414 भक्त प्रतापराय
बंगाल के हरसोला गाँव में भक्त प्रतापराय रहते थे। पिता भानुराय की मृत्यु हुई तो प्रतापराय ने विचार किया- "देह तो क्षणभंगुर है, कब तक रहता? फिर पिताजी ने भगवान का नाम जपते हुए शरीर छोड़ा है। मरने में कष्ट तो उनको होता है, जिनका मन भोगों में फंसा होता है और जो देह को ही आत्मा मानते हैं। पिताजी तो आत्मनिष्ठ थे। वैकुंठ पधारने से उन्हें आनन्द हुआ होगा। उनके इस आनन्द में दुख मनाकर, मैं अपनी नीचता क्यों प्रकट करूँ?"
कुछ वर्षों बाद माता कुसुमी की, और प्रतापराय के एकमात्र पुत्र दीनबन्धु की भी मृत्यु हो गयी।
प्रतापराय ने पत्नी मालती से कहा- "देखो! यह सब भगवान की ही लीला है। भगवान इसे देकर इसके द्वारा अपनी सेवा कराते थे। अब इस सेवा की इच्छा न रही होगी। अब वे हमें किसी दूसरी सेवा में नियुक्त करना चाहते हैं तो चिन्ता कैसी?"
"फिर मृत्यु है भी क्या? यह तो जीवन-नाटक का नैसर्गिक पर्दा है, ये पर्दा न हो तो नाटक की शोभा ही क्या? जीव पर्दे के पीछे जा, वेश बदल कर आता है। हमें तो देखने से मतलब है। रूप से क्या? मिलना-बिछुड़ना तो इस खेल के अंश मात्र हैं। फिर रोना किस बात का?"
"भगवान तो हमारा मंगल करने में लगे रहते हैं। हम अदूरदर्शी मनुष्य ही विषयासक्ति के कारण अपना मंगल नहीं देखते और नाली के कीड़े की भाँति विषयरूपी नरक में ही पड़े रहना चाहते हैं। सर्वदर्शी अंतर्यामी कल्याणकारी भगवान से किस कल्याण के लिये प्रार्थना की जाए? उनसे तो कुछ भी माँगना मूर्खता के सिवा और कुछ नहीं है।"
इन्हें षडयंत्रवश जेल हुई तो बोले- "बड़ी कृपा हुई जो भगवान ने हमें सब झंझटों से छुड़ा कर, हम दोनों के लिए जबरदस्ती एकांतवास की सुविधा कर दी। हम लोगों का तो परम धन उनका भजन ही है।"
भगवान ने इन्हें दर्शन दिए और कहा- "तुम्हें विशेष रूप से अपना सकूं, इसी के लिए तुम्हारे कर्मों का बचा-खुचा फल, आत्मजन वियोग, अपमान, कलंक और जेल के रूप में भुगताकर तुम्हें कर्म मुक्त किया है। अब तुम सब ही प्रकार से मेरे में प्रवेश करने योग्य बन गये हो।"
भक्तराज अपने पर कलंक लगाने वालों के प्रति बोले- "भाइयों! तुम्हारा इस में कोई दोष नहीं है। तुम तो मेरे ही किए कर्मों का फल देने को, निमित्त बन गए हो। इससे मेरा लाभ ही हुआ, भगवान का दर्शन हुआ। तुम्हारे इस उपकार के लिए मैं तुम्हारा कृतज्ञ हूँ।"
लोकेशानन्द ने सुना है- "यह घर भगवान का बगीचा है। हम माली हैं, मालिक नहीं हैं। माली का काम पेड़ लगाना, खाद-पानी देना है। फल तो मालिक के हैं। पुत्रादि इस बगीचे के फल हैं। उन्हें यदि भगवान ले जाएँ तो हमें कैसा दुख?"
Bhakt Prataprai lived in Harsola village in Bengal. When his father Bhanurai died, Prataprai thought- "The body is mortal, how long could it last? Then father has left the body while chanting. He has a problem in dying, whose mind is trapped in desires and who considers body to be the soul. Father was a devotee. He must have rejoiced upon going to Vaikuntha. Why should I express my inferiority by feeling sad?"
A few years later his mother Kusumi, and Prataprai's only son Deenbandhu also died.
Prataprai said to his wife Malti- "Look! All of this is Bhagwan's play. Bhagwan himself wanted to be served by us being this son, now there would be no desire for this service. Now if he wants to appoint us for any other service, then why worry?
And what is death? This is the natural curtain of life-drama, if this curtain is not there, then what is the beauty of the drama? These meeting and separation are only part of this play. Why should we cry then?
Bhagwan is engaged in making our welfare. We short-sighted humans do not see our welfare, and like the worms of the drain, want to remain in the poisonous hell. For what welfare should we pray to the omniscient Bhagwan? It is nothing but foolishness to ask for anything from him."
When he was jailed conspiringly, he said- "It is a great blessing that Bhagwan has given us all the hassle free, forced confinement for both of us. Our ultimate wealth is his hymn."
Bhagwan appeared to them and said- "I wanted to specially adopt you, that's why you have been liberated from your karma by paying for your remaining deeds, in the form of deaths, insult, stigma and prison. Now you have become eligible to enter into me."
Prataprai said to those who blamed him- "Brothers! You have no fault in this. You have become an instrument to give me the results of my own deeds. It only benefited me, Bhagwan appeared. I am thankful to you for your favor."
Lokeshanand has heard that "This house is Bhagwan's garden. We are gardeners, not owner. Our job is to plant trees, fertilize and irrigate. Fruits belong to the owner. Son etc. are fruits of this garden. If Bhagwan takes them, why should we sad?"
Comments
Post a Comment