230 भक्ति का भवन

देखो, भगवान आ तो जाते हैं, पर रुकते नहीं, निकल निकल जाते हैं। भगवान को ठहरा लेना हर किसी के बस की बात नहीं।
ध्यान दो, भगवान आए तो जनक जी की आँखें राम जी पर से हटाए नहीं हटतीं। हटाते हैं, पर फिर फिर उन्हीं पर टिक जाती हैं। जनक जी विचार में पड़ गए।
बड़ी कीमती बात है, महापुरुष के जीवन में दूसरे की बात नहीं, अपना अंतःकरण ही प्रमाण होता है। जनक जी अपने मन को जानने वाले हैं।
वे विचार करने लगे कि जो मन लौकिक सौंदर्य पर रीझ नहीं सकता, इन पर से हटता क्यों नहीं? ऐसा पहले कभी हुआ नहीं, होने की संभावना नहीं, फिर क्यों हो रहा है? जनक जी ने निर्णय लिया, कि मेरा मन ही प्रमाण दे रहा है कि ये लौकिक नहीं हैं, इस लोक के नहीं हैं, अलौकिक हैं, परतत्व हैं, परमात्मा हैं।
बस परमात्मा पहचाना गया, रोम रोम हर्षित हो गया। बार बार गुरु जी के चरणों में गिरते हैं। "बड़ी कृपा की, बड़ी कृपा की" ऐसा बार बार कहते हैं। प्रभु के दर्शन हो गए, जीवन सफल हो गया, आँखों के होने का लाभ मिल गया।
भगवान तो आ गए, अब प्रश्न पैदा हुआ कि भगवान को ठहराऊँ कहाँ? जनकपुर में आलीशान महलों की कोई कमी नहीं है, सामान्य जन और स्वयं जनक जी लगभग एक जैसे भवनों में रहते हैं। पर ईश्वर को सांसारिक ऐश्वर्य नहीं रोक सकता। इन्हें तो किसी विशेष भवन में ठहराना चाहिए। कहाँ? भक्ति के भवन में ठहराना चाहिए।
बस जनक जी को सीता जी की याद आ गई, सीता जी को बुलाया। जानकी! कुछ समय के लिए तुम्हारा भवन चाहिए, मैं वहाँ राम जी को ठहराना चाहता हूँ। और ऐसा ही हुआ, राम जी सुखपूर्वक ठहर गए। जनक जी का मनोरथ पूरा होने को ही है।
लोकेशानन्द कहता है कि आप भी अपना मन भक्ति का भवन बना लें, भगवान स्वयं आकर ठहर जाएँगे, आपका भी मनोरथ पूरा हो जाएगा।
और मन को भक्ति का भवन कैसे बनाएँ, इसके लिए अब विडियो देखें-
https://youtu.be/ESPnyWtrLSA

See, Bhagwan appears, but doesn't stay. It is not easy for everyone to allocate Him.
Pay attention, Janak tried a lot to remove his eyes from Ram, but they rest on Ram. Janak got into consideration.
It is a valuable thing, in the life of a great man, his own mind is the only proof. Janak knows about his own ability.
He wondered that his eyes who cannot rest on world's beauty, why not moving away from Ram? This has never happened before, not likely to happen, why is it happening now? Janak decided that my eyes are proving that Ram is not from this world, He is supernatural, He is divine, He is Bhagwan.
As Janak recognized Ram, his heart filled with joy, he repeatedly fell at Guru ji's feet. "Great grace, great grace" says it again and again. Bhagwan appeared, life became successful, he got benefit of his eyes.
Bhagwan has come, now the question arises that where should I allocate Him? There is no shortage of luxurious palaces in Janakpur. Janak himself and ordinary people live in almost identical houses. But earthly possessions cannot stop Bhagwan. They should be accommodated in a particular building. Which? He should be kept in the house of devotion.
Then only Janak remembered Seeta, called her. Seeta! For some time I need your house, I want to make Ram stay there. And as it happened, Ram stayed happily. Now the wish of Janak is to be fulfilled.
Lokeshanand says that you too should make your mind a house of devotion, Bhagwan himself will come and stay, and your wish will also be fulfilled.
And to know how to make the mind a house of devotion, watch the video- House of devotion.
https://youtu.be/ESPnyWtrLSA

Comments