420 चार सौ बीसी
यह संपूर्ण जगत चार सौ बीस है। और यहाँ कौन, कहाँ, किस से शिकायत करे, यह तो पूरे का पूरा ही ठगी का बाजार है।
यहाँ कोई अपने को कितना ही होशियार समझता हो समझता रहे, ठगी से बच नहीं सकता। बल्कि जो ज्यादा समझदार है वह और ज्यादा ठगा जाता है। बचे आप भी नहीं हैं, आप भी ठगे गए हो। संपूर्ण जगत को जिस माया ने ठगा है, उसी महा ठगिनी ने ही आपको भी ठगा है।
माया के इशारे पर, विषय रूपी चोरों ने, मोह की अंधियारी रात में, आपके स्वरूप पर पर्दा डाल कर, आपकी विवेक की आँख बंद कर, आपकी आत्मिक सम्पत्ति चुरा ली है, आपके जीवन की शान्ति का हरण कर लिया है, चैन लूट लिया है।
जैसे सूर्य की प्रचंड किरणों से, रेगिस्तान की शुष्क तप्त रेत में, जल का भ्रम उत्पन्न होने से, मृग छला जाता है, वैसे ही माया से, इस दुख रूप जगत में, सुख का भ्रम उत्पन्न होने से, आप छले गए हो।
जैसे निर्दोष मनुष्य, भूलवश झूठा आरोप स्वीकार कर, कारावास भोग रहा हो, वैसे ही आप निर्विकार चेतन तत्व, बिना किए कर्मों का कर्तृत्व स्वीकार कर, जन्म जन्मांतर से जन्म मरण का दंश झेल रहे हैं।
हालाँकि जब तक आपको अपने ठगे जाने की जानकारी नहीं थी, तब तक सारा दोष माया के ही माथे पर था। पर अब जब आपको अपना यह ठगा जाना मालूम पड़ गया है, तो अब इस ठगी में आप भी बराबर के हिस्सेदार हो गए हैं।
अनजाने ही, सोए हुए को लूट लिया जाए, तो बात अलग है। पर जागते हुए, जानते हुए, देखते हुए भी, यदि आप लूट लिए जाते रहेंगे, तब दोष आपका भी कम नहीं। पहली बार खड्डे में गिरना भूल है, पर जानबूझकर उसी खड्डे में बार बार गिरते रहना मूर्खता है।
कोई कहता है कि अगर माया से बचना है तो मायापति की शरण में जाएँ। हालाँकि लोकेशानन्द का अनुभव है कि लूट वहाँ भी कम नहीं। वहाँ भी लुटने से कोई नहीं बचा। हाँ! लूटा हमें भी गया है। बल्कि हम तो दो बार लुटे हैं। माया ने लूटा सो लूटा, पर अब हमें उस काले मुँह वाले कृष्ण कन्हैया लाल ने भी लूट लिया। माया ने भगवान से अलग कर लूटा, तो भगवान ने अपना बनाकर लूट लिया।
पर उसकी चार सौ बीसी का कोई मुकाबला नहीं है। उससे लुटने का आनन्द ही कुछ और है। उसने तो हमारा बचा खुचा सब कुछ लूट कर, हमें अपनी गोद में बैठा लिया है। संसारी जिस छाती को पीटते हुए कहता है कि आह! मैं लुट गया, बरबाद हो गया। हम उसी छाती को गर्व से फुला कर कहते हैं कि वाह! मैं लुट गया, आबाद हो गया।
This whole world is four twenty. And here, who, where, whom to complain, this is totally a market of fraud.
No matter how wise one thinks oneself here, one cannot escape being cheated. Rather, he who considers himself wise is more deceived. Even you are not left, you too have been cheated. The Maya who has cheated the entire world, the same great thug has cheated you too.
At the behest of Maya, the thieves of lust, in the dark night of attachment, have veiled your form, closed your conscience's eyes, stole your spiritual wealth and robbed your peace of life.
Just as a deer is deceived by the scorching rays of sun, in the dry hot sands of the desert, by creating an illusion of water, so you have been deceived by Maya, in this world of misery, by creating an illusion of happiness.
Just as an innocent human being, by mistake accepting a false charge, is undergoing imprisonment, similarly you, the immutable conscious element, accepting the ego of deeds, are suffering the sting of birth and death.
However, till you were not aware of your being cheated, all the blame was on Maya's forehead. But now that you have come to know that you have been cheated, now you have also become an equal partner in this fraud.
If unknowingly, a sleeping person is robbed, then the matter is different. But even if you keep on being robbed while awake, knowing, seeing, then your fault is no less. It is a mistake to fall into a pit the first time, but it is foolish to deliberately fall into the same pit again and again.
Some say that if you want to escape from Maya, then go to Bhagwan's refuge. However, Lokeshanand's experience is that there is no less loot there too. There too no one was spared from being robbed. Yes! We have also been robbed. Rather, we have been robbed twice. First Maya robbed, but now that black-faced Krishna Kanhaiya Lal also robbed us. Maya robbed by separating us from Bhagwan, Bhagwan looted us by making his own.
But he has no match. The joy of being robbed by him is something else. He looted everything that was left, and has made us sit in his lap. Worldly human being while beating its chest, says- Ah! I was robbed and ruined. I proudly inflate the same chest and say- Wow! I was robbed and settled.
Comments
Post a Comment