208 यहाँ बीज का नाश नहीं होता

भगवान कहते हैं मेरे मार्ग में बीज का नाश नहीं होता।
पूर्वजन्म का साधक दूसरे जन्म में श्रीमानों के कुल में जन्म लेकर, ठीक वहीं से पुनः यात्रा प्रारंभ कर लेता है, जहाँ पीछे छोड़कर आया है।
यही यहाँ भी हुआ, सती जी पर्वतराज हिमाचल के यहाँ उमा होकर जन्मीं।
"पावन पर्वत वेद पुराणा" शास्त्र रूपी पर्वत की परम्परा में जन्मीं।
माँ कौन हैं? मैना, मैं ना। पहले दक्ष पुत्री थीं, वहाँ अहं था, अब अहं रहित हैं।
सती जी शंकालु थीं, उमा श्रद्धालु हैं।
शंका के कारण सती जी का जीवन नष्ट हो गया, श्रद्धा के कारण उमा सत्य पाकर, पार हो कर, पार-वती हो गई, पार्वती हो गई।
जो सच्चा मुमुक्षु साधक, एक बार किसी आत्मज्ञानी सद्गुरू की पकड़ में आ जाता है, वह गिरते पड़ते, उसी शरीर से नहीं तो, एक दो जन्मों के अंतराल में, मुक्ति रूपी लक्ष्य को पा ही जाता है।
देखो, उमा को संत खोजने जाना नहीं पड़ा, संत स्वयं ही आ गए, अपने आप आ मिले, बचपन में ही आ मिले।
इससे पहले कि संसार का कोई नया संस्कार हृदय पर पड़ता, संत आ गए, "नाद रंध्र की प्राप्ति वाले महापुरुष" नारद जी आ गए।
उमा को संतचरणों में डाल दिया गया, उमा श्रद्धा है। माने अपनी श्रद्धा का समर्पण संत चरणों में ही करना चाहिए।
संत ने पूर्वजन्म के गुरू जी का परिचय बता दिया।
उमा को स्मृति हो आई। गुरु जी की याद आ गई। प्राण तड़प गए। कुछ भी करना पड़े, जीवन ही दाँव पर क्यों न लग जाए, कितना ही इन्द्रियों को तपाना पड़े, इस बार चूकना नहीं, गुरू जी मेरा आत्म निवेदन स्वीकार कर लें, मुझे अपना बना लें, मेरे सिर पर हाथ रखकर दें, तो यह जीवन संवर जाए, संभल जाए, कोटि कोटि जन्मों की यात्रा पूरी हो जाए, सदा सदा के लिए विश्राम हो जाए, मेरी बात बन जाए।
लोकेशानन्द की बात पर ध्यान दें! आपके करोड़ों जन्मों के सत्कर्मों का फल है किसी संत का मिल जाना। संत मिल जाएँ तो संत मुख से यह पतितपावन यथार्थ रामकथा मिल जाए और रामकथा मिल जाए तो राम मिल जाएँ। दुख से, कष्ट से, क्लेश से, आवागमन से, सदा सदा के लिए छुट्टी हो जाए।
अब विडियो देखें- सती प्रसंग 
https://youtu.be/X5ToFqJMUhk

Shri Krishna says that seed is never destroyed in my path.
A seeker from previous birth takes birth in an pious family, starts his journey from where he left in previous birth.
This is what happened here, Sati ji was born as Uma to Parvatraj Himachal.
"Pavan Parvat Ved Purana"
She was born in the tradition of scriptures.
Who is her mother? "Maina" means ego is not there. Earlier she was Daksha's daughter. Daksha was ego, Maina means egolessness.
Sati ji was suspicious, Uma has reverence.
Due to her doubts, Sati's life was destroyed, due to reverence, Uma got the truth. Then Uma's name became Parvati. Parvati means who crossed the world.
A true Mumukshu seeker once gets in the grip of a spiritual sant, if not gets salvation in this birth, gets salvation in next one or two births.
See, Uma didn't have to go to find a sant, sant came himself, came in Uma's childhood.
Before any new rites of the world fall on the heart, the sant come, Narad ji came. Narad means a Sant who achieved "Naad Randhra", salvation.
Uma has been cast in the Narad's feet, Uma is reverence. Meaning, you should surrender your reverence at sant's feet.
The sant told Uma the introduction of Guru of her previous birth.
Uma got the memory, remembered her Guru ji. She yearned. Whatever has to be done, even if life comes to stake, no matter how much senses have to be suppressed, I shouldn't miss this time. Once Guru ji accepts my request, make me his own, put his hand on my head, then this life will be cherished, my journey of countless births will be completed. Then there will be rest forever, destination is achieved.
Listen to Lokeshanand, the result of the virtues of your millions of births is to meet a sant. If you find a sant, then you get this pious Ram Katha from him. And if you get this Ram Katha, you get Ram. Then you get rid of all the sorrows, pain, concerns, birth and death, forever.
Watch the video now- Sati context
https://youtu.be/X5ToFqJMUhk

Comments