185 ग्रन्थि भेदन
"जड़ चेतन की ग्रन्थि पड़ गई।
जदपि मृषा छूटत कठिनई॥"
यह सुनकर कि हृदय में ग्रन्थि है, एक मनुष्य ईलाज कराने गया। एक वैद्य ने कहा यह ग्रन्थि तो तुम मरोगे तब ही छूटेगी। दूसरे ने कहा दवा करो, आठ दस बरस लगेंगे। तीसरा बोला आओ चीरकर निकाल दें। उस मनुष्य ने सोचा कि सबसे बड़े सर्जन को दिखा लूं। सर्जन ने परीक्षा करके बताया कि ग्रन्थि है ही नहीं। उसने पूछा कि फिर दर्द क्यों होता है? सर्जन ने कहा कि तुम्हें ग्रन्थि की भ्रांति हो गई है, इसीलिए कष्ट की भ्रमपूर्ण अनुभूति हो रही है। बात उसकी समझ में आ गई और वो ठीक हो गया। ठीक तो था ही, 'ठीक नहीं हूँ' ऐसा जो भ्रम हो गया था, बस वह मिट गया।
ऐसे ही अज्ञानतावश, जड़ और चेतन में ग्रन्थि मालूम पड़ रही है, और यह ग्रन्थि ही दुख का एकमात्र कारण है। इसी ग्रन्थि के कारण कहते हैं कि साधन करो, जप तप भजन करो।
लोकेशानन्द कहता है कि स्वरूप में ग्रन्थि जैसा कुछ है ही नहीं। बस ऐसा जान लो और ग्रन्थि का भेदन हो गया।
देखो, जड़ माने "यह", जो दिखाई देता है, जो अनुभव में आता है, जो ज्ञेय है, जो जाना जाता है, जो परिवर्तनशील है, मरणधर्मा है, क्षणभंगुर है, दुखरूप है, माने त्रिदेह और त्रिवस्था, माने मन, बुद्धि, देह और जगत।
चेतन माने जानने वाला, अपरिवर्तनशील, अजन्मा अविनाशी, अपनाआपा, माने तुम।
चेतन ने, माने तुम ने, जो इस जड़ देह को 'मैं' मान लिया, और जड़ मन, बुद्धि, जगत को 'मेरा' मान लिया है, यही ग्रन्थि है। अब यह ग्रन्थि न तो किसी दवा से सूखेगी, न किसी क्रिया से निकलेगी।
क्योंकि मूल बात यह है कि चेतन कभी जड़ से जुड़ा ही नहीं, जुड़ सकता ही नहीं, केवल भ्रम हो गया है कि मैं जड़ के साथ एक हूँ। 'मैं' देह हूँ, इसके नाम, आयु, कर्म, भोग, जाति, क्रिया, जन्म, मृत्यु और संबंधी 'मेरे' हैं, यह सिवाय भ्रम के कुछ नहीं है।
और इस भ्रम का मिट जाना, जड़ को जड़ जान जाना, मिथ्या के मिथ्यात्व का बुद्धि में दृढ़ निश्चय हो जाना ही ग्रन्थि का गल जाना है।
बस इतनी सी बात है।
"Jad chetan mein granthi pad gayi,
Jadpi mrisha chhootat kathinayi."
Hearing that there is a knot in the heart, a man went to get treatment. A doctor said that this knot will be released only when you die. Another said, take medicine, it will be cured in eight to ten years. The third said, come I will rip and remove it. That man thought that I should show the toppest surgeon. The surgeon did the examination and told that there is no knot. He asked then why does it hurt? The surgeon said that you have got the illusion of the knot, that is why there is a delusional feeling of pain. That man understood the thing and he was fine. He was already fine, only the illusion that I am not fine, just that illusion was vanished.
In the same way, due to ignorance, there is a knot in the matter and the conscious, and this knot is the only cause of suffering. It is because of this knot that it is said that do meditation, chant, do penance, hymn.
Lokeshanand says that there is no such thing as a knot in the soul. Just know this and the knot has been opened.
Look, the matter means "this", that which is visible, which comes in experience, which is known, which is changeable, which is mortal, which is transitory, which is sorrowful, means three bodies and their three states, means mind, body and world.
Conscious means the knower, unchanging, unborn, immortal, self-soul, that is you.
The conscious, you, who have taken this material body as 'I', and the mind and the world as 'mine', this is the knot. Now this knot will neither dry up with any medicine, nor will it open by any action.
Because the basic thing is that the conscious can never be attached to matter, it cannot be linked, you have only got the illusion that I am one with matter. 'I' am the body, its name, age, deeds, pleasures, caste, action, birth, death and relatives are 'mine', it is nothing but an illusion.
And the disappearance of this illusion, to know the matter as inanimate, to have a firm determination in the intellect about the falsity of the false, is the opening of the knot.
It's just that.
Comments
Post a Comment