223 भगवान मंगलमय हैं
सागर किनारे, सूर्योदय के समय, ऐसा लगता है कि सूर्य सागर से निकल रहे हैं, पर वास्तव में तो वे सदा प्रकट ही हैं। ऐसे ही भगवान जन्म लेते मालूम पड़ते हैं, पर हैं वो सदा से, बस अप्रकट हैं, साधन और संत कृपा से प्रकट हो जाते हैं।
जिसने एक बार साधन की सही दौड़ में पैर रख दिया, वह कृपा का अधिकारी होकर, भगवान को पा ही जाता है। कोई कितना ही कहे कि मेरा नाम जप में मन नहीं लगता, मैं कैसे भगवान को पाऊँगा? तो मेरा कहना है कि भैया! मन लगे न लगे, तुम लगे रहना। थोड़ा थोड़ा ही सही, पर चलते रहना, नाम जप की गाड़ी छोड़कर उतरना मत, बैठे ही रहना, आज नहीं तो कल, पहुँच ही जाओगे।
देखो, छ: चीजें मंगलमय हैं, किसी एक को दृढ़ता से पकड़ लो, कि बस पकड़ लिया, अब नहीं छोड़ूंगा। बिना किसी सांसारिक अपेक्षा के पकड़ लो, बात बन जाएगी, मंगल हो जाएगा।
1- नाम पकड़ लें, भगवान का नाम मंगलमय है-
"मंगल भवन अमंगल हारी।
उमा सहित जेहि जपत पुरारि॥"
2- भगवान का रूप भी मंगलमय है, उनके एक स्वरूप का चिंतन पकड़ लें, अपने अंत:करण में बसा लें-
"मंगल भवन अमंगल हारी।
द्रवहु सो दसरथ अजिर बिहारी॥"
3- भगवान की कथा का आश्रय ले लें, भगवान की कथा भी मंगलमय है-
"मंगल करनि कलिमल हरनि तुलसी कथा रघुनाथ की"
4- भगवान का धाम भी मंगलमय है-
"जदपि अवध सदा सुहावनी।
राम पुरी मंगलमय पावनी॥"
5- भगवान के गुणों के चिंतन में रत रहो, भगवान के गुण मंगलमय हैं-
"जग मंगल गुणग्राम राम के।
दानी मुक्ति धन धर्म धाम के॥"
तो भगवान का नाम मंगलमय है, रूप मंगलमय है, कथा मंगलमय है, धाम मंगलमय है, गुण मंगलमय हैं। इनमें से किसी एक से भी अपने जीवन की धारा को जोड़ लें, तो मंगल हो जाए।
6- और यदि कुछ भी नहीं तो, किसी संत का ही संग कर लो। संत तो इन पाँचों के ही आश्रय में रहते हैं, इसीलिए संत तो मंगलमय हैं ही-
"मुद मंगलमय संत समाजु।"
लोकेशानन्द कहता है कि आप तो बस पकड़े रहो! चलते रहो!!
अब विडियो देखें- संत की महिमा
https://youtu.be/VzAO7PiXhwU
As sun rises at the sea shore, it seems like the sun is emerging out from the ocean, but in reality the sun is always present. This is how Bhagwan seems to be taking birth, but he is omnipresent, just hidden, and appears by Chanting and Guru's grace.
One who once set his or her foot on the right spiritual path, gets the grace and finds Bhagwan. No matter if someone say that I lack concentration while chanting, how will I get Him? Lokeshanand says, Brother! Don't feel like that, keep going, don't leave chanting, if not today, tomorrow you will succeed.
Look, there are six things auspicious, hold any one of these firmly, just hold without any worldly expectation, Bhagwan will be achieved-
1- Chanting, Bhagwan name is auspicious.
2- Bhagwan's adorable face is also auspicious, contemplate on one of his forms, settle it in your heart.
3- Take shelter of scriptures, they are also auspicious.
4- Pilgrimage is also auspicious.
5- Stay in contemplation of Bhagwan's virtues.
6- If nothing, follow a Sant. Sants live in the shelter of all these five only, that is why the Sants are auspicious most.
If you add any one of these streams in your life, you will find Bhagwan. Lokeshanand says that just hold on! Keep going!
Now watch the video- Sant's Glory
https://youtu.be/VzAO7PiXhwU
Comments
Post a Comment