198 होली

अंतःकरण में, ज्ञान रूपी अग्नि में, अविद्या रूपी होलिका का जल जाना और भगवद्प्रेम रूपी प्रह्लाद का निखर आना ही होली पर्व का वास्तविक पक्ष है।
समष्टि सूक्ष्म का नाम हिरण्यगर्भ है, इसी से स्थूल जगत उत्पन्न है, इसका अंकुश ही हिरण्यांकुश है। यही मूल अज्ञान है, जो जन्म मरण का बंधन डालकर, भगवान से विमुख करने वाला है।
(इस जगत पर जिसकी दृष्टि टिकी है, वह हिरण्य+अक्ष, हिरण्याक्ष है।)
नारायण शब्द श्रवण संयोग से, बुद्धि में भगवद्प्रेम का उदय हो जाना ही प्रह्लाद का जन्म है। अभी यह छोटा है, नामजप से आगे विकास को प्राप्त होगा।
अनेकानेक संकटों से गुजरने के बाद, प्रेम प्रगाढ़ होने पर, अन्य चारा न देखकर, अविद्या होलिका इसे अपने आवरण में डालकर, विषयाग्नि में जला डालने का प्रयास करती है। पर साधक आसक्ति रहित होने से बच जाता है और अविद्या स्वयं जल कर राख हो जाती है।
इसी प्रक्रिया को स्मरण कराने के लिए सनातन हिन्दू परम्परा में होली मनाई जाती है। उद्देश्य यही है कि साधक इसी मार्ग से चलता हुआ, स्वयं प्रह्लाद हो जाए।
कालांतर में, दृढ़ निश्चयात्मिका बुद्धि रूपी स्तम्भ से, वह सत्यस्वरूप परमात्मा अपरोक्ष हो जाता है। नर मृत्यु के भय से पार होकर भय रहित सिंह हो जाता है। यही नरसिंह अवतार है।
तब द्वैत रहता ही नहीं, दिन रात, अंदर बाहर, ऊपर नीचे का भेद रहता ही नहीं। उस परम अद्वैत में, जहाँ कूटस्थ आत्मस्वरूप के सिवा दूसरा कुछ है ही नहीं, वहाँ हिरण्यांकुश कैसे बचे?
लोकेशानन्द कहता है कि यही परमात्मा प्राप्ति है।

In the fire of enlightenment, burning of Holika the symbol of ignorance, and growth of Prahlada the symbol of devotional love, in the conscience, is the real aspect of Holi festival.
The name of collective subtle body is Hiranyagarbha, from which this world is born, its dominion is Hiranyakush. This is the basic ignorance, which puts you in the the bond of birth and death.
Incidentally, by listening to the word Narayan, the birth of devotion in the intellect is the birth of Prahlad. It is only a child now, by chanting it will develop further.
After going through many crises, when the love deepens, seeing no other choice, ignorance Holika tries to burn Prahlad. But the seeker survives and ignorance itself burns to ashes.
To remind this process, Holi is celebrated in Sanatan Hindu tradition. The aim is that the seeker walks along this path, to become Prahlad himself.
Over a period of time, from the pillar symbolizing the firm determination, Bhagwan is revealed. The seeker crosses over the fear of death and becomes a fearless lion. This is Narasimha avatar.
Then there is no duality, day or night, inside or outside, top or bottom. In that supreme Advaita, where there is nothing other than the true self, how can Hiranyakush survive there?
Lokeshanand says that this is enlightenment.

Comments