402 देह से मुक्ति

मान लीजिए कि मैं आपके घर आया। दो दिन रह कर अपने घर के लिए निकला ही था कि याद आया कि ओह! मेरा सामान तो यहीं छूट गया। तो बताएँ कि वापिस आना पड़ेगा या नहीं? पड़ेगा। बस ऐसे ही जिसने जीवन भर देह से प्रेम किया है, वह देह छूटने पर वापिस इसी जगत में लौट आता है। इसमें हैरानी क्या है?
देखो! जीवन भर जैसा चिंतन रहता है, मृत्यु के समय वैसा ही विचार आता है। एक स्वर्णकार ने 100 के भाव सोना खरीदा था कि मृत्यु का समय आ गया। बड़ा तेज बुखार चढ़ा। डाक्टर साहब आए तो बुखार नापा, बोले- ओह! 105° बुखार है। सुनार बेहोशी में ही बड़बड़ाया- बेच दे! बेच दे!
मेरे भाई बहन! इस देह रूपी बादल की ओट में ही तुमने अपने आत्मा रूपी सूर्य को छिपा रखा है। यह देह तो नितांत सुखरहित है। इसमें सुख खोजना सबसे बड़ी मूर्खता है। इस क्षण भर में नष्ट होने वाली देह पर श्रद्धा मत करो। न तो इसे सुखरूप समझ कर विषयों में फंसो, न इसे नित्य समझ कर भजन में देरी करो।
इस शरीर का बीज जठराग्नि से नीचे स्थापित है। बीज ही अपवित्र है, शरीर पवित्र क्या होगा? पसीना हो या पीक, ठोस हो या तरल या गैस, शरीर के प्रत्येक छिद्र से, रोम रोम से जो भी निकलता है, दुर्गंधयुक्त ही निकलता है। सुबह हम कितने ही स्वच्छ सफेद कपड़े पहनें, शाम तक मैले हो ही जाते हैं। देह तो ऐसी है कि सोना चाँदी तक को काला कर दे। यह जीवन भर तो सड़ता ही है, श्मशान में जलते हुए भी दुर्गंध ही देता है।
इसके प्रेम में मत पड़ो, बस इसे काम में ले लो। इसका तो एक ही लाभ है, कि यह खुद विनाशी होते हुए भी अविनाशी की प्राप्ति करा सकती है। इसे खिलाओ पिलाओ, पर केवल साधन समझ कर। इससे सदा सदा के लिए छुटकारा पाना है तो इससे ममता मत करो।
देखो! मक्खी शहद का स्वाद लेती है, पर उड़ते उड़ते ही लेती है, शहद पर बैठ नहीं जाती। और जो कभी भूलवश बैठ जाती है, वह शहद का स्वाद लेना तो दूर रहा, प्राणों से भी हाथ धो बैठती है, चिपक कर मर जाती है। जीव को भी चाहिए कि वह इस देह का उपयोग कर ले, इससे चिपके न।
एक काम करो, अपनी इन्द्रियाँ भगवान को दे दो, कि वे इन्हें पाल लें। गो-पाल हो जाएँ। मालूम है कि नहीं कि गो माने इन्द्रियाँ? भगवान आपके बनाने से गोपाल बनते हैं। और इन्द्रियाँ भगवान की ओर न जाती हों तो पहले अपना मन भगवान में लगा दो। मन जाएगा तो इन्द्रियाँ पीछे पीछे अपने आप चली जाएँगी। मन है बछड़ा, इन्द्रियाँ हैं गाए। जहाँ बछड़ा जाएगा, गाए वहाँ स्वयं चली जाएगी। भगवान ने भी पहले बछड़े चराए, फिर गाए चराने लगे। मन सहित इन्द्रियाँ जब भगवान में लग जाएँगी तब आपका प्रेम भी भगवान से लग जाएगा, देह से न रहेगा।
लोकेशानन्द कहता है कि उपदेश पानी जैसा है। हर किसी में नहीं टिकता। तो कहाँ टिकता है? जैसे पानी ऐसे बर्तन में टिकता है जो नीचा हो, खाली हो और सीधा हो। ऐसे ही उपदेश भी ऐसे पात्र में टिकता है जो नीचा हो- माने निराभिमानी हो, खाली हो- माने निर्मल हो, और सीधा हो- माने श्रद्धावान हो। वरना तो-
"पनघट पर जाकर भी,
गागर रीती लौट रही है।"

Suppose I came to your home. After staying for two days I left for my home and remembered in the way that Oh! My luggage was left here only. So tell me if I have to come back or not? Will have to. Likewise, one who has loved his body all his life, returns to this world again and again. What is surprising in this?
Look! The thought which goes on throughout life, comes in the mind at the time of death. A goldsmith bought gold worth 100 that the time of death arrived. He had high fever. The doctor came, measured the fever, and said- Oh! 105°. Goldsmith murmured faintly- Sell it! Sell ​​it!
My siblings! You have hidden your soul-like sun in the shadow of this body-like cloud. This body is absolutely joyless. Finding joy in it is the greatest foolishness. Do not revere the body that can be destroyed any moment. Do not get stuck in lust by considering it as joyful, nor delay in hymn by believing it immortal.
The seed of this body establishes below the stomach. The seed itself is unholy, how could the body be pure? Sweat or spit, solid, liquid or gas, whatever comes out from each and every pore of the body, it comes out as foul. How much clean white clothes we wear in the morning, they become sloppy by evening. The body is such that it turns even gold and silver black. It rots throughout life, even after burning in the crematorium, it smells bad.
Don't fall in love with it, just use it. It has only one benefit, that it can achieve immortal in spite of being mortal itself. Feed it, but only by considering it as a means. If you want to get rid of body forever, Don't be infatuated by it.
Look! The fly tastes of honey, but only when flying. It does not sit on honey. And whoever sits down by mistake, forget the taste of honey, it loses its life, dies by sticking to it. You should also use this body, not stick to it.
Do one thing, surrender your senses to Bhagwan, so that he can keep them and become Go-pal. Whether you know or not, Go means senses? Bhagwan is made Gopal by your making. And if the senses do not go towards Bhagwan, then first surrender your mind to Bhagwan. Wherever the mind goes, the senses follow back on their own. Mind is a calf, senses are cow. Where the calf goes, cow will go itself. Bhagwan also grazes the calves first, then grazes the cows. When the senses, including the mind, are engaged in Bhagwan, then you will also fall in love with Bhagwan, not with the body.
Lokeshanand says that sermon is like water. It does not stay in everyone. So where does it stays? As the water stays in a vessel which is low, empty and standing straight. Similarly sermon also stays in a seeker who is egoless, pure and reverent. Otherwise- Even after going to the well, the pot returns empty.

Comments