413 विषयों का संग

"यह जगत रज्जुसर्पवत् केवल अध्यारोपित है। जैसे सर्प है ही नहीं, कल्पना मात्र है। ऐसे ही जगत है ही नहीं, कोरी कल्पना है। वास्तव में इसकी न उत्पति है, न विनाश। तो जब जगत ही नहीं है, तब न कोई बद्ध है, न मुक्त। न कोई साधक है, न मुमुक्षु, न विषयी ही है।" बस इतना ही कुल परमार्थ तत्व है।
पर जैसे पैदा हुआ बालक रमण सुख नहीं समझ सकता, विषयी को परमार्थ तत्व कैसे समझ आए? यह परमार्थ तत्व संबंधी उपदेश, साधन से शुद्ध हुए अन्तःकरण वाले साधक के कान में पड़ते ही, उसे वैसे ही सम्यक बोध हो जाता है, जैसे सूखी घास, चिंगारी मात्र पड़ने से राख हो जाती है। लेकिन जैसे खिड़की दरवाजे बंद होने पर, प्रचण्ड सूर्य भी अंधकार का विनाश नहीं कर पाता, विषयों से अशुद्ध अन्तःकरण वाले को तो समस्त शास्त्र घोट कर पिला देना भी व्यर्थ चला जाता है।
देखो! साँप डसे, बिच्छू काटे, हाथी कुचल दे, आग जला दे, पानी डुबाए, पहाड़ से गिरना पड़े, तो भी हानि नहीं है। हानि तो विषयों के संग से है। जल में डूबा तो एक बार बच भी सकता है, विषयों का संग करने वाला कभी नहीं बचता।
तुम्हारे जीवन में जितने भी कष्ट हैं, सब का एकमात्र कारण विषयों का संग ही है। आखिर तुम्हारे ही हृदय की असंख्य विषय वासनाओं के सिवा और कौन तुम्हें कष्ट दे सकता है?
विषयों का संग छोड़ो! शास्त्र पढ़ते रहो, नाम जपते रहो, मौन-शांत रहो, वस्त्र रंग लो, गेरुए हो जाओ, माला हाथ में ले लो, व्यवहारिक जगत ही में रहते हुए, भगवान के गुण गा-गाकर मस्त हो रहो। श्रद्धा से भर कर, अपना मन पृथ्वी जैसा बना लो, कि कोई विष्ठा भी डाले, तो भी अन्न ही उपजे।
देर मत करो। अपनी आयु पर श्रद्धा मत करो। विचार करो कि कहाँ गए वो राजा? उनकी सभा, सेना, ताज कहाँ गए? उनकी वो चन्द्रमुखी स्त्रियाँ कहाँ गईं? आँखें खोलो! पत्थर-लकड़ी-मिट्टी से बनी चीजों की फिर भी कोई उम्र तो है, तुम्हारी? सूर्य चंद्रमा भी काल की इच्छा के गुलाम हैं, फिर तुम किस गिनति में हो?
जोश मत खाओ! देखो कितने दरिया चढ़-चढ़ कर उतर गए। कितने जंगल सूख गए। काल, संसार रूपी चौपड़ पर, अपनी पत्नी मृत्यु देवी के साथ, कर्म के पासे लुढ़का लुढ़का कर, तुम्हें गोटियाँ बना कर दिन रात खेल रहा है।
लोकेशानन्द का मत है कि इससे पहले कि मृत्यु आकर तुम्हें सुला दे, जाग जाओ। तन रुपी तरकश से, श्वास रूपी तीर निकला जा रहा है, देर मत करो, तुरंत श्री राम को भजो।

"This world is just an imagination like snake in the roap. Just like there is no snake, only imagination. Likewise there is no world, it is only imagination. In fact it has no origin, nor destruction. So when there is no world, then there is no bond, nor salvation. There is no seeker, nor lustful." This is all.
But as a new born child cannot understand lust, how could the lustful understand this knowledge? As soon as this sermon  falls into the ear of a seeker who has purified his mind through means, he gets enlightenment, as a spark burns dry grass to ashes. But as the windows and doors are closed, even the raging sun can not destroy the darkness, it is useless to pour the whole scriptural world to the lustful man.
Look! Snake bites or scorpion, elephant crushes or fire burns, even if you fall from a mountain, there is no harm. Being lustful is the only loss. Once immersed in water can be saved, immersed in lust never survives.
The only reason for all the sufferings in your life, is being lustful. After all other than the innumerable desires of your own heart, who else can trouble you?
Get rid of desires! Keep reading scriptures, be silent and calm, color your clothes to safforn, take rosary in your hand, while being in this world, keep chanting. Filling with reverence, make your mind like earth, that even put shit on it, it produces grain.
Do not revere your age. Think where did those kings go? Where did their assembly, army, thrones go? Where did their queens go? Open your eyes! Things made of stone, wood and clay still have an age. You? Sun and Moon are also a slave to the will of death, then in which count are you?
Don't be over passionate! Look at how many rivers descended. How many forests have dried up. This world is a game of chess, death plays with you, day and night, by making you a pawn.
Lokeshanand is of the opinion that before death comes and puts you to sleep, wake up. From quiver of body, arrows of breath are coming out, do not delay, immediately chant Shri Ram.

Comments