422 पागल

कल भरे बाजार में किसी ने किसी को जोर से पागल कह कर पुकारा। कोई बोला- ओ पागल!
बाजार में कोई आ रहा था, कोई बाजार से जा रहा था। कोई पैदल था, कोई स्कूटर, साइकिल पर। पर एक बात सबकी एक जैसी थी, सबने पलट कर देखा। एक साथ देखा। सब को यही लगा कि उसे ही पुकारा गया है। दुकानदार भी ग्राहक से ध्यान हटा कर बारह झाँकने लगे तो ग्राहक भी सिर घुमा कर देखने लगे कि कहीं कोई उन्हें तो नहीं बुला रहा है?
सब्जी खरीदती कुक्कू की माँ ने तो कुक्कू को यहाँ तक कह दिया कि देख तेरा बाप आया है क्या? जरूर वही होगा। पूरा पागल है। कहीं भी चैन नहीं लेने देता। और इतनी भी अकल नहीं, भरे बाजार में भी मुझे पागल कह कर बुला रहा है।
देखो यहाँ सब पागल हैं। और पागलों की एक विशेषता होती है, वे अपने को छोड़कर शेष सभी को पागल समझते हैं। इसीलिए तो हर वह पागल जो दिन रात दूसरों को पागल बताता है, अपने को पागल कहने वाले को मारने दौड़ता है।
कहाँ तक कहें? मुझे याद आता है कि एक बार एक संत को उनका एक शिष्य जो पागलों का डाक्टर था, पागलखाना दिखाने ले गया। वहाँ एक कोने में कईं पागल बैठे रो रहे थे। उन सब के बीच एक पागल चुपचाप बैठा था। डाक्टर ने उससे पूछा ये क्यों रो रहे हैं? वह बोला- कोई मर गया है। डाक्टर ने पूछा- फिर तुम क्यों नहीं रो रहे हो? वह पागल बोला- पागल! मैं ही तो मरा हूँ।
आगे देखा तो एक पागल शीशा देख रहा था और अपने प्रतिबिम्ब को कह रहा था- तुझे कहीं देखा है। कहाँ देखा है यह याद नहीं आ रहा। ओह! तूं तो वही है जो कल मेरे साथ बाल कटवा रहा था।
और एक पागल तो दहाड़ मार कर रोता और अपनी जेब से एक तस्वीर निकाल कर सिर पीटता। संत ने पूछा- इसे क्या हुआ? डाक्टर ने बताया- यह जिस लड़की से विवाह करना चाहता था, उसने किसी दूसरे से विवाह कर लिया।
और आगे बढ़े तो एक पागल पिंजरे में बंद था, वह तो पिंजरे में सिर मार रहा था। संत ने पूछा- इसे क्या हुआ? डाक्टर ने कहा- यही वह दूसरा है। जिससे उस लड़की ने विवाह किया।
आप यह मत समझना कि यहाँ किसी और की चर्चा है। यहाँ हमारा ही जिक्र चल रहा है। वह जो कुछ न मिलने पर रो रहा है, जरा उसकी ओर भी तो झांक कर देखे जिसे मिला। वह और भी जोर जोर से रो रहा है।
लोकेशानन्द कहता है कि पागल मैं भी हूँ। पर मेरा पागलपन किसी और ही प्रकार का है। मैं उलटा पागल हूँ। आप भी एक काम करें, पागल शब्द को उलटा दें। लगपा, माने लग और पा। छोड़ पागलों की बस्ती, नाम जप में लग और भगवान को पा।
"ये दुनिया पागलखाना है, समझो सारे गहराई में।
सब घूम रहे हैं लोग यहाँ, अपनी अपनी चतुराई में॥
कोई धन वैभव का है पागल, कोई पागल है ठकुराई में।
कोई कुर्सी में पागल है, कोई पागल तर्क पढ़ाई में॥
कोई स्त्री में पागल है, कोई पागल है शहनाई में।
सबसे अच्छा वो पागल है, जो पागल है रघुराई में॥"

In the crowded market yesterday, someone called someone crazy out loud. Somebody said- Hey crazy!
Someone was coming to the market, someone was leaving. Some were on foot, some were on scooter, bicycle. But one thing was common, everyone looked back. Everyone thought that he had been called. The shopkeepers also diverted their attention from customers and looked outside, and customers also turned their heads to see if anyone is calling them?
Kukku's mother, who was buying vegetables, even said to kukku that see, has your father come? He is completely insane. Doesn't let me rest anywhere. And not so much wisdom, calling me crazy even in the market
Look everyone is crazy here. And there is a speciality in them, they consider everyone else to be crazy except themselves. That's why every madman who calls others mad day and night, runs to kill the person who calls him mad.
I remember that once a sant was taken to a mental asylum for a visit by one of his disciples, who was a doctor of the lunatics. There many madmen were crying sitting in a corner. A mad was sitting quietly among them. The doctor asked him why are they crying? He said- Someone has died. The doctor asked- Then why are you not crying? He said- Mad! I am the one who died.
Looking ahead, a madman was looking in the mirror and was saying to his reflection- I have seen you somewhere. Can't remember where I saw you. Oh! You are the one who was getting a hair cut with me yesterday.
And a lunatic was weeping loudly and taking out a picture from his pocket, he was beating his head. The sant asked- What happened to him? The doctor told- The girl he wanted to marry, married someone else.
And when they went ahead, a maniac was locked in a cage, he was beating his head in the cage. The sant asked- What happened to him? The doctor said- He is the second one, with whom the girl married.
Don't assume that someone else is being discussed here. Here we are talking about ourselves. He who is crying for not getting something, just look at the one who got that. He is crying even louder.
Lokeshanand says that I'm crazy too. But my madness is of a different kind. I'm crazy upside down. You also do one thing, leave the city of madmen, start chanting the name and get Bhagwan.
Understand deeply that this world is a madhouse, here all are roaming in their own cleverness. Some are mad for wealth, some are mad for power, some are mad for a chair, some are mad in studying logic. Some are mad after a woman and some are mad for music.
But the best is the one who is mad for Bhagwan.

Comments