425 अंतिम उपदेश, अहं प्रत्यय

अहम् प्रत्यय (अहंकार) के विषय में छह प्रश्न और उनके समाधान-
1- अहंकार का उपादान कारण क्या है? (जैसे घड़े का उपादान कारण मिट्टी है)
2- अहंकार का निमित्त कारण क्या है? (जैसे घड़े का निमित्त कारण कुम्हार है)
3- अहंकार का स्वरूप क्या है?
4- अहंकार का कार्य क्या है?
5- अहंकार सुषुप्ति में क्यों नहीं मालूम पड़ता?
6- अहंकार की निवृत्ति हो सकती है या नहीं? क्योंकि यदि अहंकार सत्य है तो फिर मिट नहीं सकता। और यदि मिथ्या है तो उपाय करना ही व्यर्थ है, क्योंकि सभी उपाय अहंकाराश्रित ही होते हैं।
अब ध्यान से समझें! आत्मा अवेद्य है, इन्द्रियातीत है। इन्द्रियाँ एवं अंतःकरण आत्मा के विषय में अज्ञानांधकार से ग्रस्त हैं, इसीलिए आत्मा को हाथ में रखे फल जैसे नहीं जाना जा सकता। किन्तु आत्मा स्वयं प्रकाश भी है। क्योंकि स्वयं प्रकाश हुए बिना तो स्फुरण मात्र भी संभव नहीं।
अतः आत्मा अंतःकरण और इन्द्रियों की अपेक्षा सूक्ष्म होने से अविज्ञेय है। और साक्षात अपरोक्ष होने से, अपना आपा होने से, स्वयं-प्रकाशतया ज्ञेय है।
अब समाधान-
1- "मैं हूँ" यह तो मैं जानता हूँ, "क्या हूँ" यह नहीं जानता। यह आत्मा की अज्ञातता ही अहंकार का उपादान कारण है। 
2- मैं भले ही यह न जानूँ कि मैं क्या हूँ, पर यह तो सतत जानता ही हूँ कि मैं हूँ। यहाँ तक कि सुषुप्ति से बाहर आने पर, मेरा यह कहना कि "मैं बड़ी गहरी नींद सोया, कुछ भी मालूम नहीं पड़ा, बड़ा आराम मिला।" इसी बात का प्रमाण है कि कुछ हो या न हो, कुछ मालूम पड़े या न पड़े, मैं तो हूँ ही। यह आत्मा की स्वयंप्रकाश ज्ञातता ही अहंकार का निमित्त कारण है।
3- ऐसा मानना कि "जो प्रत्यक्ष है, जो मालूम पड़ता है, वही है। जो प्रत्यक्ष नहीं है, जो मालूम नहीं पड़ता, वह नहीं ही है।" ऐसा "यह है" और "यह नहीं है" (इदं और अनिदं) की ग्रंथि ही अहंकार का स्वरूप है।
4- आत्मा को न जान पाने से, अपने आप को आत्मा से भिन्न, कुछ और मानने लगना, और उस से जो भी संबंधित है उसे अपना मानने लगना, ऐसा "यह मैं हूँ" और "यह मेरा है" (अहमिदं और ममेदं) अहंकार का कार्य है।
5- अहंकार तो अंतःकरण का ही अवयव है। यह ब्रह्मरूप नहीं है। सुषुप्ति में अंतःकरण ही नहीं रह जाता, इसीलिए अहंकार सुषुप्ति में मालूम नहीं पड़ता।
(हालाँकि सुषुप्ति में ज्ञानशक्तिरूप अहं सो जाता है, पर क्रियाशक्तिरूप अहं रहता है। क्रियाशक्तिरूप अहं प्राण का नियमण करता रहता है, तभी तो शरीर जीवित रहता है।)
6- जब सुषुप्ति में ही अहंकार की निवृत्ति हो जाती है, तो यह सिद्ध है कि अहंकार की निवृत्ति हो सकती है।
लोकेशानन्द अपने गुरूदेव भगवान स्वामी मित्रानन्द जी महाराज का ऐसा कृपा प्रसाद पाकर धन्यता का अनुभव करता है।

Six questions about Aham Pratyaya (Ego) and their solutions-
1- What is the material for ego? (Like clay is the material for pot)
2- What is the cause of the ego? (Like the potter is the cause of pot)
3- What is the nature of ego?
4- What is the function of ego?
5- Why is the ego not known in deep sleep?
6- Can one get rid of ego or not? Because if the ego is true then it cannot be eradicated. And if it is false, then it is useless to take measures, because all measures are ego dependent.
Now understand carefully! The soul is imperceptible, transcendent. The senses and mind are plagued by ignorance about the soul, so the soul cannot be known as a fruit held in the hand. But the soul is also the knower itself. Because without the knower itself, it is not possible even to know.
Therefore, being subtle from the mind and the senses, it is not possible to know the soul. And by being one's true self, being the knower, comes in knowing.
Now the solution-
1- "I am" this I know, "What am I" I do not know. This ignorance of the soul is the material cause of ego.
2- I may not know what I am, but I always know that I am. Even on coming out of sleep, my saying that "I slept very soundly, didn't know anything, got great rest." This is the proof that whether something is there or not, whether something is known or not, I am. This self-awareness of the soul is the cause of the ego.
3- Believing that "The thing which is visible, is true. Which is not visible, is false." Such a gland of "this is" and "this is not" (Idam and Anidam) is the nature of ego.
4- By not knowing the Self, to believe oneself as something other than the Self, and to believe what is related to it as my own, such "this is me" and "this is mine" (Ahmidam and Mamidam) it is the work of ego.
5- The ego is a component of the mind. It is not Brahm. The mind itself doesn't exist in deep in sleep, that's why ego is not known in deep sleep.
6- When the ego doesn't remain in sleep itself, then it is proved that the ego can be eradicated.
Lokeshanand feels blessed to receive such blessings from his Gurudev Bhagwan Swami Mitranand Ji Maharaj.

Comments