397 संत संग

हम समझते हैं कि कल्याण तो सत्संग से होगा। जब हमें घर बैठे ही सत्संग सुलभ हो रहा है, तब संत संग करने की आवश्यकता ही क्या है? पर भैया! टेलिविजन के सूर्य से ताप नहीं लगता, ताप तो धूप में बैठने से ही  लगता है। और धूप में रखने से घास नहीं जला करती, घास जलानी हो तो उसे आग में झोंकना ही पड़ता है।
सत्संग तो गंगा जल का छींटा है, संत स्वयं गंगा है। लाख मन लोहे का तवा गर्म हो तो एक दो घड़े पानी से ठंडा कैसे होगा? उसे तो गंगा नदी में डालो। ऐसे ही दूर बैठे सत्संग सुनने से लाखों जन्मों के विषयासक्त मन को शान्ति कैसे प्राप्त हो जाए? उसके लिए तो निरन्तर संत रूपी गंगा में डूबे रहना पड़ता है।
हालाँकि न सुनने से तो दूर बैठे सुनना भी बहुत अच्छा है। दूर बैठे सुनने से सभा में बैठ कर सुनना और बहुत अच्छा है। पर दूर बैठने की तो बात ही क्या है, आमतौर पर सभा में सुनी बातें भी उतना असर नहीं करती। सत्संग का वास्तविक लाभ लेने के लिए तो संतोपदेश व्यक्तिगत एकांत में ही सुनना और समझना चाहिए।
आप स्वयं विचार करें कि इतना सत्संग करके भी यदि जीवन को संवार न पाए तो ऐसा समझो जैसे नदी में नहाए पर सिर भी गीला न कर पाए।
आश्रम में पचास हजार रुपए दे कर वापिस चले जाने से अच्छा है कि इन रुपयों से अपने परिवार के लिए अन्न की व्यवस्था करे, कि वे बठे बैठे खाएँ, और स्वयं निश्चिंत होकर संत का संग करें, तो अभूतपूर्व आध्यात्मिक प्रगति हो जाए।
असल में मुख्य बात संग की है। संग बदले तो जीवन का रंग बदले। दूर रहने से संग तो सुधरता नहीं, मन कैसे सुधरेगा?
देखो कि आपका अधिक समय किन के साथ बीतता है? संत के साथ या संसारियों के साथ? आखिर लकड़ी अधिक हो तो साथ में लोहा भी तर जाता है। और लोहे के घन के साथ, लकड़ी भी डूब जाती है। यही संग का प्रभाव है। संग बुरा लग जाए तो लाख जन्मों का पुण्य मिट जाए और संत संग से लाख जन्मों का पाप मिट जाए। संत संग से सौ जन्मों की यात्रा अभी पूरी हो जाए। और दुष्ट के संग से, एक पल की यात्रा, सौ जन्मों तक भी पूरी न हो।
लोकेशानन्द कहता है कि विषयाग्नि और दुख से बचना हो तो एक ही ठिकाना है- संत का संग। पर उसके लिए साल भर में कम से कम एक सप्ताह तो संत के पास लगाओ ही।
जैसे तीर की नोक में नींबू लगा कर उसे जिधर भी धुमाएँ, तीर नींबू की ओर ही रहेगा, वैसे ही अपना मन भगवान में लगा कर रखना है तो संत का संग करना ही एकमात्र उपाय है।

We think that welfare will happen through listening to sermon. When we are getting sermon easily at home, then why join a sant? But brother! Heat is not felt from the sun of television, heat is felt only by sitting in the sun. And grass does not burn by keeping in the sun, if the grass is to be burnt, it has to be put into the fire.
Sermon is a drop of Ganga's water, the sant is Ganga himself. If a thousand tons iron griddle is hot, how will it be colder with a pitcher of water? Put it in the river itself. How can the lustful mind of lakhs of births find peace by listening to sermon sitting at such a distance? For that, one has to be constantly immersed in the Ganga like a sant.
However, as compared to not listening at all, it is better to at least listen sitting far. But usually things heard sitting far away do not affect that much. To take real benefit of the sermon, one must sit and listen to the sant in solitude.
You yourself should consider that even after listening so many sermons, if life does not get groomed, then it is as if you couldn't wet your head while bathing in the river.
From donating fifty thousand rupees in the ashram and going back home, it is better to arrange food for your family with these rupees, so that they can sit and eat, and you should stay with the sant, then there will be unprecedented spiritual progress.
Actually, the main thing is whom do you company with? If you change your company, then the color of life changes. Being away does not improve your company, how will the mind improve?
See with whom do you spend most of your time? With the sant or with the worldly people? After all, if the wood is too much, then the iron attached also doesn't sink. And if attached with a big iron cube, the wood also sinks. This is the effect of company. The journey of hundred births can be completed just now with a sant. And if you accompany a bad man, a moment's journey could not be completed even with a hundred births.
Lokeshanand says that if you want to avoid lust and sorrow, there is only one place- Sant's company. But for that, at least one week in a year should be spent with a sant.
Just like if you put a lemon in the tip of an arrow, then by moving the arrow wherever you want, the arrow will remain towards the lemon, similarly if you want to keep your mind fixed on Bhagwan, the only solution is to associate with a sant.

Comments