233 पुष्प वाटिका

"समय जानि गुरू आयसु पाई।
लेन प्रसून चले दोऊ भाई॥"
इधर राम जी वाटिका में पहुँचे, उधर से सीता जी भी आई हैं।
सीता जी से एक सखी ने निवेदन किया कि जानकी जी, आप यहीं रहें, मैं कुछ पुष्प ले आऊँ।
वह इधर आई तो उसे भगवान का दर्शन हो गया, वापिस जाकर सीता जी को बताया। सीता जी कहती हैं कि सखी हमें भी दर्शन करा दो। सखी ने कहा, क्यों नहीं, आएँ मेरे संग। सीता जी सखी के पीछे पीछे चलीं और राम जी का दर्शन पा लिया।
देखो, संत ही सखी है, जो भगवान को पाना चाहे वह संत का संग करे, संत के पीछे पीछे चले। वो मार्ग जानते हैं, उन्हें दर्शन प्राप्त है, वही करा भी सकते हैं।
यह घटना अघहन माह की है। अघ माने पाप, हन माने नाश, पाप का नाश हो तो भगवान का दर्शन हो। सीता जी यहाँ पलक नहीं झपकतीं, चरणों में वृत्ति टिक गई।
इधर राम जी सुमन तोड़ रहे हैं, सर्दी का मौसम है, सुबह का समय है, पर माथे पर पसीने की बूंदें चमक रही हैं।
कोई कहने लगी, इन्हें तो सुमन तोड़ने में ही पसीना आ रहा है, ये धनुष क्या तोड़ेंगे? लक्ष्मण जी ने सुना तो राम जी की ओर देखा, राम जी की आँखें भीग आईं।
कहते हैं, लक्ष्मण! ये सुमन मुझसे कहते हैं कि भगवान हमें अपने हाथों से तोड़ लो, हमारा खिलना सफल हो जाएगा। नहीं तो वैसे भी हमें मुरझाकर गिरना ही है। मुझे सुमन तोड़ने में पसीना आ गया, क्योंकि ये सुमन हैं ना! सु-मन, सुंदर मन। सुंदर मन तोड़ने में संकोच तो होगा ही।
लोकेशानन्द कहता है कि आप भी अपना मन सुमन बना कर भगवान के चरणों में समर्पित कर दें। टूटना तो उसे वैसे भी है, पर टूटकर मिट्टी में मिलने से अच्छा है कि भगवान ही उसे तोड़कर, अपने हाथ पर रखे दोना में रख लें। 
दोना, माने दो ना। तब वहाँ द्वैत नहीं होगा, दुख नहीं होगा।
अब विडियो देखें- पुष्प वाटिका
https://youtu.be/MgQfwCprRCU

Here Ram reached the garden, therefrom Seeta has also come.
A friend (Sakhi) of Seeta requested- Seeta! stay here, let me get some flowers.
When she came here, she saw Ram, went back and told Seeta. 
Seeta asks- Sakhi! Can you show me too?
Sakhi says- Why not? Come with me. Seeta followed the Sakhi and got a glimpse of Ram.
Sant is the only Sakhi. One who wants to find Bhagwan, should follow a sant, he knows the way, he has seen Bhagwan, he can also make you see.
This incident is of the month of 'Agha-han' (January). 'Agha' means sin, 'han' means to perish. If the sins get perished, then only you get Bhagwan's glimpse.
Seeta doesn't blink an eyelid here, her instincts stopped at Ram's feet.
Here Ram is plucking flowers, it is winter, that also morning, but the drops of sweat are shining clearly on His forehead.
One of the friends said to Seeta- He is sweating in plucking a flower, how will he break the bow? Lakshman listened this and looked towards Ram. Ram's eyes got wet.
Ram said- Lakshman! These flowers are telling me to pluck them. They are saying- If you pluck us, our blooming will be successful. Otherwise too we are bound to fall.
I was sweating because I was plucking them, because they are Suman (Flower). Su-man, beautiful heart. I am hesitant to break a beautiful heart.
Dear readers, it is Lokeshanand's call, you too, make your heart beautiful and dedicate yourself to Bhagwan. It has to be broken anyway, but it is good to break into the hands of Bhagwan.
Then there will be no duality, no sorrow.
Now watch the video- Pushp Vatika
https://youtu.be/MgQfwCprRCU

Comments