430 देह
देह बलहीन है, इसके कर्म और कर्म से प्राप्त फल भी नाशवान हैं, देह जिस भोग को भोगता है उसे विष्ठा में बदल देता है, काल सदा देह के पीछे लगा रहता है, देह भूख-प्यास से सदा त्रस्त रहती है, देह भय का घर है, दुख का पहाड़ है, भ्रम का सागर है, तृष्णा की बाढ़ है, नरक की खान है, गंदगी का गड्ढा है, रोगों की पंक्ति है, कीड़ों का महल है, द्वन्द्वों की भूमि है, विकारों की पुञ्ज है, अविद्या की अधिष्ठान है, काम का पर्वत है, क्रोध का किला है, रोगों की नदी है, विनाश का मठ है, अपवित्रता की जड़ है, देह तो गन्दी वस्तुओं में अत्यंत गंदी, अमंगलों में सर्वाधिक अमंगल, अपवित्र, दोषमय, अछूत वस्तु है।
रजस्वला के आँचल का स्पर्श मात्र स्नान का कारण बन जाता है, पर यह देह तो उसी के साँचे में ढल कर तैयार होती है। रजस्वला के खून में शरीर गठित होता है, विष्ठा की गर्मी और मूत्र के उबाल में वह शरीर उबलता है, इससे अपवित्र कौन है? देह तो जन्मती है तो सूतक लगाती है, राख होती है तो पातक लगाती है, देह के अहंकार में कौन सा सुख है? इसका तो जरा सा अभिमान मात्र भी जन्म-मरण में बाँध देता है।
पर एक और बात का भी तो विचार करो! यह सत्य है कि देह जैसी असीम बुरी वस्तु नहीं, पर यदि इसे बुरा कहकर उसे त्याग दें तो मोक्ष सुख से वंचित रह जाना पड़ता है। अतः इस देह का अभिमान त्याग कर, देह का उपयोग, ब्रह्मज्ञान के लिए करना चाहिए। लोकेशानन्द कहता है कि न देह का उपभोग करें, न परित्याग करें, चतुराई से इसे पुरुषार्थ में लगाएँ। अन्य कोई उपाय नहीं है।
Body is perishable, its actions and the fruits obtained from its actions are also perishable, it turns everything it consumes into feces, death always follows the body, it is always tormented by hunger and thirst, it is a house of fear, a mountain of misery, an ocean of confusion, a flood of craving, a mine of hell, a pit of filth, a row of diseases, a palace of worms, a land of conflicts, a mass of disorders, it is the abode of ignorance, the height of lust, the fortress of anger, the monastery of destruction, the root of impurity, it is the most impure of the filthy things, the most inauspicious of the evils, the unholy, the untouchable.
The mere touch of the cloth of a menstruating, becomes the reason for bathing. But this body is molded into the same mold. The body is formed in menstruating blood, grows in the heat of the feces and develops in boiling urine, what can be more impure than this? When a body is born, it applies sutak, when it is put on ashes, it applies paatak, even the slightest pride of it binds you in the bondage of birth and death.
But consider one more thing! It is true that there is no infinitely bad thing like the body, but if you give it up as bad, then you have to be deprived of the bliss of enlightenment. Therefore, renouncing the ego of this body, it should be used for the sake of enlightenment. Lokeshanand says that do not put the body in indulgences, do not give up the body, use it cleverly to attain enlightenment. There is no other way.
Comments
Post a Comment