408 संत

भगवान के जिस भक्त के चरणों के आश्रय के बिना, भगवान के चरणों का आश्रय नहीं मिलता उन्हें जगत में संत नाम से जाना जाता है। लाख कष्ट सह कर भी मुस्कुराते हुए "भगवान की कृपा है" कह देना ऐसे ही संत की पहचान है।
विचार करें! करमैती को अपनी जान बचाने के लिए, तीन दिन तीन रात, बिना खाए पिए, अधखाए ऊँट के कंकाल में छिपना पड़ा। जनाबाई तो संत नामदेव के यहाँ नौकरानी थी, चक्की पीसती थी, कपड़े धोती थी। राबिया बारह वर्ष की आयु में अनाथ हो गई। न माँ पिता बचे, न भाई, न बहन। इतिहास साक्षी है, वह कौन सा कष्ट है जो संतों ने सहा नहीं? फिर भी उनकी श्रद्धा नहीं टूटी। क्योंकि विपत्ति को काली घटा समझने वाला संत ही जानता है कि अब कृपा की वर्षा होगी।
दुख आने पर जो "हे भगवान! रक्षा करो!" चिल्ला उठता है, वह कैसा संत? क्या वह भगवान के अंतर्यामी स्वरूप को नहीं जानता?
जो कुछ मिलने से पहले ही बाँटने लगते हैं, उनसे मेरा कहना है कि इससे पहले कि आप इतने ऊँचे बैठने लगो, कि नीचे बैठकर किन्हीं आत्मज्ञानी महापुरुष के मुख से, आत्मज्ञान विषयक उपदेश श्रवण न कर सको, किन्हीं महात्मा को अपनी सेवा से प्रसन्न कर, ब्रह्म को जान लो। मेरे भाई! जो सावधान है, वही साधक है। जो सावधान नहीं, वह तो साधक भी नहीं, संत कैसे हो? जो गुरू आज्ञा में तर्क नहीं करता वही सतर्क है।
देखो! जब हम यह निर्णय स्वयं करने लगते हैं कि हमारा भला किसमें है, और हमें अपने किस कर्म का क्या फल मिलना चाहिए, तभी भूल होती है। अपना बल ही आसुरी बल है। जहाँ आपने अपना बल भगवान के बल से भिन्न माना कि वह आसुरी बल हुआ। संत यह विचार नहीं करता कि अभाव की पूर्ति कब, कहाँ, कैसे और किससे होगी, या नहीं ही होगी। वह तो भगवान पर निर्भर रहते हुए, अभाव पर ध्यान ही नहीं डालता।
संत का तो यही कहना है कि जो कुछ भी यहाँ है, वह मेरा नहीं है। और जो कुछ भी यहाँ नहीं है, वह मुझे चाहिए नहीं। वह तो सम्मान से वंचित रह जाने को भी अपना परम सौभाग्य समझता है। क्योंकि वह जानता है कि ऊँचा आसन तो दुर्भाग्य का फल है।
लोकेशानन्द कहता है कि अ संतों! सृष्टि की ओर नहीं, सृष्टा को देखो। निर्धनता को स्वीकार कर, लोक-प्रतिष्ठा को त्याग कर, भगवान की इच्छा में ही संतोष करो। जहाँ तक हो सके संसार वालों की दृष्टि में मूर्ख ही बने रहो। क्योंकि संसार में तो मूर्ख ही बने रहने में लाभ है। संसार में चतुराई दिखाई कि फंसे। अनर्गल बात ही मत करो। मुँह खुले तो भगवान की ही बात निकले। क्योंकि अनर्गल बोलने वाले में दोष आ जाते हैं। सत् तो शुभ बोलने वाले, सत्यवादी और मितभाषी की वाणी में ही आता है। तब तो प्रकृति भी उसके मुख से निकली हर बात की पूर्ति करने लगती है।

That devotee of Bhagwan, without whose feet's shelter, no one gets the shelter of feet's of Bhagwan, is called as sant in the world. Smiling even after suffering and saying "It is Bhagwan's grace" is the identity of such a sant.
Consider! Karmaiti had to hide in a camel's half-eaten skeleton for three days, three nights, without eating and drinking, to save her life. Janabai was a maid in Sant Namdev's house, and used to grind mill, wash clothes. Rabia was orphaned at the age of twelve. Neither mother nor father survived, nor brother, nor sister. History is witness, what is the suffering which sants have not endured? Even then, their reverence did not shake. Because only the sant who considers misery as black clouds, knows that now it will rain of grace.
In distrress, who shouts "Hey Bhagwan! Save me!", what kind of sant is he? Does he not know the immanent nature of God?
I say to those who start distributing before getting, that before you sit so high, that you couldn't sit down and listen to the sermon about enlightenment, from the mouth of some enlightened sage, please some Mahatma with your service, and know Brahm. My brother! One who is careful is the seeker. One who is not careful, he is not even a seeker, how could he be a sant?
Look! When we ourselves decide that what is good for us, and what should be the result of our deeds, then only mistake is made. Our own force is demonic force. As you consider your force to be different from Bhagwan's power, it becomes demonic force. The sant does not consider when, where, how and from whom, his needs will be fulfilled. He does not focus on lack, he depends upon Bhagwan only.
The sant says that whatever is here is not mine. And whatever is not here, I don't want that. Even he considers being deprived of respect his ultimate good fortune. Because he knows that high thron is the fruit of bad luck.
Lokeshanand says that Hey Sants! Look at the creator, not the creation. Accept poverty, abandon public fame, and be satisfied in Bhagwan's will only. As far as possible, remain foolish in the eyes of the world. Because there is a benefit in being foolish in the world. You showed cleverness in the world, that you got trapped. Do not talk unrestrained. If your mouth opens, then only the word of Bhagwan should come out. Because the person who speaks unrestrained gets faults. Truth comes in the voice of one who speaks auspicious and truthful, and is reticent. Then nature also starts fulfilling everything that comes out of his mouth.

Comments