421 विश्व शांति
यह निर्विवाद सत्य है कि त्रिगुणात्मिका माया का फल यह जगत, स्वभाव से ही दुखरूप और अशांत है। यह अशांत था, अशांत है और अशांत रहेगा। इसे शांत करने का न कोई उपाय था, न है, न ही होने की संभावना है। और यह तो आप जानते ही होंगे कि कुत्ते की पूँछ टेढ़ी की टेढ़ी।
इस पृथ्वी पर हिरण्यकशिपु जैसा राजा हुआ जिसका मुकुट आकाश छूता था। पुष्पक विमान और सोने की लंका वाले, रावण जैसा मायावी हुआ जिसके दरबार में देवता भी हाथ जोड़े खड़े रहते थे। खून के प्यासे तानाशाह हुए। वर्तमान में ब्रिटेन की छल छद्म से भरी, लोभी हिंसक रानी हुई जिसका लगभग संपूर्ण पृथ्वी पर राज्य हुआ। पर यहाँ इन दुष्टों की चर्चा नहीं है। यहाँ महा प्रतापी धर्मनिष्ठ महापुरुषों की चर्चा है।
विचार करें! यहाँ स्वयं भगवान राम का रामराज्य हो चला, विश्व सुधरा? महाभारत के फलस्वरूप धर्मराज युद्धिष्ठर का राज्य हुआ, विश्व सुधरा? फिर विक्रमादित्य हुए, अजातशत्रु, चन्द्रगुप्त मौर्य, अशोक, समुद्रगुप्त, राजा चोला, कृष्ण देव राय, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, पृथ्वीराज चौहान, महाराजा रणजीत सिंह और अनगणित राजा हुए, विश्व सुधरा?
अपने अलग स्वर्ग का निर्माण करने वाले विश्वामित्र चले गए, विमान शास्त्र के रचयिता भरद्वाज, आयुर्वेद विज्ञानी धन्वंतरी, पाणिनी, भृगु, कपिल, अंगिरा, अक्षपाद गौतम, अगस्त्य, अत्रि, अष्टावक्र, वाल्मिकी, आर्यभट्ट, पतंजलि, शंकराचार्य भगवान, नानक, तुलसी, कबीर, मीरा, सूर, एकनाथ, तुकाराम, ज्ञानेश्वर, रामकृष्ण, विवेकानन्द, कितने कितने अनेकानेक संत महात्मा ॠषि मुनि महापुरुष आए और चले गए, बड़े बड़े समाज सुधारक, चिंतक, राजनेता राख होकर इस जगत की मिट्टी में मिल गए, स्वयं भगवान अनेक बार अवतरित हुए, विश्व में शांति हुई?
मेरे भाई बहन! काँटों से भरी इस पृथ्वी पर चमड़ा मढ़ने के प्रयास में अनेक मूर्ख काल की भेंट चढ़ गए। पर जो विवेकवान थे, वे अपने पैरों में वैराग्य का दृढ़ खोल चढ़ा कर इस जगत से पार हो गए।
आप भूगोल बदल सकते हैं, राज्य की सीमाएँ भीतर बाहर कर सकते हैं, आराम कुर्सी पर बैठ कर विश्व शांति के दिवास्वप्न देख सकते हैं, पर जहाँ तक शांति की बात है, प्रयासपूर्वक अपना खुद का मन शांत करने के सिवा अन्य कुछ भी आपके बस में नहीं है।
ब्रह्मा जी तक इस सृष्टि को बार बार बनाते और नष्ट करते हैं। यह एक ही बार में ठीक बन जाती तो बार बार क्यों बनानी पड़ती? यह ब्रह्मा जी से ही ठीक नहीं हुई, आप इसे क्या खाक और क्या खाकर ठीक करेंगे?
लोकेशानन्द की ही तरह आपकी भी आयु हो चली है। बची खुची भी पल पल छूटी जा रही है। अतः व्यर्थ का प्रलाप छोड़ कर, अपने अंतःकरण की शांति का उपाय करें।
ध्यान दें! व्यष्टि स्थूल का नाम विश्व है। त्रिदेह और त्रिवस्था, बस यही विश्व है। स्थूल सूक्ष्म में कल्पित है, सूक्ष्म स्थूल में व्याप्त है। स्थूल कार्य है, सूक्ष्म कारण है। कारण में कुछ परिवर्तन कर सकें तो कर लें, इसी में कल्याण है।
It is an indisputable truth that this world, the result of Trigunatmika Maya, is miserable and turbulent by nature. It was turbulent, is turbulent and will remain turbulent. There was no way to pacify it, nor is there, neither is there likely to be.
On this earth there was a king like Hiranyakashipu whose crown touched the sky. There was Ravan, the owner of Pushpak Viman and the golden Lanka, in whose court even the deities stood with folded hands. There were so many blood thirsty dictators. But these wicked ones are not discussed here. Here, there is a discussion of great pious devout great men.
Consider! Here Bhagwan Ram's own Ram-Rajya took place, the world improved? As a result of Mahabharat, Yudhishthira ruled, world improved? Then there were Vikramaditya, Ajaatshatru, Chandragupt Maurya, Ashok, Samudragupt, Raja Chola, Maharana Pratap, Chhatrapati Shivaji, Prithvi Raj Chauhan, Maharaja Ranjit Singh and countless other kings, the world improved?
The creator of new heaven Vishvamitra, came and went, Bhardwaj, the author of Vimana Shastra, Ayurveda scientist Dhanvantari, Panini, Bhrigu, Kapil, Angira, Akshapad Gautam, Agastya, Atri, Ashtavakra, Valmiki, Aryabhatt, Patanjali, Shankaracharya, Nanak, Tulsi , Kabir, Meera, Surdas, Eknath, Tukaram, Gyaneshwar, Ramakrishna, Vivekanand, so many sants, sages, great men have come and gone, great social reformers, thinkers, politicians got ashes in the soil of this world, Bhagwan himself Incarnated many times, has there been peace in the world?
My siblings! Many fools died in their attempt to cover this earth full of thorns with leather. But those who were prudent, they crossed this world wearing a shoe of disinterest in their feet.
You can change geography, move borders in and out, daydream about world peace in a comfy chair, but as far as peace is concerned, nothing can help you except trying to calm your own mind. Nothing else is in your control.
Brahma ji creates and destroys this world again and again. If it was made right in one go, why would it have to be made again and again? It was not cured by Brahma ji itself, how would you fix it?
Like Lokeshanand, you too have aged. The rest of life is also being left out moment by moment. Therefore, leaving unnecessary delirium, take measures for the peace of your own mind.
Pay attention! The name of the individual gross body is the world. Trideha and Trivstha, this is the world. Gross is an imagination in the subtle, subtle pervades the gross. Gross is effect, subtle is the cause. If you can make some changes in the cause, do it, it is the only welfare.
Comments
Post a Comment