183 कामादि
जैसा जन्मजन्मांतर से मन करता ही आया है, यह स्वाभाविक ही है कि मन विषयों में जाता है। देखो, पूर्व संस्कारवश पहले मन विषय की ओर जाता है, फिर देह और इन्द्रियाँ भी उसी ओर चेष्टा करने लगती है। पर हमें यह समझना है कि इस प्रक्रिया में हम क्या करते हैं? न तो हम विषयों में जाने वाला मन हैं, न ही हम चेष्टा करने वाली देह हैं, हम तो इन दोनों को देखने वाले हैं। बस इसी बात को समझा कि बात बनी। तब कोई परेशानी नहीं।
कभी मैंने इस मन और देह को मंदिर जाते देखा। फिर कभी मैंने ही इस मन और देह को कामक्रोधादि में जाते देखा। मैंने देखा। मैं गया नहीं। गए मन और देह। तो मेरा क्या बिगड़ा? कुछ नहीं।
वह मनुष्य जिसका मन तो मंदिर जाता है, पर वह अपने मन का द्रष्टा नहीं है, माने वह मन को मंदिर जाते नहीं देखता। उस मनुष्य में कोई विशेषता नहीं है।
जबकि वह मनुष्य जिसका मन कहीं भी क्यों न जाता हो, पर यदि वह मन का द्रष्टा है, तो वह मनुष्य विशेष है।
तो असल बात यह नहीं है कि आपका मन कहाँ गया? बात यह है कि आपने उसे जाते देखा या नहीं?
अब वह जो मन को देखने वाला हो गया, जिसे मन के दोष दिखने लगे, कि यह मन जहाँ जा रहा है, इसे जाननेवाला जो हो गया, वह तो आदर का पात्र है। तो मन चाहे जहाँ जाए, देह भी जाए, सौ बार जाए, चिंता न करें, बस आपको मालूम रहे कि कहाँ गया?
इसे ऐसे भी समझें कि जैसे किसी को यदि एक बार शूगर हो जाए तो ठीक नहीं होती, तब शूगर की चिंता करने से कोई लाभ नहीं, बस दवा खाते रहो और चीनी से परहेज करते रहो। ऐसे ही कामक्रोधादि की चिंता मत लो, बस अपने मन को देखते हुए, सत्संग की दवा खाते रहो और कुसंग से परहेज रखते रहो।
हाँ लोकेशानन्द का इतना आग्रह अवश्य है कि इस उधेड़बुन में साधन न छूटने पाए।
As the mind has been doing since birth after birth, it is natural that the mind is lustful. See, due to prior practice, first the mind flows towards lust, then the body and the senses also move in that direction. But we have to understand that what do we do in this process? We are neither lustful mind, nor are we the body, we are the seers of both. Just you understand this that the problem is solved.
Sometimes I saw this mind and body going to the temple. Then I saw this mind and body going into lust. I saw. I didn't go. Mind and body went. So what's my fault? Nothing.
A man whose mind goes to temple, but he is not aware of that, he does not see the mind going to the temple. There is no specialty in that man.
Whereas the person whose mind goes wherever, but if he is aware of his mind, then that man is special.
So the real thing is not that where did your mind go? It is whether you saw it going or not?
Now the one who has become the seer of mind, the one who started seeing the state of mind, that where this mind is going, whoever has become it's knower, he is respectable. So wherever the mind may go, the body may go, may go a hundred times, don't worry, just be aware of where it has gone?
Also understand it in this way, that if someone gets sugar once, it is not cured, then there is no use in worrying about sugar, just keep taking medicine and keep avoiding sugar. Likewise don't worry about lust etc., just by watching your mind, keep on taking the medicine of sermons and keep away from bad company.
Yes, Lokeshanand has so much insistence that the means should not be missed in this mess.
Comments
Post a Comment