427 चलते फिरते प्रेत

जिस मनुष्य की न भगवान में श्रद्धा है, न संतों में, जो न श्रीरामचरितमानस में मानता, न श्रीमद्भागवत महापुराण में, न श्रीमद्भगवदगीता में, न ही ब्रह्मसूत्र, पंचदशी में, न किसी अन्य शास्त्र में, सनातन धर्म, सनातन शास्त्रों और सनातन मूल्यों की चर्चा चलते ही जिसके हृदय पर साँप लोटने लगते हैं, जिसके लिए बुद्धि से जाना गया और आँखों से देखा गया ही एकमात्र सत्य है, जो मुर्दा विज्ञान से प्राप्त परिवर्तनशील आधी अधूरी जानकारियों को ही कुल ज्ञान मानता है और ऋषि मुनियों द्वारा प्रदत्त ज्ञान को कपोल कल्पना मानता है, जो राम, कृष्ण, शिव में दोष दृष्टि वाला है, जो बुद्ध को बुद्धू, तुलसी, कबीर, नरसी, एकनाथ, तुकाराम, ज्ञानेश्वर, नानक, सूर, मीरा, रामकृष्ण आदि को पाखण्डी और शंकराचार्य भगवान जैसे महापुरुषों को भगोड़ा मानता है, जो इस धरा धाम पर मनुष्य शरीर धारण करके विचरण कर रहे जीवनमुक्त वैराग्यवान आत्मज्ञानी महात्माओं को धन का लोभी मान कर व्यवहार करता है, जो व्यक्तिगत सुख को ही जीवन का एकमात्र लक्ष्य मानता है, जिसका अंतःकरण वासना की नाली है और वह उसी नाली का कीड़ा बनकर बार बार जन्मने मरने को ही कुल सुख मानता है, संसार की चर्चा चलते ही जिसकी आँखें चौड़ी हो जाती हैं और आत्मकल्याण की बात कान में पड़ते ही जो बगलें झाँकने लगता है, ऐसा मनुष्य केवल कहने भर को ही मनुष्य है, असल में तो वह मनुष्य के शरीर में बिना सींग और पूँछ का पशु ही है।
ऐसे मनुष्य देखने भर को ही जीवित मालूम पड़ते हैं, वास्तव में वे हिलते डुलते मुर्दे ही हैं, चलते फिरते प्रेत हैं। इसे माया की प्रबलता कहें, या करुणाकर भगवान की करुणा, कि भगवान उन्हें भी पुत्र सदृश रखते हैं जिनका न तो संत निंदा करते हुए अंतःकरण ही काँपता है, न ही उनकी जीभ कट कर गिरती है, न ही उन्हें डूब मरने के लिए चुल्लू भर पानी ही उपलब्ध होता है।
लोकेशानन्द कहता है कि कल्याण के आकांक्षी साधकों को तो ऐसे दुष्टों की परछाई से भी दूर रहना चाहिए।

The person who has reverence neither in Bhagwan, nor in sants, who believes neither in Shri Ramcharitmanas, nor in Shrimad Bhagwat Mahapuran, nor in Shrimad Bhagavad Gita, nor in Brahmasutra, Panchadasi, nor in any other scripture, as soon as the discussion of Sanatan Dharma, Sanatan scriptures and Sanatan Values starts, snakes start rolling on his heart, for whom known with intellect and seen with eyes is the only truth, who considers only changeable partial informations obtained from dead science as total knowledge and considers the knowledge given by the sages to be a false imagination, who sees flaws in Ram, Krishna and Shiv, who considers Buddha as mindless, who considers Tulsi, Kabir, Narsi, Eknath, Tukaram, Gyaneshwar, Nanak, Sur, Meera, Ramakrishna like great men as hypocrites and Shankaracharya as fugitive, who considers self-realized Mahatmas who are roaming in human body on this earth as greedy of wealth, who considers personal happiness as the only goal of life, whose mind is the drain of lust and who himself is the worm of that drain, whose eyes widen as soon as the discussion of the world goes on and when the talk of self-realization comes in the ear, who starts peeping here and there, such a human is a human only to say, in fact in human body he is an animal without horns and tail.
Such human beings seem to be alive, in fact they are moving dead bodies, walking ghosts. Call it the predominance of Maya, or Bhagwan's compassion, that Bhagwan keeps him like son too, whose heart doesn't tremble while condemning the sants, nor does his tongue cuts off, nor he finds water to drown to death.
Lokeshanand says that the aspirant of self-realization should stay away from the shadow of such wicked ones.

Comments