235 जासु कृपा निर्मल मति पावऊँ

जनकपुर में देश देश के राजा लोग एकत्रित हुए हैं। वे राजा बेशक हैं, पर भीतर से हम जैसे ही हैं। कैसे?
ध्यान दें, बुद्धि के तीन भेद हैं,
सुमति, कुमति और निर्मल मति।
"सुमति कुमति सबके उर रहहिं"
सामान्य मनुष्य में सुमति और कुमति रहती ही हैं। कभी सुमति कुमति को दबा रखती है, तो कभी कुमति सुमति को।
ये दोनों प्रकृति के अंतराल में कार्य करती हैं, पर निर्मल मति तो प्रकृति पार है, और उनकी कृपा से मिलती है जो स्वयं प्रकृति पार हैं, सीताजी की कृपा से मिलती है। और यह निर्मल मति मिल जाए तो इसी से फिर रामजी मिलते हैं।
"निर्मल मन जन सो मोहि पावा"
जगत में कुमति वाले तो बहुत हैं ही, ऐसे भी बहुत हैं जिनमें सुमति मालूम पड़ती है। पर कोई लाख सुमतिवान हो, हलकी सी चोट पड़ते ही, कुमति उभर आती है। ये दुनिया के चिकने चुपड़े चेहरे, ऊपर से देखने भर को ही शांत सौम्य मालूम पड़ते हैं, भीतर तो ये मनुष्य रूप में चलते फिरते ज्वालामुखी हैं। जरा सी खरोंच पड़ी की फूट पड़ेंगे।
आप देखते नहीं, कैसे छोटी छोटी बातों पर, हंसते खेलते परिवार, टूट टूट कर बरबाद हो रहे हैं। मानो इनके प्रत्येक रक्त कण में अहंकार और क्रोध भरा है, जरा सा भी धैर्य तक किसी में नहीं, कारण क्या है?
देखें, जब तक प्रकृति का बंधन है, तभी तक अहंकार की सत्ता है, मैं और मेरा है, राग और द्वेष है, कष्ट और क्लेश है, जन्म और मरण का चक्कर है, तब तक विश्राम कहाँ? आनन्द कहाँ? चैन कहाँ?
लोकेशानन्द कहता है कि विश्राम तो प्रकृति पार की वस्तु है, परमात्मा प्राप्ति का फल है। वह तो निर्मल मति से ही प्राप्त होता है। यदि सीताजी की कृपा, भक्ति देवी की अनुकंपा हो जाए, तो हमें भी निर्मल मति मिल जाए, विश्राम मिल जाए। तो कह दें-
"जनकसुता जगजननी जानकी।
अतिशय प्रिय करुणानिधान की॥
ताके जुगपद कमल मनावऊँ।
जासु कृपा निर्मल मति पावऊँ॥"
आज इतना ही, शेष कल।
अब विडियो देखें- शर्म की बात
https://youtu.be/SiPEA9TxwbU

Kings of a number of states have gathered in Janakpur. Of course they are kings, but from within, they are like us. How?
Pay attention! There are three types of intellect- Divine, Evil & Pure.
"Sumati kumati sabke ur rahahi"
Everyone has divine and evil intellect. Sometimes divine suppresses evil, some other times evil overcomes divine.
These two work simultaneously in world, but the pure intellect is beyond that, and is obtained with the grace of Sita ji, who is beyond that herself. And you achieve Ram, only if you get this pure intellect.
"Nirmal man jan so mohi pawa"
There are many people in the world who have evil mind, and so many seem divine too. But someone may have a million divine thoughts, as soon as a minor scratch occurs, evil emerges.
These smooth-faced people of the world, just seem to be calm, within they are moving volcanoes, will explode if scratched a bit.
Don't you see, how families are getting ruined and breaking up at trivial matters day by day? As if each of their blood particle is full of ego and anger. Not even a little patience, what is the reason?
See, as long as one is bound to world, ego reigns there, there is me and mine, there is infatuation and malice, there is sorrow and affliction, there is a cycle of birth and death, then where is rest? Where is joy? Where is peace?
Lokeshanand says that relaxation is a result of enlightenment and is obtained only through pure intellect. If Sita, the goddess of devotion, compassionates you, then only you get pure intellect and absolute rest. So say loud-
"Janaksuta jagjanani Jaanki,
Atishay priya Karunanidhaan ki.
Taake jugpadkamal manavau,
Jaasu kripa nirmal mati pavau."
This much for today, the rest tomorrow.
Watch the video now- Shame
https://youtu.be/SiPEA9TxwbU

Comments