389 एक लव्य
यह कहानी तो आपने सुनी ही होगी कि राजपुत्रों के गुरू द्रोणाचार्य द्वारा अस्वीकार कर दिए जाने पर, एक लव्य ने उनकी मिट्टी की मूर्ति बना कर धनुर्विद्या का अभ्यास किया।
एक दिन एक लव्य प्रतिदिन की ही भांति अभ्यास कर रहा था, कि एक कुत्ता उसे देख कर जोर जोर से भौंकने लगा। ध्यान भंग होता देख, एक लव्य ने एक के बाद एक कईं तीर इस प्रकार छोड़े कि कुत्ते के मुँह में कोई घाव भी नहीं हुआ और उसका मुँह तीरों से बंद भी हो गया।
वह कुत्ता व्याकुल होकर पास ही में लगे राज शिविर से होकर गुजरा। जहाँ अर्जुन आदि सहित गुरू द्रोण ने उसे देखा और वे ऐसे विचित्र धनुर्धारी को खोजते हुए एक लव्य के पास पहुँच गए।
एक लव्य ने गुरूजी को देखा तो चरणों में प्रणाम किया। मालूम पड़ने पर कि यह एक लव्य उन्हें ही गुरू मान कर धनुर्विद्या में पारंगत हुआ है, गुरू द्रोण ने दक्षिणा स्वरूप एक लव्य के दाहिने हाथ का अंगूठा माँग लिया, जो एक लव्य ने सहज ही गुरूजी के चरणों में समर्पित कर दिया।
अब इस कथा का आध्यात्मिक रहस्य-
एक इष्ट में लौ लग जाना ही एक लव्य हो जाना है। साधन पथ की प्रारंभिक कक्षा का विद्यार्थी क्षुद्र नाम से जाना जाता है, जो कालांतर में, इसी जन्म में, इसी देह से, उत्तरोत्तर साधन करता हुआ, वैश्य और क्षत्रिय श्रेणी पार कर ब्राह्मणत्व की प्राप्ति करता है।
गुरूजी का स्वरूप अपने अंतःकरण में उतार लेना ही उनकी मूर्ति बनाना है। यही "ध्यानमूलं गुरूर्मूर्तिम्" है। ध्यान ही धनुष है, गुरूदेव का उपदेश ही बाण है। गुरूजी के उपदेश पर मनन करना ही धनुर्विद्या का अभ्यास करना है।
मन ही कुत्ता है। मन में बार बार सांसारिक विचार उठना ही उस कुत्ते का बार बार भौंकना है, जो साधन मार्ग में सब से बड़ी बाधा है। एकनिष्ठ, श्रद्धावान, दृढ़ प्रतिज्ञ साधक, अभ्यास के बल से, बिना मन को चोट पहुँचाए, निर्विचार में प्रतिष्ठित होता है, पूर्णत्व को प्राप्त होता है।
तब गुरूजी कर्तृत्वाभिमान से छुड़ा लिया करते हैं। अंगुठा कर्तृत्व का ही प्रतीक है। साधक कर्तृत्व का त्याग कर धन्य हो जाता है। तब वह कर्ता नहीं रहता, इसीलिए भोक्ता भी नहीं रहता। तब वह हर प्रकार के दुख द्वंद्व से सदा सदा के लिए छूट जाता है।
लोकेशानन्द कहता है कि हमें भी एक लव्य होने का प्रयास करना चाहिए।
You must have heard this story that when Guru Dronacharya rejected Ek Lavya, he practiced archery by making clay idol of Guru Dron.
One day Ek Lavya was practicing archery, that a dog barked loudly after seeing him. Seeing the distraction, Ek Lavya released several arrows one after the other in such a way that there was no wound in the dog's mouth and his mouth was also closed with arrows.
Distraught, the dog passed through the nearby camp, where Guru Dron including Arjun etc. saw him and searching for such a strange archer they came to Ek Lavya.
When Ek Lavya saw Guru ji, he bowed at the feet. Upon realizing that this Ek Lavya has mastered archery by considering him as a master, Guru Dron asked for the thumb of the right hand of Ek Lavya in the form of Dakshina. Which Ek Lavya spontaneously cut and surrendered to Guru ji's feet.
Now the spiritual secret of this story-
To become loyal to one Master is to become Ek Lavya. The student of the initial stage of the spiritual path is known as Shudra, who in the course of time, in the same birth, from the same body, progressively practicing means, crosses the Vaishya and Kshatriya stages and becomes Brahmin.
To take Guru ji's form in his intellect is to make his idol. This is "Dhyanmulam Gururmurtim". Meditation is the bow, Guru's teachings are arrows. To meditate on Guru ji's teachings is to practice archery.
Mind is the dog. Raising worldly thoughts repeatedly in the mind is the barking of that dog, which is the biggest obstacle in the spiritual path. A dedicated, steadfast seeker, by practice, without hurting the mind, is distinguished in thoughtlessness, and attains perfection.
Then Guru ji frees him from the doership. Thumb is a symbol of doer. The seeker is blessed by abandonment of doership. Then he is no longer the doer, that is why he does not remain sufferer too. Then he gets rest forever from all kinds of miseries.
Lokeshanand says that we should also try to be Ek Lavya.
Comments
Post a Comment