171 कोई बात नहीं
सुखी रहने के तीन मार्ग।
पहली बात यह समझें कि दर्द और दुख में अंतर है। देह के कष्ट को दर्द कहते हैं, मन के कष्ट को दुख कहते हैं। देह का कष्ट होने पर हम डाक्टर के पास जाते हैं, पर मन का कष्ट होने पर हम स्वयं ही डाक्टर बन बैठते हैं।
विचार करें! आप शांत बैठे थे, कि किसी ने कुछ बुरा कह दिया, आपको दुख हुआ तो आपने डाक्टरी शुरु की। पर जैसे ही आपने सोचा कि मुझे उसके ऐसा ऐसा कहने से दुख हुआ, आपने उस बुरा कहने वाले को ही दुख का कारण मान लिया और लगे उसे ठीक करने। बस सब गड़बड़ हो गया। क्योंकि आप असल बात से चूक गए। यह एक ऐसी बात है जो न समझें तो जीवन बिखर जाए और समझ लें तो जीवन निखर जाए।
विचार करें, उसने आपको गाली दी, तो क्या अपनी मर्जी से दी? नहीं भाई, वह तो निमित्त बना है, गाली तो अपने प्रारब्ध में थी। अगर अपने प्रारब्ध में गाली खाना न लिखा होता, तो है किसी की औकात कि हमें गाली दे देता? तो गाली उसके मुख से निकली है, पर उसने नहीं दी है। अपने प्रारब्ध ने दी है। तो उसे ठीक मत करो, अपना प्रारब्ध ठीक करने का प्रयास करो।
दूसरी बात, हम सब टेलिविज़न देख देख कर खुद टेलीविज़न हो गए हैं, सबने अपना रिमोट दूसरे के हाथ में पकड़ा रखा है। उसने ये बटन दबाया तो आप हंसने लगे, वो बटन दबाया तो आप रोने लगे। बताएँ कि जब तक ऐसा ही चलता रहेगा, तब तक आपके सुखी रहने की संभावना कितने प्रतिशत है?
मेरे भाई बहन! मेरे एक प्रश्न का उत्तर दें। आपके इस चेहरे का मालिक कौन है? आप या कोई दूसरा? आपका चेहरा आपका है ना? तो कौन निर्णय करेगा कि यह चेहरा हंसेगा या रोएगा? दूसरा करेगा? चेहरा आप का है, आप ही निर्णय करो, कि चाहे जो हो जाए, मेरा चेहरा मुस्कुराता रहेगा। लाख हालात बिगड़ जाएँ, मैं अपना चेहरा नहीं बिगड़ने दूंगा।
एक तीसरा आसान उपाय भी है। एक तकियाकलाम बना लो। कुछ भी हो, तुरंत कहने लगो "कोई बात नहीं"। बस दिन में सौ पचास बार कहते चलो। ऐसा कहने की आदत डाल लो। देखो, बात कुछ होती भी है, नहीं भी होती। पर "कोई बात नहीं" ऐसा कहते ही बात रह ही नहीं जाती।
ये अलग बात है कि जब लोकेशानन्द "कोई बात नहीं" कहता है तो कोई कोई ऊपर से कह देता है "आपको कभी कोई बात होती भी है?" पर इसे वह अपना ईनाम समझता है, और "कोई बात नहीं" कह कर मुस्कुरा देता है।
Three ways to be happy.
The first thing to understand is that there is a difference between pain and sorrow. The trouble of the body is called pain, the trouble of the mind is called sorrow. We go to the doctor when there is trouble in the body, but when there is trouble in the mind, we ourselves become a doctor.
Consider! You were sitting quietly, that someone said something bad, you felt sad, then you started medicine. But as soon as you thought that I was hurt by his saying such a thing, you considered the person who said that bad thing to be the cause of sorrow and started refining him. Everything just got messed up. Because you missed the point. This is such a thing that if you don't understand then life gets shattered and if you understand then life will shine.
Think, he abused you, so did he voluntarily? No brother! He has become an instrument, the abuse was in his destiny. If there is no abuse in our destiny, would it be possible for someone to abuse us? So the abuse came out of his mouth, but he didn't. Your destiny has abused you. So don't refine him, try to improve your destiny.
Secondly, we all are behaving like we are a television, we all hold our remote in other's hand. When he pressed this button you started laughing, when he pressed that button you started crying. Tell me, as long as this continues, what is the percentage of your chances of being happy?
My siblings! Answer my one question. Who owns this face of yours? You or someone else? Your face yours. So who will decide whether this face will smile or cry? Someone else? Your face is yours, you decide that no matter what happens, my face will keep smiling. If the situation deteriorates, I will not allow my face to deteriorate.
There is also a third easy solution. Make a habit. Whatever the situation is, say "no problem" right away. Let's just say the same hundred times a day. Get used to saying that. Look, sometimes something happens, sometimes not. But saying "no problem" no problem is left.
It is a different matter that when Lokeshanand says "no problem", someone says "do you ever have any problem?" But he considers it his reward, and smiles saying "no problem".
Comments
Post a Comment