229 भक्ति, भगवान की धरोहर

जनक जी के हृदय आँगन में खेलते खेलते भक्ति देवी, वृद्धि को प्राप्त हो गईं, युवा हो गईं। बस अब यह उन्हें सौंप दें, जिनकी धरोहर है, तो जीवन का संपूर्ण लाभ मिल जाए।
और इसके लिए कुछ करना नहीं है, बस प्रतीक्षा मात्र करनी है।
भीतर तक, वर्षा की टपाटप आवाज आ रही है, बाहर आकाश में घनघोर काले बादल होंगे ही, इसमें संशय कैसा? यहाँ भक्ति उफान पर है, तो भगवान आएँगे ही, इसमें भी संशय न करें।
पर भगवान कैसे आएँ? अभी तक गुरु जी नहीं आए ना। बस गुरु जी के आने की देरी है, भगवान के आने में देरी नहीं है।
आज संदेशवाहक दौड़े आए। संदेश दिया कि मुनि विश्वामित्र जी आ रहे हैं। बस जनक जी सिंहासन से उतर गए। उतरना ही था। जिन संत का हृदय पटल, उन अखिल कोटि ब्रहमाण्ड नायक आनन्दकंद भगवान श्री रामचंद्र जी का सिंहासन हो गया हो, उनके सामने जगत का बड़े से बड़ा सिंहासन भी मिट्टी है। जहाँ हीरा मिल रहा हो, वहाँ कौन मुट्ठियों में कंकर पकड़े रहे?
जनक जी मंत्रिमंडल सहित नगर के बाहर आ खड़े हुए।
जन्मों की प्यास बुझने को तैयार है, अब तो गुरु जी आ जाएँ बस। एक एक पल बरस सा बीत रहा था, कि सामने से गुरु जी आते दिखाई दिए। जनक जी दौड़ कर चरणों से लिपट गए।
गुरु जी ने उठाया, जनक जी उठे। बस उठते ही आँखें भगवान की आँखों से मिल गईं, जनक जी खड़े के खड़े रह गए।
लोकेशानन्द कहता है कि अब आप सुधि पाठकजन स्वयं विचार करें कि आपके पास गुरु जी तो हों, पर आपके हृदय आँगन में भक्ति देवी ही न खेलती हो, वहाँ कामना पिशाचिनी का वास हो, वासना का नंगा नाच चलता हो, तो गुरु जी भी क्या करें? कैसे भगवान से आपको मिला दें?
अब विडियो देखें- सीताजी का प्राकट्य-2
https://youtu.be/puXXKlOkPoc

The Goddess of Devotion, Seeta, playing in the courtyard of King Janak, became young. Just hand it over to its real owner, and get the full benefit of life.
And for this, nothing has to be done, just keep waiting.
If you are listening the sound of rain in the room itself, no doubt there are dark clouds in the sky out. Devotion is on rise here, Bhagwan will come, don't doubt about it too.
But how can Bhagwan appear? Guru ji hasn't come yet. The delay is in the arrival of Guru ji, not in the arrival of Bhagwan.
Today the messengers came running. Gave message that Muni Vishwamitra is coming. Janak immediately descended from the throne. He had to come down. The sant whose heart has been enthroned by Bhagwan Ram, the greatest throne in the world is sand before him. Who got a diamond, will hold the stone in the fist?
Janak waited outside the city along with his cabinet.
The thirst for births is ready to be quenched, now only Guru ji should come. Every moment was like a year, and Guru ji appeared from the front. Janak ran and clung to his feet.
Guru ji raised Janak. Just after getting up, Janak got eye contact with Bhagwan Ram, Janak was stunned.
Lokeshanand says that you should also consider that if you have Guru ji, but don't have devotion in ​​your heart, if there is an orgy of lust, what could Guru ji do? How to introduce you to Bhagwan?
Now watch the video- Sita ji's Revelation-2
https://youtu.be/puXXKlOkPoc

Comments