232 चरण सेवा

जनकपुर घूमते हुए बहुत समय हो गया, रामजी कहते हैं- भाई! बहुत समय हो गया, गुरू जी ने कहा था कि जल्दी आ जाना। चलें! भवन को लौट चलें। गुरूजी का संध्या करने का समय हो रहा है, उनके नियम में बाधा न आए।
भगवान गुरुभक्ति का अनुपम उदाहरण रखते हैं। गुरू जी की आज्ञा का उल्लंघन नहीं होना चाहिए, अनुशासन भंग नहीं होना चाहिए।
साधकों के लिए रामजी के दो सूत्र हैं-
"मोते अधिक गुरुहिं जिय जानि।
सकल भाँति सेवई सनमानी॥"
"मोते अधिक संत करि लेखा॥"
रामजी कहते हैं, गुरू जी तो मुझसे भी बड़े हैं। उनकी सब प्रकार से सेवा, मेरी सेवा से भी बढ़कर है। उनकी खुशी में ही मेरी खुशी है। तुम भी उनको मुझसे अधिक मानो।
उससे बड़ा अभागा कौन है जो संत के सामने पड़ने पर भी, बिना समर्पण किए ही, मौत कि ओर दौड़ा चला जा रहा है। वह तो व्यर्थ ही पैदा हुआ।
दिन छिपा, तो दोनों भाई गुरू जी के चरण दबाने लगे। थोड़ी ही सेवा से प्रसन्न होकर, गुरू जी ने आज्ञा दी कि जाओ, विश्राम करो! दोनों भाई अपने शयनकक्ष में आए। अब लक्ष्मण जी राम जी के चरण दबाने लगे।
कुछ ही समय बीता कि राम जी कहते हैं- लक्ष्मण! जाओ सो जाओ।
पर राम जी के इशारे से चलने वाले लक्ष्मण जी आज चरण छोड़ते नहीं। राम जी ने दोबारा तिबारा कहा, तो लक्ष्मण जी फ़फ़ककर रो पड़े। कहते हैं, कि आज मैं पूरी रात इन चरणों की सेवा करना चाहता हूँ।
राम जी पूछते हैं कि रोज ही तो सेवा करते हो, आज कौन सी विशेष बात है? तो उत्तर देते हैं, भगवान! कल इन चरणों की मालिक आ जाएँगी, माँ आ जाएँगी,  मालूम नहीं फिर इनकी सेवा मिलेगी या नहीं।
राम जी की आँखें भर आईं, बोले- लक्ष्मण! तुम जैसा कोई नहीं भाई!
लोकेशानन्द कहता है कि जिस दिन आपका मन भी ऐसे ही गुरू और भगवान रुपी लक्ष्य पर टिक गया, आप भी लक्ष्मण हो जाओगे।
अब विडियो देखें- भगवान के चरणों की सेवा
https://youtu.be/6GRVkDcA8Vw

A lot of time was spent visiting Janakpur, Ram says- Brother! It's been a long time, Guru ji had said to come soon, let's return back. It is time for Guru ji to worship, his resolve shouldn't be interrupted.
Ram holds a unique example of Guru ji's devotion. Guru ji's command shouldn't be violated, discipline shouldn't be disturbed.
Bhagwan Ram has two clues for seekers-
1. Guru ji is greater than me, Bhagwan. 
2. Serving Guru ji is greater than serving me.
I am also happy in Guru ji's happiness. You also should consider Guru ji more than me.
Who is more unfortunate than the one, who, despite meeting a sant, is running towards death, ignoring him. He was born in vain.
When the sun set, both brothers started massaging  Guru ji's feet. Pleased with a little service, Guru ji ordered to go and rest. Both brothers came to their bedroom. Now Lakshman started massaging Ram's feet.
Very shortly Ram said- Lakshman! go to sleep.
But Lakshman, who walked by Ram's behest, doesn't leave the feet today. When Ram said again and again, Lakshman burst into tears and said- Today I want to serve these feet all night.
Ram said- You do service everyday, what is so special today? Lakshman answered- Bhagwan! Tomorrow the owner of these feet, mother, Goddess Seeta will join you, I don't know if I will ever get a chance to serve these feet or not.
Ram's eyes were filled with tears, he said- Lakshman! There is nobody else like you brother!
Lokeshanand says that the day you also made the same goal, like Lakshman, to serve Guru ji and Bhagwan, you too will become Lakshman.
Now watch the video- Serving Bhagwan's feet
https://youtu.be/6GRVkDcA8Vw

Comments