415 भगवान की कथा
"मन करि विषय अनल वन जरई।
होहि सुखी जो यह सर परई॥"
मन रूपी हाथी, विषयों की अग्नि के जंगल में प्रवेश करके जल रहा है, छटपटा रहा है। यदि यह मन रूपी हाथी भगवान की कथा के सरोवर में आ जाए तो सुखी हो जाए।
देखो दो ही मार्ग हैं, प्रेय और श्रेय। प्रेय बंधन में डाल कर, दुख में डुबो देता है। श्रेय बंधन काट कर, भगवान से मिला देता है। पर प्रेय का चिंतन तो प्रकृति वश अपने आप ही होता है, और श्रेय के चिंतन के लिए प्रयास करना पड़ता है। क्या? उसके लिए ध्यान से भगवान की कथा सुननी पड़ती है।
क्योंकि भगवान को जानना आँखों से देख कर नहीं होता, कानों से सुन कर होता है। भगवान सामने ही खड़े हों, तुम कितने ही ध्यान से देखो, भगवान को पहचानना संभव नहीं। हाँ, पहले से ध्यान से सुना हुआ हो तब बात अलग है। सती जी आँखों से देखने पर भी नहीं पहचान पाईं, क्योंकि कानों से सुनते समय ध्यान से नहीं सुना था। पार्वती जी ने ध्यान से सुना तो जान गईं। शबरी ने ध्यान देकर गुरू जी से राम कथा सुनी तो पहचान गईं। तुलसीदास जी भी आँखों से नहीं पहचान पाए, हनुमान जी से सुना तब जाना।
आज कथा खूब सुनाई भी जा रही है, सुनी भी जा रही है। पर परिणाम वही, ढाक के तीन पात। विचार करें! अधिकारी श्रोता में, ध्यान से सुनने वाले साधक में, संत मुख से निकली कथा पानी पर पड़े तेल जैसी तुरंत छा जाती है। जब की अनाधिकारी के लिए, जो कथा में बैठता तो है पर ध्यान से नहीं सुनता, कथा राख में डाली गई घी की आहुति के समान व्यर्थ चली जाती है।
अधिकारी श्रोता तो किन्हीं पुण्यात्मा संत से, एक बार ही कथा सुन कर चल पड़ते हैं और पा जाते हैं। उन्हें तो राह मिली कि मंजिल मिली।
बात रही पुण्यात्मा संतों की, तो अनेकों के दोष के कारण सभी को दोषी मत मानो। यह जगत तो अच्छे बुरे का मिश्रण है। जैसे रेत में मिली शक्कर। तुम चींटी की तरह बुद्धिमान बन कर शक्कर के कणों को चुन लो। यद्यपि इस जगत के मेले में अनेक हैं जो अभी माया में भटक रहे हैं, फिर भी कुछ हैं जो भगवान के साक्षात्कारी हैं। उन्हें खोज लो। उन्हें पहचान लो। उनके चरणों में बैठ कर, बड़े ध्यान से कथा सुनो।
जैसे यदि तुम किसी ऐसे को पकड़ लो जिसे बिजली ने पकड़ा हो, तो बिजली तुम्हें भी पकड़ लेती है। ऐसे ही तुम भगवान के सन्मुख होना चाहते हो तो उनके सम्मुख हो जाओ जो पहले से ही भगवान के सन्मुख हैं।
और देर मत करना। सोचते ही मत पड़े रहना। बाकी काम बाद में, सबसे पहले कथा। अपने जीवन के बसंत में ही यदि तुमने भगवान को आमन्त्रित नहीं किया, तो इस जीवन के पतझड़ में वे तुम्हारे पास नहीं आएँगे।
लोकेशानन्द तो कहता है कि तुरंत प्रयास करो! और शीघ्रातिशीघ्र भगवान को जान कर, अमरत्व प्राप्त कर, घोषणा कर दो कि मृत्यु पर विजय पाई जा चुकी है। अ मृत्यु! कहाँ है तेरा तीर? अ श्मशान! कहाँ है तेरी आग?
"Man kari vishay anal van jarai,
Hohi sukhi jo yeh sar parai."
The elephant of the mind, entering the fire of lust, is burning. If it enters into Bhagwan's Katha lake, it could be happy.
Look, there are only two ways, preya and shreya. Preya puts in bondage, soaks in sorrow. Shreya cuts off the bond. Preya is controlled by nature itself, but effort has to be made for shreya. What effort? One has to listen Bhagwan's Katha carefully.
Because knowing Bhagwan is not through seeing with eyes, but by listening with ears. If Bhagwan stands in front of you, how much you look carefully, it is not possible to recognize him. Yes, if you have already listened carefully about him, then the matter is different. Sati could not recognize even when she saw with her eyes, because she did not listen carefully. Parvati ji listened intently and recognized. Shabari paid attention and listened to Ram Katha from Guru ji and then got him. Even Tulsidas ji could not recognize him with his eyes, then heard from Hanuman ji and got him.
Today the Katha is being spoken and heard a lot. But result is nothing. Consider! In eligible listener, in the seeker who listens attentively, Katha emanating from the sant's mouth immediately spreads like oil on water. For the ineligible, who sits but doesn't listen carefully, the story goes in vain as oil offered in ashes.
Eligible listener, after hearing Katha from a sant, starts walking and gets Bhagwan. He got a way, that he got destination.
As far as sant is concerned, do not blame everyone due to the flaws of many. This world is a mixture of good and bad. Like sugar mixed in sand. You become intelligent like ant and choose sugar particles. Although there are many in the fair of this world who are still wandering in Maya, yet there are some who are enlightened. Find them. Recognize them. Sit at their feet and listen to Bhagwan's Katha very carefully.
For example, if you catch someone who is caught by electricity, electricity catches you also. Similarly, if you want to be in front of Bhagwan, then be in front of those who are already in front of Bhagwan.
And don't delay. Don't remain thinking. The rest of the work will be seen later, firstly Katha. If you did not invite Bhagwan in the spring of your life, then in the fall of this life, he will not come to you.
Lokeshanand then says- Try immediately! And knowing Bhagwan as soon as possible, attaining immortality, declare that death has been conquered. Hey death! Where is your arrow? Hey crematorium! Where is your fire?
Comments
Post a Comment