416 भगवान किसे नहीं मिलते
जैसे सड़क और गाड़ी घर पहुँचने के साधन हैं, ये घर नहीं हैं। खराब है तो ठीक करो, गंदी है तो साफ करो, संभालो इसे, इसी से मंजिल तक पहुँचना है, खराब हुई तो मालूम नहीं दूसरी मिले न मिले, कब मिले? पर इसी से लिपट कर मत बैठ जाना। इसी की सफाई करते न रह जाना। इसी को घर मत समझने लगना। ऐसे ही यह शरीर भी भगवान तक पहुँचने का साधन है। इसे संभालो। पर जो इसके भीतर बैठा है उसकी भी तो सुध लो। उसी से यह जीवित है। उसी से इसकी कीमत है। इस शरीर को ही भगवान मत समझो, कि "पी बेटा पी घी, तूं ही पुत्तर तूं ही धी।" इसकी पूजा करने मत लग जाना। शरीर की ही पूजा करने वाले को भगवान नहीं मिलते।
"श्रद्धा आपः" श्रद्धा जल है। इस से ही आध्यात्मिकता का बगीचा हरा भरा रहता है। इसके बिना वह सूख जाएगा। श्रद्धा के अभाव में तो शंका और संदेह की कंटीली झाड़ियाँ ही रह जाएँगी। अश्रद्धावान को भी भगवान नहीं मिलते।
जिनकी दृष्टि पर अज्ञान की कालिख पुती हो, उन्हें भी भगवान नहीं मिलते।
शेखचिल्लियों को, निरर्थक बोलने वाले को, वाद विवाद करने वाले, झगड़ालू, निरुद्देश्य बात करने वाले को भी भगवान नहीं मिलते।
समय पाकर सृष्टियाँ नष्ट हो सकती हैं, अज्ञान नष्ट नहीं होता। इसीलिए प्रतीक्षा ही न करते रहो। समय नष्ट करने वाले को भी भगवान नहीं मिलते।
कसाई का कल्याण हो सकता है, पर कंजूस का कल्याण नहीं होता। कंजूस को भी भगवान नहीं मिलते।
माया के बाजार में अनुभव की नहीं, अभिनय की कीमत है। पर भगवान के दरबार में अनुभव ही चलता है, यहाँ नाटकबाजी करने वाले को भी भगवान नहीं मिलते।
स्वयं साधन न करते हुए, बैठे ठाले दूसरों के साधन में कमियाँ निकालते रहना ठीक नहीं। किनारे पर खड़े खड़े तमाशा देखने वाले को मोती तक नहीं मिलता, भगवान कैसे मिलें? तो तमाशबीनों को भी भगवान नहीं मिलते।
नया साधक समझता है कि मैं सब को समझा लूंगा। पर वह खुद उलझ जाता है। भगवान खुद समझने वाले को मिलते हैं, दूसरों को समझाने के फेर में पड़े साधक को भी भगवान नहीं मिलते।
भजन किए बिना भोजन खाना पाप है। भगवान का नमक खाते हो तो हक चुकाओ। भजन करो। जो भोजन तो खाता है, पर भजन नहीं करता, उसे भी भगवान नहीं मिलते।
लोग कहते हैं कि भजन में मन नहीं लगता। अरे भैया! मन नहीं लगता तो न लगे, तुम तो लगो। तुम लगे रहो। एक पत्थर पर हथौड़े की अनगिनत चोट पड़ती हैं तब वह टूटता है। यह मत समझना कि वह उस अंतिम चोट से टूटा है, उसके टूटने में, उस पर पड़ी हर चोट का एक समान योगदान है। लोकेशानन्द कहता है कि लगे रहो तो एक दिन मजबूत से मजबूत पत्थर भी टूटता है, जंजीरें खुलती हैं, भगवान मिलते हैं।
Just as road and vehicle are means of reaching home, they are not homes. If it is broken then fix it, if it is dirty then clean it, take care of it, this is required to reach the destination. But don't cling to it. Don't perceive it your home. Similarly, this body is also a means to reach Bhagwan. handle it. But also take care of the one who is sitting in it. Because of him it is alive. Don't perceive this body as Bhagwan. Don't worship it. One who worships the body doesn't find Bhagwan.
"Shraddha Aap:" Faith is water. Faith keeps the garden of spirituality green. Without it, it will dry up. In the absence of faith, only thorny bushes of doubt will remain. Unbeliever doesn't find Bhagwan.
He whose eyes are soot of ignorance, also doesn't find Bhagwan.
Those who talk nonsense, talk in vain, debaters, quarrelsome, aimless talkers doesn't find Bhagwan.
Creation can be destroyed by taking time, ignorance is not destroyed. That's why don't keep waiting. Who wastes time doesn't find Bhagwan.
There may be welfare for a butcher, but there is no welfare for a miser. Miser doesn't find Bhagwan.
In Maya's market, there is a price for drama, not for experience. But in Bhagwan's court experience matters. Who plays drama here doesn't find Bhagwan.
It is not right to keep on finding faults in the means of others while not doing the means yourself. The one who watches the spectacle standing on the shore does not even get a pearl, how to get Bhagwan? So spectators doesn't find Bhagwan.
The new seeker thinks that I will explain to everyone. But he himself gets confused. Bhagwan meets the one who himself understands. Seeker who tries to explain to others doesn't find Bhagwan.
Eating food without hymn is a sin. If you eat Bhagwan's salt, then pay back. Do hymn. One who eats food, but does not hymn, also doesn't find Bhagwan.
People say that mind doesn't stay in hymn. Hey brother! If mind doesn't stay, let it be, you stay. You keep on trying. A stone breaks after countless hammer blows. Don't think that it is broken by that last blow, in its breakdown, every blow has equal contribution. Lokeshanand says that if you keep trying, one day even the strongest stone breaks, chains open, Bhagwan meets.
Comments
Post a Comment