419 मर्यादा

"मातु पिता गुर प्रभु कै बानी।
बिनहिं बिचार करिअ सुभ जानी॥"
माता, पिता, गुरु और स्वामी की बात को बिना विचारे ही, शुभ समझकर मान लेना चाहिए।
चाहे जो भी हो, इस मर्यादा का पालन निश्चित ही करना चाहिए। इसकी बड़ी कीमत है। देखो! यहाँ जो भी है, अपनी मर्यादा में है। एक नदी भी जब तक दो किनारों के बीच बहती है तभी तक जीवन देने वाली है, मर्यादा भंग हो जाए, किनारा तोड़ कर निकल जाए, तो कितने जीवन लील जाए। समुद्र, पृथ्वी, सूर्य, कोई भी मर्यादा छोड़ दे तो अभी प्रलय हो जाए। बस एक मनुष्य ही ऐसा है कि रत्ती भर ज्ञान हुआ कि मर्यादा गई।
मेरे भाई बहन! सामान्य मनुष्यों की तो बात ही क्या, उच्चतम श्रेणी के साधकों के लिए भी महापुरुषों के जीवन चरित्र संजीवनी बूटी के समान हैं। तो जीवन के हर मोड़ पर हमें वही वही करना चाहिए जो किन्हीं महापुरुष ने तब किया जब वे भी जीवन के उसी मोड़ पर खड़े थे।
वनवास की आज्ञा मिलने पर भगवान राम कहते हैं-
"सुनु जननी सोइ सुत बड़भागी।
जो पितु मातु बचन अनुरागी॥"
माँ! वही पुत्र भाग्यवान है, जिसका अपने माता पिता के वचन प्रिय हैं।
"चारि पदारथ करतल ताकें।
प्रिय पितु मातु प्रान सम जाकें॥"
जिसे माता पिता प्राण समान हैं, धर्म अर्थ काम मोक्ष उसके हाथ में हैं।
माँ! मैं पिता जी की आज्ञा से अग्नि में भी कूदने को तैयार हूँ, जहर भी पीने को तैयार हूँ।
भगवान ने एक बार पलट कर इतना भी नहीं पूछा कि मेरा दोष क्या है? तुरंत वनगमन स्वीकार कर लिया।
कौशल्या जी भी ऐसा ही कहती हैं-
"पितु आयसु सब धरमक टीका॥"
राम! पिता की आज्ञा का पालन करना ही सब धर्मों का शिरोमणि धर्म है।
भरत जी गुरू जी से ऐसा नहीं कहते कि आप गलत कहते हैं। कहते हैं-
"तुम तो देहु सरल सिख सोई।
जो आचरत मोर भल होई॥
यद्यपि यह समुझत हम नीके।
तदपि होत परितोष न जी के॥"
आप तो वही कहते हैं जिसका पालन करने में मेरा भला हो। मैं यह बात जानता हूँ पर मेरा ही मन शांत नहीं है।
माने आप तो सही ही हैं, मेरी ही अवस्था ठीक नहीं है।
अब आप स्वयं विचार करें! आपको माँ से सेवा लेते हुए संकोच नहीं होता, छोटी सी बात पर माँ को कटु वचन कहते हुए संकोच नहीं होता, माँ को सामने देख अपने हाथ पैर होते हुए भी पानी का गिलास तक स्वयं न उठाते हुए संकोच नहीं होता, माँ के पैर छूने में संकोच होता है? पिता की संपत्ति लेने में तो शर्म नहीं आती, दो कौड़ी की वस्तु के लिए पिता को नीचा दिखाने में शर्म नहीं आती, जरा सी भूल लगते ही उनके ज्ञान और सामर्थ्य पर अंगुली उठाने में शर्म नहीं आती, पिता के पैर दबाने में संकोच होता है? गुरू जी से प्रसाद पाते हुए, उनके प्रभाव का लाभ उठाते हुए, उनके आशीर्वाद से जगत में सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ते हुए तो बहुत फूलते हो, उनका आदेश मानने में अड़चन आती है?
नास्तिक हो, भगवान को न माने तो भी भगवान रखते हैं। पर माता पिता और गुरूदेव को न माने यह भगवान को सहन नहीं।
लोकेशानन्द कहता है कि जहाँ तक व्यवहार और परमार्थ में सामंजस्य बना रहे, माता पिता और गुरूदेव की आज्ञा मानने में ही सब प्रकार से कल्याण है। अब विचार ही न करते रहें, उठें! माता पिता या गुरूदेव, जो भी आपके निकट हों, जाएँ उनके चरणों में अपना माथा रख दें।

It is auspicious to follow the words of Mother, Father and Guru without any consideration.
No matter what, the dignity must be followed. It has a great thing. Look! Whoever is here is within its dignity. Even as long as a river flows between two banks, it gives life, if the dignity is lost, if it breaks the bank, then how many lives will be lost. If the sea, earth or sun, give up dignity, then there will be a catastrophe now. Only human being is such that if he gets slightest knowledge that he leaves dignity.
My siblings! What is the matter of ordinary human beings, even for the highest category of seekers, the life of great men is like Sanjeevani Booti. So at every turn of life, we should do the same thing that some great man did when he was also standing at the same point of life.
On getting the order of exile, Bhagwan Ram says-
"Sunu janani soi sut badbhagi.
Jo Pitu Matu bachan anuragi"
Mother! Blessed is the son, who loves the words of his parents. If father wants, I am ready to jump into the fire, I am ready to drink poison.
Bhagwan didn't even once ask, what is my fault? Immediately accepted the exile.
Kaushalya ji also says the same thing- Ram! To obey the father's orders is the topmost religion of all religions.
Bharat ji does not tell Guru ji that you are wrong. He says- You only say that which is good for me to follow. I know this but my own mind is not at peace.
Now consider yourself! You do not hesitate to take service from your mother, to say bitter words on a small matter, seeing her in front of you, you do not even lift a glass of water, but you hesitate touching your mother's feet? There is no shame in taking the property of father, no shame in humiliating father for anything worth two pennies, in pointing fingers at his knowledge and ability at the slightest mistake, there is hesitation in pressing his feet? Taking prasad from Guru ji, taking advantage of his influence, climbing the steps of success in the world with his blessings, you swell a lot, there is a problem in obeying his orders?
Even if you are an atheist, Bhagwan keeps you. But if you don't obey the parents and Gurudev, it is not acceptable to Bhagwan.
Lokeshanand says that as long as there is harmony between world and spirituality, there is all kinds of welfare in obeying the parents and Gurudev. Don't keep thinking anymore, get up! Parents or Gurudev, whoever is near you, go and place your head at his feet.

Comments