395 माला उठा लूं
शरीर ने अपने में ऐसा उलझाया कि इसी की सेवा में जीवन बीत गया, किन्हीं संत के चरणों की सेवा तो करते ही कैसे?
चित्त में ऐसा कुसंग का रंग लगा कि इसमें जगत भर के दृश्य बनते हैं, पर भूल से भी, एक बार भी, भगवान का स्वरूप नहीं बनता।
मन ऐसा मोह में आसक्त हुआ कि यह दिन रात पाप का ही चिंतन करता है, शुभ कर्मों पर ध्यान ही नहीं डालता।
बुद्धि ऐसी लोभ में लिपटी कि उसे किसी दीन की सहायता करना तो दूर, किन्हीं महापुरुष को भी कुछ दान करने का विचार तक नहीं आया।
कोई भी सामने से निकलता है तो आँख तुरंत उसकी ओर घूमती है। इसमें भगवान श्रीसीताराम जी को देखने की व्याकुलता तक नहीं है।
जीभ हिलती है तो दूसरे की निंदा ही करती है। कोई दूसरा किसी तीसरे की निंदा करे तो कान खड़े हो जाते हैं। पर न तो जीभ ही भगवान का नाम जपती है, न कानों की ही भगवान की कथा में रुचि है।
इन्द्रियों में बल नहीं रहा, पर काम का बंधन है कि बढ़ता ही जाता है।
भाँति भाँति के, खट्टा मीठा कड़वा तीखा, न खाने योग्य भोजन खाते खाते उम्र ढल गई, पर गुरू जी का झूठा प्रसाद एक बार भी मुँह का ग्रास नहीं बना।
कुकर्म छूटते नहीं, संयम होता नहीं। व्यर्थ वाद विवाद में दिन कब बीत जाता है मालूम नहीं पड़ता। हलकी सी खरोंच लगते ही क्रोध का ज्वालामुखी फूट पड़ता है। छोटी सी हानि हो जाए तो हाथ छाती पीटने लगते हैं कि बाल भर भी धैर्य नहीं। जरा सा भी अपमान सहने की शक्ति नहीं। किसी इच्छा में कोई अड़चन पड़ी कि दाँत किटकिटाते हैं, मुट्ठियाँ भिंचती हैं, आँख से अंगारे और मुँह से कुवचन बरसते हैं।
पर एक बात है, बहुत बड़ी बात है, आज यह सब दृष्टि में आ गया। उठूं, और कोई एक माला उठा लूं। लोकेशानन्द कहता है कि अब जो होगा देखा जाएगा, साँस छूट जाए, पर माला नहीं छूटने दूंगा।
The body entangled me so much that life passed in its service, how could I have served the feet of any sant?
There was such a color in the mind that scenes from all over the world are made in it, but even by mistake, even once, Bhagwan's form is not made.
Heart is so enamored that it contemplates sin day and night, and does not pay attention to auspicious deeds.
Intellect is wrapped in such a greed that it is far to help a poor, even the idea of donating anything to a great man did not come up.
If anything passes from front, the eyes immediately turn to that. It does not even yearn to see Bhagwan Shri Sitaram Ji.
When the tongue moves, it only condemns the other. If someone condemns another, ears are raised. But neither the tongue chants Bhagwan's name, nor the ears are interested in Bhagwan's story.
The senses are weakened, but the bond of lust continues to grow.
Life passed while eating different types of sour, sweet, bitter, tart, non-edible food, but it did not tasted the food touched by Guru ji's mouth even once.
Evil deeds do not stop, there is no restraint. The day passes in pointless debates. A volcano of anger erupts as soon as a slight scratch occurs. If there is a small loss, hands start beating the chest that there is no patience even. No power to tolerate even the slightest insult. If there is an obstruction in any desire, teeth bite, fists are formed, eyes throw embers and mouth abuses.
But there is one thing, it is a very big thing, today it all came into sight. Now I should get up, and pick up any one rosary. Lokeshanand says that now whatever will happen will be seen, even if death comes, I will not leave the rosary.
Comments
Post a Comment