223-१ अवतार की अवधारणा

आज राम अवतार प्रसंग के अंत में, पुनः ध्यान दें-
भगवान का अवतार किसी समय काल का मोहताज नहीं है। काल के भी काल, जिन तक काल की पहुँच नहीं है, वे सर्वसमर्थ परमात्मा काल के आधीन न कभी थे, न हैं, न होने की संभावना है।
भगवान का अवतार अंतःकरण में होता है, यही विधान है। आप अपने अंत:करण को भगवान के रहने योग्य बना लें तो भगवान अभी उतर आएँ। देरी उनकी ओर से नहीं है, आपकी ओर से है।
यहाँ प्रश्न पैदा होता है कि वे किसके अंतःकरण में अवतरित होते हैं? तो बड़ा सरल उत्तर है, जिसके अंतःकरण में उन्हें पाने की तड़प हो। गीता कहती है, 'यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवतु भारत' माने 'अभी तक उनकी प्राप्ति नहीं हुई' इस विचार से अंतःकरण ग्लानि से भर जाए, अंतःकरण गलने लगे। और भी, यहाँ भारत माने "भायाम् ब्रह्मविद्यायाम् रत: स भारतः" जो परमात्मप्रेम में रत है, वो भारत है।
जिसे पाने की तड़प होती है उसे याद करना नहीं पड़ता, उसकी याद अपने आप आती है। और तड़प ही निमंत्रण है। यह भी देखें कि दशरथ माने ऐसा साधक जो दसों इन्द्रियों को समेट कर अंतर्मुखी हो गया है। "कर्मसु कौशलम् स कौशल्या" कौशल्या माने ज्ञान, सुमित्रा माने उपासना और कैकेयी माने कर्म।
"ज्ञान शक्तिश्च कौशल्या, सुमित्रा उपासनात्मिका,
कर्म शक्तिश्च कैकेयी, वेदो दशरथो नृपः"
अंतःकरण का भगवदाकार हो जाना ही राम जन्म है, मन का लक्ष्य पर टिक जाना "लक्ष्ये मनः यस्य सः लक्ष्मणः।" लक्ष्मण जन्म है, आपका भाव में रत हो जाना "भावेन् रतः स भरतः" भरत का जन्म और भीतर के शत्रुओं, काम क्रोध लोभ मोह मद मत्सर आदि को काटने की क्षमता आ जाना शत्रुघ्न जन्म है। लोकेशानन्द कहता है कि यह किसी सद्गुरू के सानिध्य में होने लगे तो अभी बात बन जाए।

At the end of the Ram Avatar episode today, note again-
Bhagwan's incarnation is not bound to any time period. Bhagwan Ram has never been, is not, nor is likely to be under any kind of boundaries.
Bhagwan's incarnation happens in mind. If you make your mind eligible, He may come down here and now. The delay is not from His side, but from you.
The question here is, in whose mind He incarnates? There is a simple answer, in whom there is a yearning to find Him. Gita says, "Yada yada hi dharmasya glanirbhavtu bhaaratah" means 'I couldn't find Bhagwan' this idea should fill your mind with yearning, your mind should start to melt.
Even more, Bhaarat means "Bhaayam brahmvidyayam ratah sa bhaaratah" the one who is in love with Ram.
One doesn't have to remember the one whom he loves, his memory remains itself. And the yearning itself is an invitation.
Also note that Dashrath is such a seeker who has become introverted by restraining ten senses. Kaushalya means knowledge. Sumitra means devotion and Kaikayi depicts action.
"Gyaan shakti Kaushalya, Sumitra upaasnatmika,
Karm shakti Kaikeyi, Vedo Dashratho nripah"
The heart filled with Bhagwan's love is the birth of Ram, the Lakshman is to stick to the goal, to become engrossed in devotion is Bharat, and to have the ability to cut off the inner enemies, desires, anger, greed, me and mine, is Shatrughn. Chanting the name 'Ram' is yagya.
Lokeshanand says that if it starts happening in the guidance of a Guru, Bhagwan is all yours.

Comments