401 मोह से मुक्ति

जैसे एक ही बिजली दो प्रकार से मारती है, एक चिपका कर मारती है तो दूसरी झटका देकर फेंक मारती है। ऐसे ही एक ही मोह दो प्रकार से मारता है। मोह राग बन कर चिपका कर मारता है तो विमोह द्वेष बन कर फेंक मारता है।
तुम कहते हो कि मोह से कैसे बचूं? तो यह बताओ कि रेलगाड़ी की खिड़की से जो दृश्य जगत चलता हुआ दिखाई देता है, तुम उस पर विशेष ध्यान न दो, तो तुम्हारी वृत्ति कहीं टिकती है? नहीं टिकती। क्यों? क्योंकि दृश्य आया और गया, तुम में किसी दृश्य का कोई संकल्प ही न उठा। पर तुमने जैसे ही किसी दृश्य पर ध्यान दिया कि संकल्प उठा, वृत्ति उठी, मन दौड़ा और मोहजनित राग या द्वेष हुआ। ऐसे ही संसार के किसी भी दृश्य पर विशेष ध्यान न दें तो संकल्प उठेगा ही नहीं, मोह कैसे होगा?
यदि आप कहें कि ध्यान तो देना ही पड़ता है, ध्यान बिना दिए काम कैसे चलेगा? तो जिस वस्तु पर ध्यान दो, उसे अपना मत समझो। जिसे तुम अपना न समझोगे, उससे भी मोह नहीं होगा। किसी बैंक कर्मचारी को देखो। वह नोट गिनता है, बड़े ध्यान से एक एक नोट गिनता है, रोज लाखों रुपए का लेन-देन करता है, पर न लेते हुए सुख मानता है, न देते हुए दुख पाता है। बस लेता है, देता है। क्यों? क्योंकि अपना नहीं मानता। हम भी ऐसा ही अपने जीवन में करें तो सुख दुख कैसे हो? मोह कैसे हो? राग द्वेष कैसे हों?
यह भी नहीं होता तो दूसरा काम करो। नासिका के अग्रभाग को देखो। नासिका माने नाशिका। नाशवान से आगे देखो। अविनाशी की ओर बढ़ो। तब नाशवान से मोह नहीं होगा। यह भी सरल ही है। बस भगवान का कोई एक नाम राम या ओऽम् जपने लगो। नाम जप से भगवान की कृपा प्राप्त होती है। भगवान कृपा करते हैं तो किन्हीं संत से मिलवा देते हैं। फिर संत के मार्गदर्शन में साधन करने से संत की कृपा मिलती है और संत कृपा करते हैं तो भगवान से मिलवा देते हैं। तो आप नाम जप में लगें।
सुना है कि एक बार रसगुल्ले ने चीनी से कहा- बहन तूं कितनी अभागी है। मैं शीशे की अलमारी में सजा कर रखा रहता हूँ, पर तूं एक गोदाम से दूसरे गोदाम में ही पटकी जाती रहती है। चीनी बोली- भाई तूं फूल मत। तूं जो कुछ भी है मेरे ही कारण है। मैं तुझमें न रहूँ तो तूं गुल्ला ही रह जाएगा। लोकेशानन्द कहता है कि ऐसे ही जिस मनुष्य के जीवन में नाम जप की मिठास नहीं है, उसमें भी रस नहीं है, वह भी कोरा गुल्ला ही है।

Just as the same electricity kills in two ways, one kills by sticking and the other kills by throwing away. In the same way, the same attachment kills in two ways. Attachment kills as infatuation, and hatred kills as malice.
You say how to avoid attachment? So tell me that if you do not pay special attention to the visible world that is seen through the window of the train, then your instinct sticks somewhere? No! Why? Because the scenes come and go, there is no resolution of any scene in you. But as soon as you payed attention to any scene that the resolution arose, the instinct arose, the mind ran and there comes infatuation or malice. Likewise if you do not pay special attention to any scene of the world, then the resolution will not arise, how will there be attachment?
If you say you can't remain without paying attention. Then pay attention to the things, but do not consider it your own. You will not be attached by what you will not consider your own. Look at a bank employee. He counts the note, counts each note very carefully, deals millions of rupees every day, but does not feels happiness while taking, nor feels sorrow while giving. Just takes and gives. Why? Because he does not believe them his own. If we do the same in our lives, then how will we be unhappy? How will you be attached? How will there be infatuation or malice?
If this also is not possible for you then do another thing. Move towards the immortal. Then there will be no attachment to mortal. It is also easy. Just start chanting one name Ram or Oum. By chanting the name one gets Bhagwan's grace. When Bhagwan blesses, he introduces you to a sant. Then, by doing means under sant's guidance, you get sant's grace and when sant blesses, he introduces you to Bhagwan. So you chant the name.
It is heard that once Rasgulla said to Sugar- "You are so unfortunate, sister. I have been decorated in a glass showcase, but you are being dumped from one warehouse to another." Sugar dialect- "Brother! You should not bloom much. Whatever you are is because of me. If I don't stay with you, you will remain a blank bubble only." Lokeshanand says that a person who doesn't have the sweetness of chanting in his life, he doesn't even have any essence, he too is a blank bubble.

Comments