406 निश्चयात्मिका बुद्धि

आज निश्चयात्मिका बुद्धि पर चर्चा।
भगवान गीता के दूसरे अध्याय में कहते हैं-
"व्यवसायात्मिका बुद्धिरेकेह कुरु नन्दन।
बहुशाखा ह्यनन्ताश्च बुद्धयोऽव्यवसायिनाम्॥" ॥४१॥
"यामिमां पुष्पितां वाचं प्रवदन्त्यविपश्चित:।
वेदवादरताः पार्थ नान्यदस्तीति वादिनः॥" ॥४२॥
"कामात्मानः स्वर्गपरा जन्मकर्मफलप्रदाम्।
क्रियाविशेषबहुलां भोगैश्वर्यगतिं प्रति॥" ॥४३॥
"तयापहृतचेतसाम् भोगैश्वर्यप्रसक्तानां।
व्यवसायात्मिका बुद्धिः समाधौ न विधीयते॥" ॥४४॥
विचार करें! परमात्मा प्राप्ति, आत्मोपलब्धि, आत्मज्ञान की प्राप्ति, स्वरूप ज्ञान हो जाना, ये सब पर्यायवाची शब्द हैं। मनुष्य जीवन का मूल उद्देश्य है अज्ञान का आवरण काट कर, जन्म मरण के बंधन से सदा सदा के लिए विश्राम पा जाना।
आपने जो भी जाना, जितना भी जाना, चाहे सब कुछ ही क्यों न जान लिया, यदि जानने वाले को नहीं जाना, अपने सत्य स्वरूप को नहीं जाना, तो कुछ नहीं जाना।
इस परम लक्ष्य की सिद्धि के लिए एक ही निश्चित शास्त्र सम्मत मार्ग है। वही महापुरुषों द्वारा एकमात्र अनुभूत मार्ग है। आज तक जो भी संसार सागर से पार गया है वह उसी एक मार्ग से गया है। दूसरा कोई मार्ग है ही नहीं।
जिसने उस एक निश्चित मार्ग को जान लिया, पहचान लिया। जिसकी बुद्धि में उस एक मार्ग के प्रति श्रद्धा उत्पन्न हो गई। जिसकी बुद्धि ने दृढ़ता पूर्वक उस एक मार्ग पर चलने का निश्चय कर लिया। और जो किन्हीं आत्मज्ञानी महात्मा के मार्गदर्शन में उस एक मार्ग पर चलने लगा। बस उसी की बुद्धि निश्चयात्मिका है।
जो अभी तक उस मार्ग पर एक कदम नहीं चला, जिसकी बुद्धि ने अभी तक उस मार्ग के प्रति निश्चय नहीं किया, उसकी बुद्धि अनन्त शाखाओं वाली, बहुत से भेदों वाली होती है। वे अज्ञानी सकाम मनुष्य, केवल फलवाले वेद वाक्यों में अनुरक्त रहते हैं, वे उन्हीं वाक्यों को प्रमाण मानते हैं और नष्ट हो जाने वाले भोगों को ही श्रेष्ठ मानते हैं। वे भोग और ऐश्वर्य में ही आसक्त रहते हैं। वे स्वयं तो अनन्त वासनाओं के कीचड़ में डूबे हुए रहते ही हैं, दूसरों को भी डुबा डालते हैं।
और क्योंकि उन्हें उस एक निश्चित मार्ग की जानकारी तो होती नहीं, इसीलिए वे अनन्त क्रियाओं का विस्तार कर, उन मनघड़ंत क्रियाओं का ही अपनी कपटपूर्ण लच्छेदार वाणी में वर्णन करने लगते हैं।
योजनाबद्ध तरीके से पूरी व्यवस्था जमा कर, भिन्न भिन्न समितियाँ, शालाएँ बना कर, भोगी कामी लोभी और आसक्तिवाले मनुष्यों की टोली बना कर, परधन हरण कर लेने वाले उन दुष्ट पाखंडी अविवेकियों की वाणी जो सुन लेता है, जिनका चित्त उनकी वाणी द्वारा हर लिया जाता है, जिनके चित्त पर उनकी वाणी की छाप पड़ जाती है, न केवल उनकी बुद्धि ही नष्ट हो जाती है, उनका जीवन भी नष्ट हो जाता है।
पर एक बात है, जो स्वयं लोभी होता है, वह ही ऐसे धूर्तों के चंगुल में फंसता है। अधिकारी साधक तो उन जैसों पर दृष्टि तक नहीं डालते। लोकेशानन्द कहता है कि आपको भी बिना एक भी क्षण व्यर्थ किए, उस एक मार्ग के प्रति दृढ़ निश्चय करना चाहिए।

Today a discussion about determined mind.
Bhagwan says in Geeta's 2nd chapter-
"Vyavsayatmika budhhirekeh kuru nandan,
Bahushakha hyanantashch budhhyovyavsayinam." ॥४१॥
"Yamimam pushpitam vaacham pravadantyavipashchitah,
Vedvartah Parth nanyadastiti vadinah." ॥४२॥
"Kamatmanah swargpara janmkarmphalpradam,
Kriyavisheshbahulam bhodaishwaryagatim prati." ॥४३॥
"Tayaphritchetsam bhogaishwaryaprasaktanam,
Vyavsayatmika budhhi samadhau na vidhiyate." ॥४४॥
Consider! Achieving Bhagwan, self-realization, enlightenment, attaining true self, these are synonyms. The basic purpose of life is to cut the cover of ignorance and get salvation from the bond of birth and death.
Whatever you have known, as much as you know, no matter what you know, if you don't know the knower, don't know your true self, then you don't know anything.
There is only one definite scripturally agreed path for the accomplishment of this ultimate goal. That is the only path felt by great men. Till date, anyone who has crossed the world has gone through the same path. There is no other way.
Whoever knew that certain path, recognised it, in whose intellect, reverence for that one path arose. Whose wisdom determined to walk on that one path firmly. And who started walking on that one path under the guidance of some enlightened Mahatma. Only his intellect is determined.
One who has not yet taken a step on that path, whose intellect has not yet determined on that path, his intellect has infinite branches, many confusions. Those ignorants remain attached to only those Vedic sentences which give something, they consider only those sentences as proof, and consider mortal indulgences to be the best. Indulged in indulgence and opulence, they themselves remain immersed in the mud of desires, and drown others too.
And because they are not aware of that one definite path, that is why by expanding the infinite ways, they begin to describe those imaginary ways, in their insidious waxed speech.
They systematically arrange the whole system, by making different committees and team of men who are full of lust, greed and desires. They who hear the voice of such evil indiscriminate hypocrites, not only their intellect is destroyed, their life is also destroyed.
But there is one thing, one who is greedy himself, only he is trapped in the clutches of such rascals. Eligible seekers do not even look at them.
Lokeshanand says that you should also make a firm determination on that one path without wasting a single moment.

Comments