225 विश्वामित्र अयोध्या में

विश्वामित्र जी और दशरथ जी में सुंदर संवाद हुआ। ये राम जी के सिवा कुछ भी देने को तैयार हैं, वे राम जी के बिना कुछ भी लेने को तैयार नहीं, फिर भी संवाद हुआ, विवाद नहीं हुआ।
दोनों ही स्पष्ट वक्ता हैं, घुमाफिरा के नहीं कहते, बहाने नहीं बनाते, कपटरहित हैं, विवाद कैसे हो?
वशिष्ठ जी ने निर्णय दिया, विश्वामित्र जी यज्ञ के लिए माँग रहे हैं, आप मना न करें। आपको ये चार यज्ञ से ही मिले हैं, तो जैसे यज्ञ से आपको चार मिले, वैसे ही यज्ञ के लिए आप दो तो दें।
और भी, विश्वामित्र जी संत हैं, देखने में लगता है कि ये माँगने आए हैं, वास्तव में ये लेने नहीं देने आए हैं। यज्ञ में दिया दुगुना होकर मिलता है, ये दो ले जाएँगे, दो बाद में मैं ले जाऊँगा, जाएँगे चार, आएँगे आठ।
आप देखें, जो दशरथ जी अभी तक कह रहे थे कि प्राण दे सकता हूँ, राम नहीं दे सकता, अब हाथ में हाथ दे दिया। एक बार विचार तक न किया। तुरंत दे दिया। क्या हो गया? गुरु जी ने कह दिया। गुरु जी का वचन विश्वास करने के लिए है, विचार करने के लिए नहीं।
यहाँ तक कि जब दशरथ जी जनकपुर जाने लगे, तब गुरु जी के ही रथ पर बैठे। कहते हैं- गुरु जी! न मेरा कोई रथ है, न ही मनोरथ है। आपका रथ ही मेरा रथ है, आपका मनोरथ ही मेरा मनोरथ है।
यहाँ विश्वामित्र जी के आश्रम में, यज्ञ होने लगा, राम जी पहरा देने लगे। माने मनुष्य शरीर रूपी नौ दरवाजे वाले यज्ञमंडप के, इन्द्रियों रूपी मार्गों पर, परमात्मा राम का पहरा हो गया। तर्क ताड़का को तो पहले ही मार डाला गया था, अब स्वभाव सुबाहु जल गया, भ्रम मारीच दूर हो गया, यज्ञ संपन्न हुआ।
अब यज्ञ का फल मिलेगा, भक्ति देवी की, सीता जी की प्राप्ति होगी।
लोकेशानन्द कहता है कि हम भी इतनी दूरी तय कर आए हैं, लाखों जन्मों की यात्रा करके यहाँ पहुँचे हैं। जीवन के इस मोड़ पर, दो दो कौड़ी की वस्तुओं के लिए भगवान को भुला देना, कितनी बड़ी भूल है, कितनी बड़ी हानि है।
अब विडियो देखें- विश्वामित्र प्रसंग https://youtu.be/ES-LuYq7ZMw

Vishwamitra and Dasharath had a beautiful dialogue. They are ready to give anything except Ram, and not ready to take anything without Ram, yet there was a dialogue, not dispute.
Both are true speakers, they are not beating around the bush, they don't make excuses, how could there be a dispute?
Vashisth gave the decision, Vishwamitra is asking help for oblation, you shouldn't refuse. You have got these four sons from the oblation itself, so just as you have got four, give two for the oblation.
Furthermore, Vishwamitra is a Sant, it seems that he has come to ask for, in fact, he hasn't come to beg, but to give. The donation offered in the oblation is doubled in return. Two will be taken today, two will be taken later, thus four will go, but eight will come.
You see, what Dasarath was saying that I can die, but can't give up Ram, gave Ram to Vishwamitra. Didn't even think once. Immediately gave him. What happened? It's Guru's call. Guru's words are to believe, not to argue.
Even when Dashrath went to Janakpur, he sat on Guru ji's chariot. He says, Guru ji! I have no chariot, nor desire. Your chariot is my chariot, your desire is my desire.
Here at Vishwamitra's ashram, oblation started, Ram is guarding. Note that your body is the nine-door delubrum, and it's ten pathways are your ten senses.
Argument Tadka had already been killed, now the temperament Subahu was changed, and illusion Marich removed, the oblation was completed.
Now one will get the devotion, Sita ji.
Lokeshanand says that we too have come such a distance, reached here after millions of births. At this juncture of life, forgetting Bhagwan is a great loss.
Watch the video now- Vishwamitra episode https://youtu.be/ES-LuYq7ZMw

Comments