403 कल्याण

बात तो साधारण सी है, पर नाम जप न किया हो तो बड़ी कठिन मालूम पड़ती है। यदि यह बात बिना वाद विवाद किए, सीधे ही मान ली जाए, तो न केवल हम दुख से छूट जाएँ, जगत के बंधन से भी छूट जाएँ। माने जब तक शरीर रहेगा, तब तक दुख नहीं होगा और शरीर छूटने पर दोबारा शरीर में आना नहीं पड़ेगा। वह बात है-
"भगवान जो करें, जैसा करें, जब करें, वैसा ही होने देने में कल्याण है।"
इसीलिए, क्या होगा? कैसे होगा? कब होगा? यह सब भगवान पर छोड़ कर निश्चिंत हो जाओ। विपत्ति के आवेश में आकर पाप मत करो। "इस विपरीत परिस्थिति में ही भगवान का कोई मंगलमय विधान है" ऐसा समझकर शांत हो रहो।
देखो! भय भगवान पर अविश्वास का फल है। यहाँ तो एक सिपाही भी साथ हो तो भय नहीं रहता, तब "सर्वेश्वर भगवान साथ हैं" ऐसी श्रद्धा हो तो भय कैसा?
विचार करो! जब मन में भय होता है तब बाहर भय का कारण बन ही जाता है। प्रेत का भय पहले से मन में होता है तब तो प्रेत बाहर दिखाई देता है। जब मन में किसी भी प्रकार का भय न हो, तब बाहर भय का कारण होने पर भी भय नहीं लगता। तो सब कुछ दृढ़तापूर्वक भगवान पर ही छोड़ देने पर भय कैसा?
यह भी महत्वपूर्ण है कि अभाव के अनुभव से पूर्ति की इच्छा होती है। इच्छा से चेष्टा, और चेष्टा होने पर पुनः नए नए अभाव अनुभव होते हैं। उनकी पूर्ति करते करते आयु बीत जाती है। जिस जीवन से भगवान मिल सकते हों, वह अभावों की पूर्ति में ही बीत जाए, और अभाव फिर भी बना रहे, यह कितनी बड़ी हानि है?
हजार बातों को जान कर, बेकार वाद विवाद करने से क्या प्राप्त होगा? प्राप्त करने योग्य पदार्थ को प्राप्त कर लेने में ही विद्या की पूर्णता है, न कि व्यर्थ वाद विवाद करने में। अरे भैया! रास्ते की बात करना, रास्ते पर चलना नहीं है।
आप तो उन भगवान के भरोसे की चादर तान कर, उन्हीं भगवान की प्राप्ति के लिए, किन्हीं संत का संग करो जिनका ध्यान स्वयं भगवान करते हैं। हाँ! संत तो भगवान का ध्यान करते हैं, पर भगवान किस का ध्यान करते हैं? भगवान संतों का ध्यान करते हैं। संत तो तीर्थों को भी तीर्थ बनाने वाले हैं।
तो भगवान की प्राप्ति के लिए संत का संग करो और संत की प्राप्ति के लिए भगवान के नाम का जप करो।
नाम जप में जो दो ही बाधाएँ हैं, तर्क और आलस्य। इन दोनों को त्याग कर, एक एक नाम को ऐसे संभालो जैसे कोई कंजूस एक एक पैसा संभालता है।
लोकेशानन्द कहता है कि दो बातों पर श्रद्धा चाहिए, भगवान की कृपा और नाम जप। जिसे न भगवान की कृपा पर भरोसा है, न नाम जप पर, वह तो बस पैदा होकर मर गया, कितनी घोर मूर्खता है।

It is a simple thing, but if you do not chant the name, it seems very difficult. If this thing is accepted directly, without arguing, then not only do we get rid of misery, but also get rid of the bondage of the world. As long as the body is there, there will be no sorrow and when the body will be left, you will not have to come back in the body again. That is-
"In letting Bhagwan do what, when and how he wants to do, there is great welfare."
Therefore, what will happen? How it will happen? When will it happen? Leave it all to Bhagwan and be relaxed. Do not sin under the guise of disaster. "There is Bhagwan's welfare plan under this adversity", think like this and keep calm.
Look! Fear is the result of disbelief in Bhagwan. If there is a soldier with you here, there is no fear, then "Omnipresent Bhagwan is with me", if there is such reverence, then how is fear?
Think! When there is fear in the mind, then the reason for fear appears outside. If the fear of ghost is already in the mind then the ghost appears outside. When there is no fear in the mind, then there is no fear even when there is a reason for fear outside. So how is fear when you leave everything firmly to Bhagwan?
It is also important that the experience of scarcity leads to a desire for fulfillment. When we make efforts, again we experience new scarcities. Age is passed in fulfilling them. The life that can lead to Bhagwan, passes in avoiding scarcity, and the scarcity still remains, how big loss is this?
What will be gained by knowing a thousand things and arguing in vain? There is perfection of learning only in acquiring the achievable true self, not in debates. Hey brother! Talking of the way, is not, walking on the way.
Keeping reverence on Bhagwan, you should associate with a sant to attain Bhagwan, whom Bhagwan himself meditates on. Yes! Sants meditate on Bhagwan, but whom does Bhagwan meditate on? Bhagwan meditates on sants. It is the sants who make the pilgrimage a pilgrimage.
So follow a sant for Bhagwan's attainment and chant Bhagwan's name for the attainment of a sant.
There are only two obstacles in chanting, argumentation and laziness. After abandoning these two, care each name as if a miser cares each penny.
Lokeshanand says that two things need to be revered, Bhagwan's grace and chanting. Whoever does not trust in the Bhagwan's grace, nor on chanting, he takes birth and dies in vain, how utterly foolish thing is that.

Comments