390 अभागी बूंद
कोलकाता के हमारे बड़े भैया श्री विनय तिवारी जी ने बहुत सुंदर विचार किया। आप भी उनके इस विचार पर मनन करें।
एक ही सूर्य ने, एक ही सागर की छाती से, दो बूंदों को भाप में बदल दिया। एक बूंद, जिसने पश्चिम की ओर जाने वाली हवा का संग किया, तप्त रेगिस्तान में बरसी और पुनः पुनः जन्मती मरती, अनन्त काल तक वहीं भटकती रही। तो दूसरी बूंद जिसने उत्तर की ओर जाने वाली हवा का संग किया, वह पहाड़ पर बरस कर किसी धारा में मिल, गंगा में आ पहुँची और पुनः सागर में समा कर विश्राम को प्राप्त हुई।
योंही एक अभागा मनुष्य जो पाश्चात्य अंधानुकरण में पड़ा, वासनापूर्ति ही जिसका एकमात्र लक्ष्य है, देह सुख ही जिसके लिए सर्वोत्तम सुख है, वह दुख के घर इस जगत में ही रोता बिलखता तड़पता भटकता जन्मता मरता रहता है।
जबकी कोई भाग्यवान दूसरा, जो "को अहं? कथम् इदं जगत?" के उत्तर की खोज में लगा, वह सनातन परम्परा की धारा में मिल, किन्हीं सद्गुरू संत की उपदेश गंगा का संग कर, अपने सत्य स्वरूप को प्राप्त कर, दुख से छूट गया, सदा सदा के लिए विश्राम पा गया, मुक्त हो गया।
अब बूंद तो जड़ है। उसके पास अपना कोई संकल्प नहीं है। वह तो संयोग से ही मंजिल तक पहुँचती है। पर मनुष्य जड़ नहीं है। वह भाग्य से ही बंधा नहीं है। नाम जप नामक महान साधन से, वह अपना नया भाग्य स्वयं निर्माण कर सकता है। वह यदि विचार करे तो अपने संकल्प बल से, अपनी यात्रा की दिशा बदल सकता है।
हैरानी तो तब है जब पुण्य जागृत होने पर भी, संत से परिचय होने पर भी, चार पैसे के लिए रोज दुकान खोल रखने वाला, दो कौड़ी की वस्तु के लिए पूरे बाजार की खाक छान लेने वाला, परमात्मा प्राप्ति के निमित्त संत से मिलने तक का समय नहीं निकाल पाता।
लोकेशानन्द कहता है कि येन केन प्रकारेन कोई एक बार किन्हीं आत्मज्ञानी महात्मा का संग कर ले, वह एक दो जन्म के अंतराल में, परमात्मा को प्राप्त करता ही है, इसमें कोई संदेह नहीं है।
My good friend from Kolkata Mr. Vinay Tiwari ji has forwarded a very fine thought. You too should contemplate on the same.
The same sun, from the chest of the same ocean, turned two drops into steam. A drop, which accompanied the wind going west, rained in the hot desert, born and died again and again, wandering there for eternity. But the second drop which was carried by the wind going north, came down on the mountain, got into a stream, reached the Ganga and got rest in the ocean.
This is how a hapless man who has fallen into western blindness, fulfillment of the desires is whose only goal, for whom the bodily happiness is the best happiness, he keeps on taking birth and dying in the world of sorrow and wandering in agony.
Whereas someone who is fortunate, who asks "Who am I? What is the truth of the world? Who got in the stream of Sanatan tradition, in the Ganga of preachings of any Sadhguru sant, attained his true self, got rid of sorrow, got rest forever, got salvation.
Now, the drop has no resolve of its own. She reaches the ocean by chance. But man is councious. He is not bound by luck. With a great means called Chanting, he can create his new destiny himself. If he considers, with his force of determination, he can change the direction of his journey.
Surprising is that even when virtues is awakened, even after being introduced to the sant, one who is opening shop for four paise daily, scouring the entire market for two penny item, can't take time out for meeting the sant for divine attainment.
Lokeshanand says that once a human accompanies any enlightened Mahatma, he attains the divine within a span of one or two births, there is no doubt about it.
http://shashwatatripti.wordpress.com
#ramrajyamission
#spirituality
Comments
Post a Comment