214 तन का बाजा
आज से भगवान के अवतार की चर्चा प्रारंभ होती है।
यह तो सभी ने पढ़ा ही होगा की भगवान का अवतार "गो द्विज धेनु संत हित" होता है। असुरों के संहार के लिए होता है।
असुर कौन है? जो सुर में न हो, जिसका सुर बिगड़ा हो, जो बेसुरा हो।
कबीरदास जी कहते हैं-
"साधो यह तन साज तंबूरे का"
यह पंचकोषमय देह साज है, इससे दो प्रकार की ध्वनि निकल सकती है, ईश्वर का स्वर निकले तो सुर, नश्वर का, जगत का स्वर निकले तो असुर।
इसका सुर में न होना ही दुख है, यह सुर में हो जाए तो आनन्द हो जाए।
यह साज सबको मिल तो जाता है पर इसका सुर मिलामिलाया नहीं मिलता, सुर तो मिलाना पड़ता है। और इसका सुर ईश्वर के स्वर से मिलाने के लिए, किसी ऐसे के पास जाना पड़ेगा, जिसका अपना साज सुर में हो।
ऐसे सुर मिले साज का नाम संत है। और बेसुरे को सुर में लाने की प्रक्रिया का नाम सत्संग है।
वह संत तुम्हारे तार खींचेगा, ताल ठोकेगा, खूंटी मरोड़ेगा, और तुम्हें सुर में ला देगा। फिर बस कुछ अभ्यास तुम्हें स्वयं ही करना पड़ेगा। यों सुर साधते साधते, तुम में ईश्वर का स्वर उतर आता है, यही भगवान का उतर आना है।
एक बार स्वर स्वर से मिला, सुर मिला, तो असुर रहता ही नहीं, फिर सुर बिगड़ता ही नहीं, यही असुरों का संहार है।
"खैंचत तार मरोड़त खूंटी,
निकसे राग हजूरे का॥"
तब तुम मुंह खोलोगे तो तुमसे भगवान की ही बात निकलेगी, संसार की बात नहीं निकलेगी।
तुम भीतर से खोखली बाँसुरी जैसे हो जाओगे, तब वह जैसा चाहेगा, तुमसे वैसा स्वर निकाल सकेगा। उसकी आवाज ही तुम्हारी आवाज हो जाएगी, तुम्हारी अलग आवाज रहेगी ही नहीं।
जो दो थे, दो न रहे, एक हो गए। तब दुख का बाप द्वैत ही नहीं रहा, दुख रहेगा कहाँ? आनन्द ही आनन्द हो गया। लोकेशानन्द की उद्घोषणा है कि यही भगवद्प्राप्ति है, यही मुक्ति है।
अब विडियो देखें- असुर- मन का बाजा
https://youtu.be/KUSismKKoSE
The discussion on Bhagwan's incarnation begins today.
Everyone must have read that Bhagwan's incarnation is meant for the destruction of evil.
Who is evil? One who is not in tune with Bhagwan.
Your mind is a musical instrument, two types of sound can come out of it. If Bhagwan's voice comes out, you are devine. If comes the sound of mortal, the desires, you are devil.
Mind is sad only when it is not in tune. If it is on the right note, it will be blissful.
Everyone gets this instrument but it is never pre tuned, it has to be tuned. And to match its voice with Bhagwan's voice, one has to go to someone who has his own mind blissful.
The name of such mind is Sant. And its process is his sermons.
The Sant will pull your strings, twist the pegs, and will tune you. Then you will have to do some practice yourself. This is the way of Bhagwan's incarnation.
Once your voice matches with His voice, then only ends the sorrow, this is the destruction of the evil.
Then, whenever you open your mouth, Bhagwan's voice comes out.
You become a flute, hollow from within, then He will be able to make the sound as He wishes. His voice will become your voice, you will not have a separate voice.
Those who were two, now became one. Then the father of sorrow 'duality' doesn't remain, where will sorrow be? The joy becomes your property. Lokeshanand announces that this is Bhagwan's incarnation.
Now watch the video- Asura-The Instrument of Mind.
https://youtu.be/KUSismKKoSE
Comments
Post a Comment