँ के ही आश्रय में निश्चिंत रह कर खिलखिलाता है, इस सत्संग का अधिकारी बनने की चाह वाला, गुरु को ही जाने, गुरु को ही चाहे, गुरु को ही पुकारे और गुरु के ही आश्रय में निश्चिंत होकर, साधनरत रहने लगे।
बस फिर यह अपनेआप बरसने लगता है, फिर न संशय रहता, न अज्ञान। तब ही स्वरूप स्थिति आती है।
लोकेशानन्द के अनुसार तब आत्मस्वरूप अपरोक्ष हो जाता है।

"Sadguru Gyaan Badaria Barse"
Kabirdas ji says that the knowledge of gurudev rains like a cloud, it rains day and night. It not only rains while waking, but also in dreams. It rains while walking.
Pay attention! There are three types of sermons. Firstly face-to-face sermon, in which there is both a narrator and a listener.
Second silent sermon, when you are very alone, in meditation, in contemplation. Just the thoughts of the world left, the mind became stable that some thought flashed like lightning, something was heard.
These two are not being discussed here, but the third sermon. Once this sermon starts to rain, then it does not stop, it rains regularly.
Once you become eligible for that sermon, for that knowledge, then wherever you are, whatever state you are in, whatever time it is, whether the master is near you or somewhere far away, then it never stops, it rains continuously. Then you stay wet.
But without a spiritual master, it is never known. Even the one who is associated with some guru but doesn't have reverence for him is deprived of this sermon. A scholar, a gatherer of informations, no matter how much he reads, listens, learns, but does not do chanting in the presence of a guru, he also does not get this. He too remains dry.
As a child in mother's dock, knowing only the mother, likes only the mother, calls only to the mother, keeps smiling in the shelter of the mother, likewise, he who wants to get such sermon, should know the guru only, like the guru only, call the guru only, and should rest in the shelter of the guru and chant.
Just then this knowledge starts raining on its own, then there remains neither any doubt nor ignorance.
According to Lokeshanand, only then does salvation happen.
http://shashwatatripti.wordpress.com
#ramrajyamission
#spirituality

Comments