215 गो द्विज धेनु
आज चर्चा "गो, द्विज, धेनु" की, जिनके लिए भगवान का अवतार होता है।
पहले यह समझ लें कि अवतार क्या है? इष्ट का मन में उतर आना, मन का भगवदाकार हो जाना अवतार है। अवतार हृदयदेश में होता है। यह जिसके हृदयदेश में होता है, वही इसे जानता है।
अनाम अरूप परमात्मा को एक नाम-रूप देकर उसे मन में उतार लेना, इसी का नाम अवतार है।
गो- गो माने इन्द्रियाँ। अंतःकरण भगवदाकार हुआ कि इन्द्रियाँ संयमित हुईं, फिर संयम साधना नहीं पड़ता, अपने आप सध जाता है।
मन में जगत था तो इन्द्रियाँ जगत कि ओर दौड़ती थीं, मन जगदीश का हो गया तो अब वे कहाँ दौड़ें? उनकी दौड़ तो खत्म हो गई।
द्विज- द्वि+ज, द्वितीय जन्म। सामान्य जन्म वो है जो अज्ञान के अंधकार में, काम की छाया में, रज वीर्य संयोग से होता है। पर सत्संग से, संस्कार जागृत होने पर, ज्ञान के प्रकाश में, राम की छाया में, उसी देह से, नया जन्म हो जाना, द्वितीय जन्म हो जाना, द्विज हो जाना है।
ऐसा साधक अपने इस दूसरे जन्म के शैशवकाल में, माने साधन की बाल्यावस्था में, अपने अंत:करण के असुरों माने दुर्गुणों से मारा न जाए, इसके लिए भगवान भीतर उतर आते हैं।
यह भी देखें की कालांतर में यह द्विज ही, परमात्मा का विशिष्ट प्रकाश पाकर, विप्र कहलाता है, जो आगे चल कर उसी ज्ञानप्रकाश के सहारे ब्रह्म को पाकर ब्राह्मण हो जाता है।
धेनु- धेनु माने सात्विक श्रद्धा।
"सात्विक श्रद्धा धेनु सुहाई"
सत्य पर श्रद्धा का टिक जाना, कर्तृत्व न रह जाना, एकमात्र इष्ट के भरोसे रहने लगना सात्विक श्रद्धा है।
एक बार भगवान भीतर अवतरित हो जाएँ तो उनके सिवा कोई दूसरा आश्रय दृष्टि में रह ही नहीं जाता।
लोकेशानन्द कहता है कि यों, भगवान को मन में उतार लेना ही जीवन की समस्त समस्याओं का एकमात्र समाधान है।
तब कोई चिंता नहीं, उद्वेग नहीं, तनाव, उहापोह, संघर्ष नहीं। तब कोई मृत्यु तक नहीं।
परम विश्राम॥
अब विडियो देखें- अवतार
https://youtu.be/1VVyWlM_5YY
Today the discussion on "Go, Dwij, Dhenu" for whom Bhagwan incarnates.
Firstly, incarnation takes place in the mind. Only he in whom Bhagwan incarnates, knows it.
Giving the nameless shapeless Bhagwan, a name and a face, is the method of incarnation.
'Go' means senses. When the mind is filled with devotion, the senses become restrained, then restraint does not have to be practiced, it is achieved itself.
When there was desires in the mind, it used to run towards the world, if the mind becomes desireless, then where to run? The race is over.
'Dwij' second birth. Normal birth is that which occurs in the darkness of lust, by union of sperm and egg. But by the company of a Sant, when the purities are awakened, in the light of intellect, in the shadow of Ram, in existing life, there is a new birth, a second birth.
In the infancy of his second birth, to save the seeker from the evil, Bhagwan incarnates.
Also note that the 'Dwij' itself, after receiving the special light of the divine, is called 'Vipra', who becomes 'Brahmin' by attaining self realization.
'Dhenu' means reverence.
Reverence for truth, trust in Bhagwan, lack of ego is 'Dhenu'.
Once Bhagwan incarnates, no other shelter except Him remains in sight.
Lokeshanand says that thus, Bhagwan's incarnation is the only solution for all the problems of life.
Then there is no worry, no tension, no sorrow, no unease, no conflict. Then there is no death even.
Ultimate rest.
Watch the video now- Incarnation
https://youtu.be/1VVyWlM_5YY
Comments
Post a Comment