184 अनुभव मात्र मिथ्या है
बहुत ध्यान से एक एक शब्द पढ़ें-
बहुत से साधक, अपनी साधनावस्था में देखे गए, किसी अनुभव के प्रति, मेरा विचार, उसका अर्थ और फल जानना चाहते हैं। सांसारिक दृष्टि से उनका ऐसा पूछना न्यूनाधिक कुछ मायने भी रखता हो, क्योंकि प्रत्येक संसारी अपने भविष्य पर दृष्टि डालना चाहता ही है, उसे लगता है कि मुझे मेरे अनुभव का अर्थ मालूम पड़ जाए तो मैं भविष्य का अनुमान लगा सकूं। पर आध्यात्मिक दृष्टि से किसी भी अनुभव पर चर्चा करना व्यर्थ ही है।
कारण यह कि आपका रात को स्वप्न में देखा गया स्वप्न का जगत, जागते हुए इस समय देखा जा रहा यह जाग्रत का जगत, कुछ विचार करते हुए खुली आँखों से की गई कल्पना, किसी मंच पर देखा गया जादूगर का जादू, तंत्र से उत्पन्न हुआ इन्द्रजाल का दृश्य, या ध्यान की अवस्था में अनुभव की गई कोई भी अनुभूति, यह सब आपके द्वारा जाना जा रहा है, आपकी इन्द्रियों की पकड़ में आ रहा है, इसीलिए मिथ्या है।
और मिथ्या पर क्या चर्चा करनी?
मन में लाखों जन्मों के, करोड़ों दृश्य, बीज रूप में दबे पड़े हैं। ध्यान करते हुए या अन्य किसी अवस्था में, कब कौन सा दृश्य निकल कर बाहर आ जाए, कौन जाने?
आपने किस परिस्थिति में क्या देखा? कुछ भी क्यों न देखा हो। फर्क बालभर का भी नहीं ही है। क्योंकि असल बात यह है कि "तुमने देखा"। और मूल बात यह है कि जो दिखता है उसे नहीं, जो देखने वाला है उसे पकड़ना है।
उनका पूछना कि आज मैंने यह देखा, बिलकुल ऐसा ही है, जैसे कोई बच्चा रोज सुबह उठकर अपने पिता से अपने रात को देखे गए सपने के बारे में कुछ भी ऊलजुलूल पूछे।
पत्थर देखा या पहाड़, काला देखा या सफेद, पानी देखा या आग, बन्दा देखा या बंदर, ऊर्जा अनुभव की या झुरझुरी, आनन्द पाया या भय, जो मिथ्या ही है, उसकी चर्चा क्या?
हाँ एक बात है। यदि गुरू जी या भगवान संबंधी कोई अनुभव हो, तब अलग बात है।
लोकेशानन्द का सुझाव है कि इसे तीन बार चबा चबा कर पढ़ें। फिर निर्णय करें।
Read each word very carefully-
Many seekers, want to know my view about their experience, its meaning and result, seen in their meditative state. From the worldly point of view, their questions may have more or less meaning, because everyone wants to know his future, he feels that if he knows the meaning of his experience, then he can predict his future. But it is pointless to discuss any experience from spiritual point of view.
The reason is that the world of your dreams seen in your dream at night, this world which is being seen at this time while you are awake, imagining something with open eyes while thinking about something, the magic of a magician seen on a stage, an indrajaal originated from tantra, or any experience experienced in the state of meditation, all this is being known by you, your senses, therefore is false.
And what to discuss about the false?
From millions of births, crores of scenes, are buried in the form of seeds in the mind. While meditating or in any other state, when, which scene will come out, who knows?
Under what circumstances did you see? You may have seen anything. There is no difference at all. Because the real thing is "you saw". And the point is to capture who is seeing, the seer, not what is seen.
Their asking that I saw this today is just like every morning a child waking up and asking his father any nonsense about the dream he had seen in the night.
Saw a stone or a mountain, saw black or white, saw water or fire, saw a man or a monkey, felt energy or shiver, found joy or fear, what is the use of discussing what is false?
Yes there is one thing. If there is any experience related to Guru ji or Bhagwan, then it is a different matter.
Lokeshanand suggests that you should carefully read it three times, then decide.
Comments
Post a Comment