217 ग्लानि- प्रेम की तड़प

"यदा यदा ही धर्मस्य ग्लानिर्भवतु भारत"
ध्यान दें! इसमें मुख्य बात यह समझनी है कि यहाँ "भारत" माने कोई भूखंड नहीं, बल्कि ऐसा साधक जो "भाव में रत" हो। "भावेन् रतः स भारतः"।
भगवान तो आने को तैयार ही हैं, आप ग्लानि से, तड़प से भरो तो! तड़प ही न हो तो बात कैसे बने?
पहले अंतःकरण ग्लानि से गले तो।
जैसी तड़प आपको धन आदि के लिए है, वैसी तड़प भगवान के लिए हो जाए तो भगवान अभी उतर आएँ। तड़प थी तो गजराज ने जल से, प्रह्लाद ने खम्बे से, द्रोपदी ने वस्त्र से नहीं प्रकट कर लिए?
भीतर तड़प हो तो आपका नाम जप किसी और ही प्रकार का होता है। यदि रोयाँ रोयाँ पुकारने लगे, प्राण पुकारने लगें, तब भगवान तुरंत प्रकट हो जाएँ। पर तड़प न हो, तो आप पुकारते नहीं, कहाँ पुकारना है, कैसे पुकारना है, विवाद करते हो।
और निर्विवाद सत्य है कि जहाँ विरोध हो, वहाँ बोध कैसे हो? जहाँ भेदभाव हो, वहाँ भाव कैसे हो?
भगवान कहते हैं तुम एक कदम चलो, तो मैं भी एक कदम चलता हूँ। पर विवादी चलता ही नहीं, वह हिसाब लगाने लगता है कि ऐसे तो मुझे लाखों जन्म लग जाएँगे। असल में वह भगवान के कदम को नहीं जानता, उनके कदम की माप तो राजा बलि ने जानी थी, जब भगवान ने तीन ही कदमों में तीनों लोक नाप दिए थे।
तड़प न हो तो पुकार नकली है, दो कौड़ी की है, जैसे कोई नकली काँपता हो, कब तक काँपेगा? बार बार काँपना भूल जाएगा, बार बार वह रुक जाएगा। पर जिसे असल में सर्दी चढ़ी हो, वह स्वाभाविक काँपता है, रोके से भी नहीं रोक पाता। ऐसे ही तड़प वाला हिसाब नहीं लगाता, दौड़ पड़ता है, पुकार उठता है, दिनरात पुकारने लगता है।
ध्यान दो! मोह रूपी रावण के अनाचार, दुराचार, पापाचार, अत्याचार से, "देह" रूपी पृथ्वी के आतंकित हो जाने पर, "सद्गुण" रूपी सुर, जब ग्लानि से भरकर, भगवान को पुकार उठे, बस तभी आकाशवाणी हो गई, प्रियतम का संदेश आ गया, उनके आने का आश्वासन मिल गया, सहारा मिल गया, भरोसा मिल गया।
लोकेशानन्द कहता है कि एकबार आप भी ग्लानि से भरकर पुकार उठो, तो उन भगवान का करुणागार चुक नहीं गया है, स्वभाव बदल नहीं गया है। वे भगवान तो आने को तैयार ही खड़े हैं।
अब विडियो देखें- प्रेम की तड़प
https://youtu.be/R3S9lvTLNOk

"Yada yada hi dharmasya glanirbhavtu bharatah"
The main thing to understand in this is that Krishna is not talking about any piece of land here, Bharat is a seeker who is "engaged in Bhagwan's love".
Bhagwan is ready to come, just fill yourself with guilt, yearning! How can He come if there is no yearning?
Just like you yearn for money, family etc., if you yearn for Bhagwan, He will come down right now. When there was a yearning, didn't Gajraj reveal him from water, Prahlad from the pillar, and Draupadi from a cloth?
If there is yearning inside, your chanting becomes a call, and Bhagwan immediately appears. But when there is no yearning, you don't call, you debate about where to call, how to call, when to call?
And the undeniable truth is that where there is no yearning, how can there be realization? Where there is discrimination, how can there be devotion?
Bhagwan says if you go one step, I will also go one step. But the hollow scholar does not move at all, he starts calculating that in this way it will take millions of births. Actually, he does not know about Bhagwan's steps, the measure of his step was known by King Bali, when Bhagwan measured the whole three worlds in three steps.
If there is no yearning, your call is artificial. Like the one who trembles artificially, how long he will shake? Will forget, will stop again and again. But the one who actually gets cold, trembles naturally, does not stop even from stopping. In the same way, the one who yearns, does not calculate. He runs, calls up, calls every moment.
Pay attention! When the earth got terrorized by the incest, mistreatment, sin and torture of the king of devils, Ravan, when the voice of virtues filled with yearning, and called Bhagwan, then only the Oracle happened, the message of beloved came. We got assurance of their arrival, got support, got confidence.
Lokeshanand says that you too cry out with yearning once, Bhagwan's compassion is not lost, his nature has not changed. Bhagwan is ready to come.
Now watch the video- Love's Yearning
https://youtu.be/R3S9lvTLNOk

Comments