409 उपदेश

जो सीखना चाहता है, वह कहीं से भी सीख सकता है। साधक की दृष्टि ऐसी होनी चाहिए कि जहाँ भी पड़े, साधकोपयोगी उपदेश ही ग्रहण करे। वे सर्वव्यापक गुरूदेव भगवान कभी भी, कहीं भी, किसी भी रूप में उपदेश दें, कैसा ही भला बुरा दृश्य क्यों न आ उपस्थित हो, विवेकवान गुरूसेवी अपने लिए भेजा गया संदेश पकड़ ही लेता है। और लगना हो तो तुक्का भी लग जाए, न लगना हो तो तीर भी न लगे। लोकेशानन्द तो कहता है कि एक ही काफी, और से माफी।
कुलटा स्त्री जैसे अपने पति के घर में रहती हुई भी, सब काम प्रसन्नता पूर्वक करती हुई भी, मन ही मन दिन रात अपने यार का चिंतन करती है, तुम भी व्यवहार जगत में सब व्यवहार बढ़िया से बढ़िया निभाते हुए उन भगवान का चिंतन करते रहो।
जैसे सगाई हो जाने पर भी कन्या अपने पिता के ही घर में रहती हुई, भीतर ही भीतर अपने होने वाले पति का ही चिंतन करती है, तुम भी जगत में ही रहते हुए, भगवान का स्मरण करो।
जैसे विवाह पश्चात अपने मायके आई नवविवाहित बिटिया, विवाहपूर्व की ही तरह, उसी पिता को पिता, माँ को माँ, भाई को भाई कहती है। पुराने ही घर में, पुराने ही कमरे में सोती है। घर का काम भी पहले ही की तरह करती है। पर भूलती नहीं कि यह मेरा घर नहीं है। मैं यहाँ बस दो चार दिन के लिए ही आई हूँ। उसके बाद मुझे अपने असली घर जाना है। वहाँ मेरे पति तड़पते हुए मेरी प्रतीक्षा करते होंगे। ऐसे ही तुम भी जैसे अभी तक जगत में रह रहे हो, वैसे ही रहते हुए, अपने असली घर और अपने असली पति, भगवान को मत भूलो।
जैसे लोभी न दिन देखता न रात, न भूख देखता न प्यास, न सुख देखता न चैन, उसे तो हरे हरे नोटों से ही मतलब है। तुम भी भगवान के लोभी बन कर, बस हरि से ही मतलब रखो।
जैसे कुल वधु अपने अंग छिपाती है, गर्भवती गर्भ बचा कर चलती है, गाय दुलत्ती मार कर अपना दूध बचाती है, तुम भी अपनी भक्ति, अपना ज्ञान छिपा लो।
जैसे कच्चे कूएँ के किनारे बहुत ही सावधानी पूर्वक चला जाता है, ऐसे ही जगत को भी कच्चा कुआँ मानकर, इसके किनारे किनारे सावधानी से चलो, इसमें डूब कर मर मत जाओ।
जैसे जल कभी अपना रास्ता नहीं चुनता, अपनी कोई इच्छा नहीं रखता, तुम भी जिद छोड़ कर, जिधर भगवान ले जाएँ, बह चलो।
जैसे दौड़ते बादलों के साथ आकाश नहीं दौड़ता, मन लाख दौड़े, आप उसके साथ मत दौड़ो।
जैसे सुई के छेद में वही धागा पिरोया जा सकता है जो महीन और सुलझा हुआ हो। वैसे ही भगवान के दरबार में वही साधक प्रवेश पाता है जो सीधा और सरल हो।
जैसे पतंगा एकबार रोशनी देख ले तो फिर अंधकार में नहीं जाता। चींटी एकबार गुड़ देख ले तो फिर उसे छोड़ती नहीं। ऐसे ही तुम भी एकबार माला उठा लो तो सौ पचास बार माला घुमा कर ही उठो, एक आधी घुमा कर छोड़ मत दो।

One who wants to learn can learn from anywhere. The eyes of the seeker should be such that wherever it falls, he should receive the preaching only. Lokeshanand says that he, the omnipresent Gurudev Bhagwan may preach anytime, anywhere, in any form, no matter how good or bad a scene is there, the prudent seeker catches the message.
Like a slut woman, while living in her husband's house, doing all the work with pleasure, contemplates his lover day and night with in her heart, you should also keep thinking about Bhagwan, while doing all the things at your best in this behavioral world.
An engaged girl, stays in her father's house, but contemplates about her husband, likewise you should remember Bhagwan while living in the world.
Just like the newly married daughter who came to her maternal home after marriage, calls the same father as father, mother as mother, brother as brother. Sleeps in the old house, in the old room. The housework is also done like before. But she doesn't forget that this is not my home. I am here for two to four days only. After that I have to go to my real house. There my husband would be waiting for me in agony. Just like that, as you are living in the world till now, live in the same way, but don't forget your real house and your real husband, Bhagwan.
Just as a greedy sees neither day nor night, nor hunger nor thirst, nor does he see happiness nor peace, all he needs is green notes. You should also become Bhagwan's greedy, just want Bhagwan only.
Just like a reputed family's bride hides her body and a pregnant keeps on saving her womb, you should also hide your devotion and your knowledge.
Just as someone goes very carefully to the side of the raw well, consider the world as a raw well, walk carefully along the edge of it, do not die by drowning in it.
Just like water never chooses its path, does not have any desire of its own, you too leave the stubbornness, wherever Bhagwan leads you, flow away.
As the sky does not run with the running clouds, the mind may run a million, you should not run with it.
For example, only that thread can be threaded into the needle hole which is fine and unraveled. In the same way, only that seeker enters the court of Bhagwan who is simple and stable.
As the moth once sees the light then it does not go into darkness. Once the ant sees the jaggery then it does not leave it. Like this, once you pick up the rosary, then get up after rotating it a hundred or fifty times, don't leave it halfway round.

Comments