179 मनस्थिति बदलो
"मेरे जीवन में दुख का कोई कारण पैदा ही न हो" ऐसी इच्छा करना ही दुख का मूल कारण है। ध्यान से समझें! शरीर है तो रोग आएगा, सर्दी में कंपकंपी तो गर्मी में पसीना आएगा। कभी मित्र से वियोग होगा, कभी शत्रु से सामना होगा, मकान पुराना पड़ेगा, मोटर बिगड़ेगी, ठोकर लगेगी, आँख में धूल पड़ेगी, कुत्ता भौंकेगा।
सुख दुख तो जीवन रथ के पहिए के दो भाग हैं, जो भाग अभी ऊपर है वह नीचे जाएगा, और नीचे वाला अभी ऊपर आएगा। यह सुख दुख का पहिया अनवरत घूमता ही रहता है। यों कौन है जिसे सुख ही सुख है? और किसे दुख ही दुख?
सब कहते हैं, स्वामी जी कुछ ऐसा बता दीजिये कि मुझे सांसारिक दुख न मिले, मेरा भाग्य बदल जाए। लोकेशानन्द का कहना कहना है कि सत्संग का काम प्रारब्ध बदलना नहीं है, सत्संग का काम परिस्थिति बदलना नहीं है, सत्संग तो मनःस्थिति बदलता है।
सत्संग का काम तो मन को ऐसा बनाना है कि हमें दुख की अनुभूति ही न हो। सत्संग एक ऐसा कारखाना है जिसमें मन बदला जाता है। मौत से भी तन ही बदलता है, मन नहीं बदलता। मन तो सत्संग से ही बदलता है।
देखो! दुख तो प्रारब्ध का फल है। दुख को रोका नहीं जा सकता, पर दुखाकार वृत्ति को रोका जा सकता है। लाख दुख का कारण सामने होने पर भी, दुख की अनुभूति न हो, ऐसा उपाय किया जा सकता है।
मेरे भाई बहन! संसार पाने की इच्छा ही दुख की माँ है। सत्संग मन को भगवदाकार बना कर, संसार की इच्छा से ही छुड़ा देता है, तब दुख कहाँ से होगा? माँ ही न हो, तो पुत्र कैसे पैदा हो?
यों अवस्था भेद से साधक तीन प्रकार के हैं। सर्वोत्तम यह है कि "मुझे जरूरत नहीं है, इच्छा भी नहीं है, मेरे पास है भी नहीं, और कोई देगा तो लूंगा भी नहीं।"
मध्यम यह है कि "जरूरत तो नहीं थी, पर देख कर इच्छा हो आई। फिर भी स्वयं माँगा नहीं, पर किसी ने दे दिया तो ले लिया, लेकिन अपने पास नहीं रखा, किसी और को दे दिया।"
यहाँ तक दुख नहीं है।
पर निकृष्ट यह है कि "इच्छा भी है की मिल जाए, माँग भी बैठे, और मिल गया तो रख भी लिया।" ऐसा मनुष्य अपनी मनःस्थिति बदले बिना दुख से कैसे बचेगा?
The root cause of sorrow is to wish that "there should be no cause of sorrow in my life". Understand carefully! If there is body, there will be disease, shivering in winter and sweating in summer, a friend will leave, enemy will come, house will be old, car will break down, you will be stumbled, dust will fall in the eyes, dogs will bark.
Happiness and sorrow are two parts of the wheel of the chariot of life, the part which is above now, will go down, and the part which is below will come up. This wheel of happiness and sorrow keeps spinning continuously. So nobody is here who has only happiness or only suffering.
Everyone says, Swami ji, please tell me some way so that I do not get sorrow, please change my destiny. Lokeshanand says that my sermon doesn't change destiny, it doesn't change situation, it changes the state of mind.
Sermon is to make the mind such that we would not feel any sorrow. Sermon is a factory in which the mind is changed. Even death changes the body only, does not change mind. The mind changes only through sermon.
See! Sorrow is the fruit of destiny. Sorrow cannot be avoided, but its feeling can be avoided. There is such a remedy that even if there are a million causes of sorrow, you will not feel it.
My brothers and sisters! The desire to have the world is the mother of sorrow. My Sermon frees the mind from the will of the world by engaging the mind in Bhagwan, then from where will the sorrow come? If there is no mother, how can a son be born?
In this way, there are three types of seekers with distinction of stage. The best is "I don't need, I don't want, I don't have, and if anyone gives, I won't take."
The medium is that "There was no need, but after seeing the desire arose. Still did not ask, but if someone gave it then took it, but did not keep it, gave it to someone else."
Till this stage there is no sorrow.
But the worst is that "There is a desire to get, asked for it, and if it is found, then kept it too." How can such a man escape from sorrow without changing his state of mind?
Comments
Post a Comment