202 राम चरित मानस सरोवर
रामकिंकर जी कहते थे कि श्रीरामचरितमानस एक मानसरोवर है, यह तो बाहर के मानसरोवर से भी श्रेष्ठ है।
गजब बात है, बाहर वाला तो तन ही स्वच्छ करता है, यह मन निर्मल कर देता है। वहाँ तन शीतल होगा जिससे जाड़ा लगेगा, जिससे कष्ट होगा, यहाँ मन शीतल होगा, जड़ता रूपी जाड़ा दूर होगा, जिससे आनन्द आएगा।
वहाँ हंस आते हैं कि नहीं मालूम नहीं, यहाँ तो परमहंस आते हैं।
वहाँ जाना हो तो समय, धन, स्वास्थ्य, तीन चाहिएँ, यहाँ केवल श्रद्धा चाहिए।
वहाँ चलना पड़े यहाँ बैठना पड़े।
वहाँ डूबे तो मरे, यहाँ डूबे तो तरे।
हाँ! कठिन दोनों हैं, वहाँ पहुँचना कठिन है, यहाँ समझना कठिन है।
इसमें नहाना चाहो तो नहा लो, अंतःकरण का मल धुल जाएगा।
इसमें तैरना चाहो, डुबकी मारना चाहो, तो मार लो, बहुत गहराई है, अथाह जल है।
और प्यास लगी हो, पीना चाहो तो पी लो, निर्मल है, जन्म जन्म की प्यास मिटाने वाला है।
पर एक बात है, बाहर वाले मानसरोवर में, अधिकारी अनाधिकारी का इतना भेद नहीं है, जितना रामचरितमानस मानसरोवर में है।
यह सब पर एक जैसा असर नहीं करता। अधिकारी वैराग्य पा जाएगा, अनाधिकारी, जो भगवान से विमुख है, धर्म में जिसकी रति नहीं है, जो मूढ़बुद्धि है, वह तो इसे पाकर और मोह में पड़ेगा, पहले से भी अधिक संशय में पड़ जाएगा।
अधिकारी अर्थ समझकर विश्राम पा जाता है, अनाधिकारी, जो तत्व तो पकड़ता नहीं, उसका कुछ समय के लिए मनोरंजन हो जाता है।
जिसके जीवन में संत का संग है, अंतःकरण में श्रद्धा भरी है, संकल्प बल है, भगवद्प्रेम है, वे ही इसे समझ पाते हैं।
रहने की कला सिखाने को महाभारत है, करने की कला सिखाने को गीता है, मरने की कला सिखाने को भागवत है, और जीने की कला सीखनी हो, तो श्रीरामचरितमानस है।
अब विडियो देखें- सुख कैसे पाएँ
https://youtu.be/EYkP_abpkLI
Swami Ramkinkar Ji used to say that Shri Ramcharitmanas is a Mansarovar, it is better than the Mansarovar which is outside.
Strange thing is, the outer one cleans the body, Ramcharitmanas makes the mind clean. There the body will feel cold, which will cause trouble. Here the mind will be cool, which will bring joy.
Don't know Hans (Swans) come there or not, Paramhans come here.
If you want to go there, time, money and health, three are needed. Here you need only reverence.
One has to walk to go there. Here sitting is enough.
If you drown there, you will die. If you immersed here you will win over death forever.
Yes! Both are difficult, it is difficult to 'reach' there, it is difficult to 'understand' here.
If you want to take a bath in Shri Ramcharitmanas, take a bath, the dust of mind will be washed away.
If you want to swim, want to dive, then dive, there is a lot of depth, there is a lot of water.
And if you are thirsty, drink it, it is pure, the thirst for births will disappear.
But there is one thing, in the outer Mansarovar, there is not so much difference of eligible and non-eligible, as in the Ramcharitmanas Mansarovar.
Shri Ramcharitmanas does not affect everyone equally. One who is eligible, will find detachment. The non-eligible, who is alienated from God, who doesn't have spirituality, who is a fool, will fall in more fascination, even more confused than before.
The eligible gets rest by understanding the meaning. The non-eligible, who doesn't catch the point, gets entertained for some time.
Who has a sant in his life, has reverence, has determination, has love for Bhagwan, only he can understand it.
To learn the art of doing is Shrimadbhagwat Geeta,
To learn the art of dying is Shrimad Bhagwat,
The art of surviving is Mahabharat,
And to learn the art of living, is Shri Ramacharitmanas.
Watch the video now-
How to get happiness
https://youtu.be/EYkP_abpkLI
Comments
Post a Comment