207 अविश्वास का फल
प०पु०राजेश्वरानन्दजी कहते हैं कि दो समस्याएं हैं। एक तो हम समझते नहीं, दूसरी हम बताते नहीं कि हम समझे नहीं।
तो एक तो सुनाई न दे, ऊपर से पता भी न लगने दें कि सुनाई नहीं दिया, तो काम कैसे चले? देखो, तुम किसी बात को समझ भले न पाए, पर इतना तो समझ ही जाते हो कि समझे नहीं।
और हम तो यह मानकर चलते हैं कि गुरुजी को क्या पता चलेगा?
सतीजी यह भी नहीं बतातीं कि मैं समझी नहीं। उन्होंने अपना "न समझना" छिपा लिया, पर शंकरजी समझ गए कि सतीजी को शंका रोग हो गया है।
रोगी भले ही न जानता हो, पर "सद्गुरू वैद्य" डा०साहब जान गए कि इन्हें "अविश्वास" रोग है।
जो भगवान को जानते हैं वो तुम्हारे मन की नहीं जानते? पर सतीजी विश्वास नहीं करतीं।
इस बात को बड़ी बारिकी से अपने हृदय में धारण करें कि अज्ञान की एकमात्र औषधि "विश्वास" है।
जैसे बालक माँ के वचन पर विश्वास न करे तो पिता को कैसे जाने? वैसे ही साधक गुरुजी के वचन पर विश्वास न करे तो परमपिता को कैसे जाने?
विश्वास तो इतनी कीमती वस्तु है कि एक विश्वास भर न होने से ही सतीजी शंकरजी को सद्गुरू रूप में पाकर भी लाभ न उठा पाईं, कथा सुनकर भी न सुन पाईं, भगवान को देखकर भी न देख पाईं।
तो पहले शंका, अविश्वास, कपट और फिर परीक्षा लेकर भी असत्य वादन, यों "सत् इच्छते स: सती" सत्य को जानने की की इच्छा वाले साधक का जीवन नष्ट हो गया।
पर आप ऐसा न समझें कि सतीजी ऐसी हैं, यह तो लीला है। माँ सीधा चलना जानती है, पर अपने बच्चे के हाथ पकड़कर स्वयं उल्टा चलती है, कि मेरा बच्चा सीधा चलना सीख जाए।
लोकेशानन्द कहता है कि, भगवान की यह लीला, सतीजी को निमित्त बनाकर, हमें विश्वास का महत्व समझाने के लिए ही है।
There are two problems. One is that we don't understand, and second we don't tell that we didn't understand.
So at first you can't hear, then you don't even let the other know that you can't hear, then how will the life go? See, suppose you didn't understand something, but you understand so much that you didn't understand. And we also go on assuming that Guru ji won't understand that we couldn't understand.
Sati ji doesn't even say that I didn't understand. She hid her "not understanding" but Shankar ji understood that Sati ji had a disease of doubt.
The patient may not know, but "Sadhguru Vaidya" doctor knows that she has such a disease. He who knows Bhagwan, does he not know your mind? But Sati ji doesn't believe.
Hold it in your heart that the only medicine for doubt is "Reverence".
If a child doesn't believe his mother, how can he recognize his father? In the same way, if a seeker doesn't believe his Guru ji, then how can he recognize Bhagwan?
Reverence is such a precious thing, that only because of not having reverence, Sati ji failed to take the advantage, even after finding Shankar ji as her Guru. She couldn't hear Katha, even after listening Ram Katha. She couldn't recognized Bhagwan, even after seeing Bhagwan.
So first of all doubt, then disbelief, then deception and then lying even after examining Bhagwan, thus the life of the seeker of truth "Sat ichhyate sa: sati" was destroyed.
But don't think that Sati ji is like that, it is a play. A mother walks backwards holding her child's hands, that her child can walk straight.
Lokeshanand says that by making Sati ji a character, Bhagwan is playing a play, only to show us of the value of reverence.
Comments
Post a Comment