197 कर्ण अर्जुन
आपके अंतःकरण में निरंतर चल रहे दैवी और आसुरी वृत्तियों के संघर्ष को ही शास्त्र की दृष्टि से 'महाभारत' कहा जाता है।
'भायां ब्रह्मविद्यायां रतः स भारत' ब्रह्मविद्या में रत साधक ही "भारत" है। ऐसा कोई साधक ही अपने अंतःकरण में चल रहे इस युद्ध को जानता है। भगवान की अनन्त कृपा से विजय तो अन्त में दैवी सम्पद् की ही होती है। पर इसमें समय कितना लगेगा, यह स्वयं साधक पर निर्भर करता है, माने आप पर निर्भर करता है।
ध्यान दें! पुण्य रुपी पाण्डु के प्रताप से प्राप्त, इस देह रूपी राष्ट्र को, मैं और मेरा मानने के कारण, यह जीव रूपी धृतराष्ट्र, सत्य के प्रति दृष्टिहीन है, अंधा है। इसकी बुद्धि रूपी पत्नी गांधारी, आँख वाली होकर भी, अपनी आँखों पर अज्ञान की पट्टी बाँधे है, माने विवेकहीन है। इन दोनों से उत्पन्न, मोह रूपी दुर्योधन न रहे, तो यह महाभारत युद्ध समाप्त हो और आपके जीवन में धर्म रुपी युधिष्ठिर का शासन हो। पर असली बात यह है कि दुर्योधन तो तब मरेगा, जब पहले कर्ण समाप्त होगा।
इस युद्ध का प्रमुख पात्र भगवद्प्रेम रूपी अर्जुन है। यही इस युद्ध में विजय दिलाने वाला है। पर उसके मार्ग में जो सबसे बड़ी अड़चन है, उसी का नाम कर्ण है। और कौन जीतेगा, कौन हारेगा, यह निर्णय आपके ही हाथ में है। आप यदि पूर्वाग्रह को त्याग दें, और कर्ण को मारकर, अर्जुन को दृढ़तापूर्वक पकड़ लें, तो आप यह युद्ध जीत ही गए समझो। ध्यान दें-
कर्तव्य बुद्धि रूपी कुंती को, पुण्य रूपी पांडु मिलने से पहले, संत के मिलने से पहले, जो "साधन" मिला, वह "कर्ण" है। और पुण्य जागृत होने के बाद, संत के मिलने के बाद, उन संत से जो साधन मिला, उसका नाम "अर्जुन" है।
ये दोनों ही परस्पर विरोधी हैं। आप जो साधन अब तक करते रहे हैं, उसे छोड़ोगे, तब तो संत सम्मत साधन पकड़ोगे।
पर आपके मन में बैठा मोह रूपी दुर्योधन कहता है कि मैं कर्ण को कैसे छोड़ दूं? भगवान कहते हैं कि जब तक कर्ण न छूटे, अर्जुन सफल कैसे हो? युधिष्ठिर का, धर्म का राज्य स्थापित कैसे हो?
लोकेशानन्द कहता है कि कर्ण अच्छा है, बहुत अच्छा है। मेरे पास आप उसी के सहारे आ पहुँचे हैं। पर जहाँ तक वह पहुँचा सकता था, पहुँचा चुका। अब वह कर्ण ही आपको अटकाए है। यहीं मत रुके रहो। आगे बढ़ो। अर्जुन का सहयोग करो।
The struggle of divine and demonic instincts going on continuously in your intellect is called 'Mahabharat'.
'Bhayam Brahmvidyayam ratah sa Bharat'
Only the seeker who is engaged in spirituality is "Bharat". Only such a seeker knows about this war going on in his intellect. By Bhagwan's grace, ultimately only divine instinct wins. But how much time it will take, it depends on the seeker himself, it depends on you.
Pay attention! You have found this human body by the grace of virtues done in your previous births, but you started believing this body as yourself, this is called Dhritrashtra, who is blind to the truth. Gandhari, his wife, means his intellect, despite having eyes, has tied a band of ignorance on her eyes. These two gave birth to Duryodhan, the attachment. If attachment does not remain, then this Mahabharat war will end and Yudhishthir, the Dharm, will rule your life. But the real thing is that Duryodhan will die only when Karn ends first.
The main character of this war is Arjun, Bhagwan's love. He is the one who provides victory in this war. But the biggest obstacle in his path is Karn. And who will win, who will lose, that decision is in your hands. If you give up prejudice, and after killing Karn, hold on to Arjun firmly, then you will win this battle. Pay attention-
The "means" that Kunti got, before meeting Pandu, is "Karn". And when virtues awakened, after meeting sant, the means which he got from that sant, is "Arjun".
Both of these are opposites. If you leave the means which you have been doing till now, then only you will catch the means given by the sant.
But Duryodhan, the attachment, who is sitting in your mind, says that how can I leave Karn? Bhagwan says that unless Karn leaves, how can Arjun be successful? How can Yudhishthir's kingdom of Dharm be established?
Lokeshanand says that Karn is good, very good. You have come to me with the help of that only. But he has taken you as far as he could. Now that Karn is holding you back. Don't stay here. Move ahead. Help Arjun.
Comments
Post a Comment