224 यज्ञ में बाधा
जैसे हम नामजप नामक महायज्ञ करना चाहते हैं, विश्वामित्र जी भी यज्ञ करना चाहते थे। जो बाधा उन्हें आई, वही हमें भी आती है।
नामजप में "तीन" बाधा उत्पन्न करते हैं, ये बुरे काम में बाधा नहीं डालते, अच्छे में ही डालते हैं। ये हैं, ताड़का, सुबाहु और मारीच।
तर्क ही ताड़का है, यह सुकेतु की पुत्री है। सुकेतु माने जो सुंदर को काट दे, भगवान की बात चले तो काट दे। तर्क बड़ा शत्रु है, यह संत, सत्संग और साधन पर श्रद्धा नहीं होने देता।
भगवान गुरुजी के पीछे चलने लगे तो सबसे पहले ताड़का को ही मारा। तर्क न मरे तो संत का अनुसरण कैसे हो? संत की बात में तर्क किया तो संत को संत ही नहीं माना, संत की बात कैसे मानें?
जन्मजन्मान्तर से चला आ रहा स्वभाव ही सुबाहु है, यही पाप कराता है, यही माला नहीं पकड़ने देता। इस सुबाहु को भगवान ने अग्नि बाण से मारा। ज्ञान ही अग्नि है, ज्ञान करो, विचार करो, तब सुबाहु मरता है, स्वभाव बदलता है।
मारीच माने, मरीचिका। है कुछ, दिखे कुछ, माने भ्रम। मारीच दुख रूप जगत में सुख, कुरूप को सुंदर दिखाकर वासना पैदा करता है। भ्रम मरता तो साधन पूर्ति पर है, अभी मरेगा नहीं, हाँ दूर भगाया जाएगा।
आज विश्वामित्र जी इन तीनों से हार गए।
हार तो बुरी है, पर जो हार हरि की ओर ले जाए, वो हार भी अच्छी है। वो जीत बुरी है जो अभिमान पैदा करके जगदीश से दूर कर दे।
तुम दीन बनो तो दीनानाथ के दर पहुँचो। चिंता आई तो चिंतन किया।
"हरि बिनु मरहिं ना निशिचर पापी॥"
विचार किया कि भगवान को बुला लाऊँगा, हरि ही मेरा कष्ट हरेंगे। आप भी ऐसा ही करें।
रामजी तो धनुष उठाए तैयार खड़े हैं, तुरंत दौड़ पड़ेंगे। वे तो आपका संताप हरने ही आए हैं, आपके पुकारने भर की देरी है।
लोकेशानन्द कहता है कि आप पुकारते तो अब भी हो, पर संसार के लिए पुकारते हो, भगवान को भगवान के लिए नहीं पुकारते।
अब विडियो देखें- यज्ञ में बाधा
https://youtu.be/XiffpZhUwjk
Like we want to Chant, Vishwamitra also wanted to perform an oblation. We also face same obstacles as he faced.
There are three major obstacles in Chanting, they do not interfere in sin, but only interfere in holy work. These are Tadka, Subahu and Marich.
The urge to argument is Tadka. The habit of reasoning unnecessarily is a big enemy, it doesn't allow one to respect sant and his sermon.
As Ram started following Guru ji, he first killed Tadka. If you didn't stop arguing, how can you follow a Sant? If you argue, it means you don't consider your Guru a Sant, Then how will you follow sant's advice?
The temperament you have been holding since births is Subahu, it pushes you towards sins. It doesn't allow you to Chant. Ram killed Subahu with an arrow of fire. Self-realization is fire. Deep consideration changes temperament.
Marich means mirage, illusion. Marich shows you pleasure in the world of misery, shows beauty in ugly. Illusion ends on enlightenment, it will not end now, it will be thrown away.
Today Vishwamitra accepted defeat to these three.
Defeat is a bad thing, but defeat that leads to Bhagwan, is good. That victory is evil, which makes one arrogant and turns away from Bhagwan.
One who falls down, calls Bhagwan for help. When there is worry, then Bhagwan's contemplation begins.
He thought that I will call Bhagwan, then Bhagwan will save me from these demons. You should also do the same.
Bhagwan Ram is standing ready with a bow, he will immediately help. He is waiting for your call, to end your sorrow, there is a delay in your call.
Lokeshanand says that even you call sometimes, but you call for the worldly desires. You don't call Bhagwan for Bhagwan.
Now watch the video- Interruption in Oblation
https://youtu.be/XiffpZhUwjk
Comments
Post a Comment