181 मार्गदर्शक कौन?

आज एक और बड़ी भूल की ओर इशारा है। निवेदन है की जल्दबाजी न करें, भली प्रकार विचार करके ही आगे बढ़ें।
देखें, मार्गदर्शक तो दो ही हैं, संत और शास्त्र। संत का मिलना, उन्हें पहचानना, उनके प्रति समर्पण, उनके आदेश में चलना, उनके प्रति श्रद्धा का टिकना, हर किसी के बस की बात नहीं। यह तो किन्हीं विरले, साहसी, पुण्यात्मा, परमात्मा के चुने हुए प्यारों का ही काम है। जनसाधारण को तो शास्त्र ही सरल रास्ता बचता है। लेकिन माया का प्रभाव देखें कि अनुवादकों से शास्त्र के भी अर्थ का अनर्थ हो गया है। 
कारण है शास्त्र में वर्णित पात्रों को अंत:करण की वृत्ति रूप में न देख कर, मनुष्य रूप में देखना। शास्त्र कोई इतिहास की किताब नहीं है, आध्यात्मिक रहस्य है। उसका अर्थ सामान्यतया लगाने वाला तो अभी माया की गोद में ही खेल रहा है।
संतविहीन निगुरे, वही अर्थ किताब से पढ़ते हैं, उसी को सही मानकर चलते हैं, और असल बात से भटक जाते हैं।
कल की ही पोस्ट से, धर्मक्षेत्र और कुरुक्षेत्र एक नहीं, विपरीतार्थक हैं, ऐसा आप सबने स्पष्ट अनुभव किया ही है। वह मूर्ख है जो धर्मक्षेत्र और कुरुक्षेत्र को पर्यायवाची शब्द समझता है। या जो समझता है कि कुरुक्षेत्र ही धर्मक्षेत्र है।
गजब बात है, यहाँ तो अभी तक छोटा सा सही गलत का भी निर्णय नहीं लिया जा पा रहा, आप अनुसरण किसका करेंगे?
इसीलिए, विडंबना देखें, कर्ण नाम के कितने लोग हैं देश में? अनगिनत! और विभीषण नाम का एक भी नहीं! कर्ण की चर्चा चले तो "दानवीर", विभीषण की चर्चा चले तो "घर का भेदी लंका ढाए"?
जबकि वास्तविक अर्थों में, विभीषण जगत के विपक्ष में, जगदीश के पक्ष में खड़ा हुआ, कर्ण जगत के पक्ष में, जगदीश के विपक्ष में खड़ा हुआ।
बात भाई को त्यागने या मित्र का साथ देने की नहीं है, बात तो जगत के मोह को त्याग कर, जगदीश का साथ देने की है। इसीलिए अंतर्जगत की वृत्ति रूप में विभीषण की तुलना में कर्ण एक पल भी नहीं टिकता।
आप कितने दानी हैं, विद्वान हैं, कुल वाले हैं, या क्या हैं, इसकी कीमत माया के बाजार में तो हो सकती है, पर भगवान के दरबार में, यह सब दो कौड़ी है।
लोकेशानन्द के मत में आप की असली कीमत तो तब मालूम पड़ती है जब जगत और जगदीश में से एक को चुनना पड़ता है। और यह मौका आया तो कर्ण हार गया, विभीषण जीत गया।

Today, another big mistake is being pointed out. Please do not hurry, think thoroughly.
See, there are only two guides on spiritual path, sant and scripture. It is not possible for everyone to meet a sant, to recognize him, to surrender to him, to follow his orders and to maintain reverence for him. This is possible only for some rare, courageous, chosen one pious soul. That's why for a common man, the scripture is the only way left. But see the effect of Maya that the translators have deteriorated the meaning of the scriptures even.
The reason is they see the characters mentioned in the scriptures in human form, not in the form of mind's instincts. Scripture is not a history book, it is a spiritual mystery. Generally, the one who are interpreting it, himself is playing in Maya's lap at present.
One who is not having a sant's company, reads the same deteriorated meaning from the book and deviates from the real thing.
From yesterday's post itself, you all have clearly realized that Dharmkshetra and Kurukshetra are not the same but opposite. He is a fool who considers them to be synonyms. Or one who thinks that Kurukshetra is Dharmkshetra.
The wonderful thing is, even a small right and wrong decision is not being taken here, whom will you follow?
That is why, see the irony, how many people named Karn are there in the country? Countless! And not even one named Vibhishan! People call Karn a "Hero", and about Vibhishan they say "An insider does the maximum damage"?
Whereas in real sense, Vibhishan stood on Bhagwan's side, against the world, whereas Karn stood on world's side, against Bhagwan.
It is not a matter of abandoning a brother or supporting a friend, it is a matter of renouncing the attachment of the world and supporting Bhagwan. In true sense, Karn does not stand even for a moment in front of Vibhishan.
Whether you are a philanthropist, a scholar, from higher class, it may have some value in the market of Maya, but in Bhagwan's court, all this is just two pennies.
In the opinion of Lokeshanand, the real value is known only when one has to choose between world and Bhagwan. And when this opportunity came, Karn lost, Vibhishan won.

Comments