176 स्वप्न को स्वप्न जान लो

सुना यही था की मृत्यु जीवन का सबसे बड़ा सत्य है, पर पाया यह की मृत्यु नाम की कोई वस्तु न थी, न है, न होने की संभावना है।
अगर कहो कि जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु निश्चित है, तो यह भी जान लिजीए कि जैसे "मैं मरूंगा" यह भ्रम है, "मेरा जन्म हुआ है" यह भी भ्रम है।
आप हो अजन्मा अविनाशी आत्मतत्व, आप में जन्म मरण है ही नहीं। पर न मालूम क्यों, आपको माया रूपी नींद आ गई और आप यह संसार रूपी स्वप्न देखने लगे ।
अब जैसे आप एक रात की एक नींद में, एक के बाद एक, अनेक स्वप्न देखते हो। एक स्वप्न में जो दृश्य जगत दिखाई दिया, स्वप्न टूटते ही उसका विनाश होने पर, आप फिर से, नए स्वप्न में, नया दृश्य जगत देखने लगते हो। यही एक स्वप्न में मर कर, दूसरे स्वप्न में जन्म ले लेना है।
ऐसे ही जिसे आप मृत्यु कह रहे हो, यह और कुछ नहीं, इस जाग्रत रूपी स्वप्न का टूट जाना है। स्वप्न टूटता है, आपका कुछ बनता बिगड़ता नहीं। आप तो तभी, तत्क्षण, अपनी कल्पना शक्ति से दूसरा जाग्रत रूपी स्वप्न देखने लगते हो।
और किस स्वप्न में आप क्या कल्पना करने लगो, क्या अपने को समझने लगो, कोई ठिकाना नहीं है। अब इस समय आप जो अपने को समझ रहे हो, यह आपका स्वप्न ही चल रहा है। कुछ देर में जब यह टूट जाएगा, आप नया बुनने लगोगे। यों आप माया रूपी रात्रि में सोए हुए, अनन्त काल से, अनन्त स्वप्नों में, बार बार, कभी कुछ तो कभी कुछ होकर, जन्मने मरने की कल्पना में खोए रहते हो। असल में न आपका कभी जन्म हुआ है न मृत्यु।
यह बिलकुल ऐसे है जैसे एक फिल्म पूरी हो जाने पर, नई फिल्म में, नया शहर, नए पात्र, नई ही कहानी होती है।
पूछो कि इससे छूटा कैसे जाए? तो सरल है, कुछ है ही नहीं, लोकेशानन्द की बात मान लो, स्वप्न को देखते देखते स्वप्न को स्वप्न जान लो।

It is heard that death is the greatest truth of life, but found that there was no such thing as death, neither is there, nor is any possibility of it.
If you say that one who is born is sure to die, then also know that just as "I will die" is an illusion, "I am born" is also an illusion.
You are the unborn, immortal soul. There is no birth and death in you. But don't know how, you fell asleep in the night of Maya and you started dreaming this world.
Now as in one night's sleep, you have many dreams, one after the other. When a dream is broken, the visible world that appears in that dream is destroyed, and you start seeing a new visible world again, in a new dream. This is to die in one dream and take birth in another dream.
Just like that, what you are calling death, is nothing but the breaking of this dream called world. Dreams break, you don't lose anything. And you start dreaming of another world of dream immediately, with the power of your imagination.
And what do you start imagining in which dream, what do you start to consider yourself, there is no limit. Now at present whatever you are considering yourself, it is your dream going on. After a while when it will break, you will start weaving new one. In this way while sleeping in the night of Maya, from eternity, in countless dreams, again and again, sometimes being something, sometimes something, you remain lost in the imagination of being born and dying. Actually you have never been born or died.
It is as if a movie ends, and in a new movie, a new city, a new character, a new story is there.
If you ask how to get out of it? It is simple, there is nothing, listen to the words of Lokeshanand, while seeing the dream, know the dream as a dream.

Comments