400 राम नाम सत्य है
एक बार की बात है एक आदमी को लगा कि कहीं वह मर तो नहीं गया? कारण यह था कि उसने देखा कि उसकी पत्नी उसकी छाती पर पड़ी है और अपने हाथों से अपनी छाती पीट रही है। बच्चे भी वहीं बैठे बदहवास रो रहे हैं। अड़ोसी पड़ोसी भी पास खड़े खुसरफुसर कर रहे हैं।
असल में जब वह पैदा हुआ, तब वह नहीं जानता था कि मौत किसे कहते हैं? जैसे जैसे वह बड़ा हुआ उसने लोगों से सुना कि जब कोई हिलना डुलना देखना बोलना बंद कर दे, निष्प्राण हो जाए, तब समझ लेना चाहिए कि वह मर गया। फिर उसने अपने जीवन में बहुतों को ऐसे ही निष्प्राण हुए देखा और उनका अंतिम संस्कार किया, तो उसकी यह मान्यता दृढ़ हो गई थी।
अब तो वह घबरा गया। उसने हिलने का प्रयास किया, पर उसने देखा कि वह हिल नहीं पा रहा है। इतने में तो कुछ नातेदार बाँस और रस्सी ले आए, लगे अर्थी बनाने।
तब वह जोर जोर से बोला- "अरे मूर्खों! मुझे जिन्दा जला कर मानोगे क्या? मैं मरा नहीं हूँ। बस कुछ गड़बड़ हो रही है जो मैं हिल नहीं पा रहा हूँ।"
पर मानो किसी ने भी उसकी आवाज पर ध्यान नहीं दिया। पत्नी वैसे ही छाती पीटती रही, बच्चे बदहवास रोते रहे और अड़ोसी पड़ोसी खड़े खड़े खुसरफुसर करते रहे।
"ओह! लगता है ये सब बहरे हो गए हैं। ये तो मेरी आवाज ही नहीं सुन पा रहे हैं। आज तो मैं मरा।" ऐसा सोचते हुए वह अपने भगवान को याद करने लगा और अपने जीवन की रक्षा करने की प्रार्थना करने लगा।
पर परिवार में तो अफरातफरी मची थी। "जल्दी करो! जल्दी करो! ए राजू! सब सामान आ गया क्या?" कोई किसी से पूछ रहा था। "हाँ आ गया।" "तो चलो! देर क्यों हो रही है?" और उसके देखते देखते उसे अर्थी पर बाँध कर, एक बड़ा जुलूस उसके पीछे पीछे चलने लगा। पैसे और खील फेंके जा रहे थे और सब एक सुर में बोल रहे थे "राम नाम सत है।"
वह आदमी लाख प्रयास करने पर भी उन्हें समझा नहीं पाया। आखिर थक कर, कि अब कर भी क्या सकते हैं? वह चुप हो गया। और उसे चिता पर चढ़ा कर जला दिया गया।
पर उसे यह देख कर बड़ी हैरानी हुई कि वह जला नहीं। अब उसने जाना कि ओह! शरीर तो जल गया, पर मैं तो नहीं जला। तो मैं शरीर नहीं था? हे भगवान! यही बात तो गुरू जी समझाया करते थे। तब समझ लिया होता तो कल्याण हो गया होता। पर अब समझ आया है जब समझने का कोई लाभ नहीं है।
लोकेशानन्द कहता है कि वह आदमी आज भी उसी श्मशान घाट में बैठा एक के बाद एक जन्म मृत्यु रूप स्वप्न देख रहा है। और इस समय वह देख रहा है कि उसका नाम अमुक है, वह अमुक नगर में रहता है और अमुक अमुक अमुक अमुक है।
Once upon a time, a man felt that probably he was dead. The reason was that he saw his wife lying on his chest and beating her own head with her hands. Children are also sitting there crying badly. Neighbours are also standing nearby.
Actually, when he was born, he did not know what is death? As he grew up, he heard from people that when someone stops talking, moving and breathing, then it should be understood that he died. Then, in his life, he saw many such breathless people and performed their funeral, then his belief was strengthened.
Now he got nervous. He tried to move, but he saw that he was unable to move. At this time, some relatives brought bamboo and roap, started making a bier.
Then he said loudly- "Hey fools! Do you want to burn me alive? I am not dead yet. Just something is going wrong that I cannot move."
But as if no one paid attention to his voice. His wife kept banging her own head, the children kept crying badly and the neighbours kept standing nearby.
"Oh! Looks like they have all become deaf. They can't even hear my voice. I will surely die today." Thinking this, he started remembering his Bhagwan and praying to save his life.
But there was chaos in the family. "Hurry! Hurry! Hey Raju! Have all the goods arrived?" Someone was asking someone. "Yes, all has come." "Come on then! Why is it late?" And he kept seeing helplessly that they tied him to the bier, and large procession followed him. Money and rice were being thrown and everyone was speaking in unison "Ram naam satya hai".
That man could not convince them even after trying a million. After all, what could he do now? He got silent. He was kept on the pyre and burnt.
But he was surprised to see that he did not burn. Now he knows that Oh! The body burned, but I did not burn. So I was not a body? Hey Bhagwan! This is what Guru ji used to explain. Had it been understood at that time then there would have been welfare. But now it is understood when there is no benefit to understand.
Lokeshanand says that even today, that man is sitting in the same crematorium, dreaming of a series of births and deaths. And at this moment he is seeing that he has such a name, he lives in such a city and such is the case, such is the case.
Comments
Post a Comment