404 प्रारब्ध से मुक्ति
गुरूदेव भगवान परम पूज्य स्वामी मित्रानन्द जी महाराज के आदेश से प्रारब्ध संबंधी चर्चा-
देखें शास्त्र क्या कहता है?
"अवश्यमेव भोक्तव्यं कृतं कर्म शुभाशुभं"
किए गए शुभ या अशुभ कर्मों का फल भोगना ही पड़ता है।
श्रीरामचरितमानस में वशिष्ठ जी भरत जी से कहते हैं-
"सुनहू भरत भावी प्रबल बिलखि कहेऊ मुनि नाथ।
हानि लाभ जीवन मरण यश अपयश विधि हाथ॥"
और नारद जी हिमाचल राज से कहते हैं-
"कह मुनीस हिमवंत सुनु जो विधि लिखा लिलार।
देव दनुज नर नाग मुनि कोऊ ना मेटनहार॥"
माने प्रारब्ध का फल तो भोगना ही पड़ता है।
विचार करें, कर्मफल तीन प्रकार का है- संचित, प्रारब्ध और क्रियमाण।
आपका जो जन्मों जन्मों के कर्मफलों का खाता है, वह संचित है। उस खाते में से इस शरीर की यात्रा के निमित्त आप जो कर्मफल ले आए हैं, वह प्रारब्ध है। और जो जमा घटा आप इस समय कर रहे हैं, वह क्रियमाण है।
नियम यह है कि प्रत्येक कार्य में उसका कारण व्याप्त रहता है। अब क्योंकि शरीर प्रारब्ध का फल है, प्रारब्ध से ही मिला है, तो शरीर कार्य है, प्रारब्ध कारण है। इसीलिए यह निर्विवाद सत्य है कि जब तक शरीर है, तब तक प्रारब्ध रहेगा ही।
जब तक देहाध्यास बना है, जब तक अज्ञान है, जब तक स्वरूप ज्ञान नहीं होता, तब तक प्रारब्ध रहता है।
पर तुलसीदास जी ने यह भी लिखा-
"जौं तप करै कुमारी तुम्हारी।
भाविउ मेटि सकहिं त्रिपुरारि।"
त्रिपुरारि माने त्रि+पुर+अरि। तीन पुरों को जीतने वाला। तीन पुर क्या हैं? काम, क्रोध और लोभ। और त्रिपुरारि माने शंकर जी। शंकर कौन हैं? "वन्दे बोधमयं नित्यं गुरूं शंकर रूपिणम्" शिव तत्व निष्ठ आत्मज्ञानी महापुरुष, शिव पद पर आसीन आपके गुरूदेव भगवान ही शंकर हैं।
देखें, प्रारब्ध सुख दुख नहीं देता। वह तो परिस्थिति का ही निर्माण करता है। सुख दुख तो आप बना लेते हैं। तो प्रारब्ध से तो नहीं बचा जा सकता, पर प्रारब्ध से होने वाले सुख दुख से बचा जा सकता है।
आपका प्रारब्ध जब जब फल देने को खड़ा होगा, तब फल अनुसार परिस्थिति तो बनेगी, पर यदि किसी प्रकार से आप गुरूदेव भगवान को प्रसन्न कर लें, तो आपको उस परिस्थिति में दुख का अनुभव नहीं होगा। सूली लगनी होगी तो आपको शूल जैसा लगेगा।
बस यदि अब आप उन गुरूदेव भगवान को प्रसन्न करने की विधि जान लें, और श्रद्धापूर्वक उस विधि पर चलने लगें, तो आपको प्रारब्ध के सिर पर पैर रखकर खड़े हो जाने से कोई रोक नहीं पाएगा। और प्रारब्ध क्या, गुरूदेव भगवान प्रसन्न हो जाएँ तो अपना स्वरूप ही प्रदान कर, स्वरूप ज्ञान प्रदान कर, संचित कर्मों से भी सदा सदा के लिए छुड़ा देते हैं।
वह विधि है, गुरूदेव भगवान की सशरीर सेवा और उनके मार्गदर्शन में नाम जप।
लोकेशानन्द कहता है कि इसके सिवाय प्रारब्ध के फल से बचने का न कोई उपाय था, न है, और न ही होने की संभावना है।
Discussion regarding destiny today-
See what scriptures say?
"Avashyamev bhoktavyam kritam karma shubhashubham"
Good or evil deeds done have to be suffered.
In Shri Ramcharitmanas, Vashishth ji says to Bharat Ji-
"Sunhu Bharat bhavi prabal bilakhi kaheu muni naath,
Haani laabh jeevan maran yash apyash vidhi haath."
And Narad ji says to Himachal Raj-
"Keh munis Himwant sunu jo vidhi likha lilar,
Dev danuj nar naag muni kou na metanhar."
One has to suffer the result of destiny.
Consider, there are three types of destiny- Sanchit, Prarabdh and Kriyanman.
Your account of births is Sanchit. Out of that, destiny that you have brought for the journey of this body is Prarabdh. And deeds that you are making now, is Kriyaman.
The body is the result of destiny, it is found from destiny, body is effect, destiny is cause. That is why it is the undisputed truth that as long as there is body, destiny will remain.
As long as you suppose yourself a body, as long as ignorance remains, until enlightenment, destiny remains.
But Tulsidas ji also wrote-
"Jo tap karae kumari tumhari,
Bhaviu meti sakahi Tripurari."
Tripurari means Tri+Pur+Ari. One who has conquered the three, lust, anger and greed. And Shankar. Who is Shankar? "Vande bodhamayam nityam gurum Shankar rupinam" a great man who has attained enlightenment, your Gurudev Bhagwan, sitting on the post of Shiv.
See, destiny does not hurts. It only creates the situation. You create happiness and sorrow. So destiny cannot be avoided, but the misery received from destiny can be avoided.
When your destiny is set to give results, then according to the result a situation will be created, but if somehow you please your Gurudev Bhagwan, then you will not feel sorrow in that situation. If you are entitled to crucify, you will feel like a thorn.
Just now, if you know the method of pleasing those Gurudev Bhagwan, and start following that method with reverence, then no one will be able to stop you from standing with your feet on the head of destiny. And what destiny, if Gurudev Bhagwan is pleased he provides his own form, enlightens you, and liberates you from Sanchit itself.
That method is, serving Gurudev Bhagwan and chanting under his guidance.
Lokeshanand says that other than this, there was no way, neither is there, nor is there any possibility, to avoid the results of destiny.
Comments
Post a Comment