172 फकीर

"उसका ऐलान है के वो मज़े में है,
या तो वो फ़क़ीर है या नशे में है।"
फकीरी बड़ी कीमती है, कीमती से भी कीमती है। इतनी कीमती कि बड़ी बड़ी बादशाहतें, किसी फकीर के पैरों की धूल भी नहीं हैं। इन बे-ताज बादशाहों के यहाँ, बादशाहों के ताज ठोकरों में उड़ाए जाते हैं।
कृत्यकृत्यता, प्राप्यप्राप्यता, धन्यता जिसकी बपौती हो गई। जिसे कुछ करना बाकी नहीं, कुछ पाना बाकी नहीं, कहीं आना जाना शेष नहीं, उसे कोई दुख नहीं, कोई कष्ट नहीं, कोई तनाव, चिंता, उद्वेग नहीं, वह तो उस परमात्मा का होकर धन्य हो गया।
"फकीरी में भी मुझको माँगने में शर्म आती है।
तुम्हारा हो के मुझसे हाथ फैलाया नहीं जाता॥"
एक फकीर मंदिर के बाहर बैठा रहता है, दोनों पैर घुटनों तक कटे हैं, पर होठों पर मुस्कुराहट है, कंठ मधुर नहीं है, पर बड़ा मधुर गा रहा है, कि मेरे पैर न रहे, आपने बड़ा अहसान किया, पैर थे तो कहीं आता जाता भी था, पर अब मैं विश्राम पा गया।
"मेरे टूटे हुए पैरों तलक पर तेरा अहसां है।
तुम्हारे दर से उठकर अब कहीं जाया नहीं जाता॥"
आखिर बात क्या है? संसारी तो सब कुछ होते हुए भी छाती पीट रहा है, तो फकीर किस के सहारे मजे में झूम रहा है? इसने नशा तो नहीं कर लिया? नहीं नहीं! फकीर नशे में नहीं है, नशे में तो संसारी है, फकीर को तो होश आ गया, उसे नशे का नशा नहीं, होश का नशा है, खुदी की खुशी है। उसने भगवान के दरबार में कुछ चढ़ाया थोड़े है, कुछ है ही नहीं चढ़ाए क्या? हाँ "कुछ" नहीं, "सबकुछ" चढ़ा दिया, वह तो खुद ही चढ़ गया, उसने खुद को ही चढ़ा दिया।
"करम के पुजारी करम चाहते हैं,
हरम के पुजारी हरम चाहते हैं।
खुशी चाहते हैं ना गम चाहते हैं,
जो तुम चाहते हो वो हम चाहते हैं॥"
वह मजे में है, क्योंकि उसने समर्पण कर दिया। उसकी अपनी इच्छा रही ही नहीं, उसने भगवान की इच्छा को ही अपनी इच्छा बना लिया। उसे वहम और अहम दोनों ही न रहे।
आप भी ऐसा ही करें, क्योंकि जब ऐसा हो जाता है तो रुकावटें रुक जाती हैं, कठिनाइयां कठिनाई में पड़ जाती हैं, परेशानियाँ परेशान हो जाती हैं।
लोकेशानन्द स्पष्ट कहता है कि जब इस मनुष्य देह रूपी सरहद पर आ ही गए हो, तो या तो झण्डा फहरा कर आओ या झण्डे में लिपट कर आओ।

"He declares that he is having fun,
He is either a fakir or a drunk."
Fakiri is very precious, more precious than anything else. So precious that great kingdoms are not even the dust of a fakir's feet. These uncrowned emperor fakirs, stumble the crowns of the emperors.
He who became blessed, who has nothing left to do, nothing left to be achieved, nowhere to go, he has no sorrow, no pain, no tension, no worry, no agitation.
"Even being a fakir, I am ashamed to beg,
Being yours I can't stretch out my hand."
A fakir is sitting outside a temple, both legs are cut below the knees, but he is still smiling, his voice is not so sweet, but he is singing very sweetly, that I have no legs, you have done a great favor, if there were legs, then I would have gone here or there? I used to go before, but now I am at rest.
"I am proud of my broken legs,
I can't go anywhere leaving your door.
But what is the matter? The worldly people are beating their chest in spite of having everything, so on whose base is the fakir happy? Is he drunk? No! The fakir is not intoxicated, worldly people are intoxicated, the fakir has come to his senses, he is not intoxicated by drugs, he is intoxicated by consciousness, he has his own happiness. He hasn't offered anything in Bhagwan's court, he doesn't have anything, what could he offer? Yes he didn't offer "something", he offered "everything", he offered himself.
"Who desires money desires money,
Who desires woman desires woman.
I neither desire happiness nor sorrow,
I desire only that what you desire."
He is happy because he has surrendered. He has no desire of his own, he made Bhagwan's will his own wish. He neither have misconception, nor ego.
You should do the same, because when this happens, the obstacles stop, the difficulties get into difficulty, the troubles get into trouble.
Lokeshanand clearly says that when you have reached to the border of this human body, then either come by hoisting the flag or come wrapped in the flag.

Comments