237 गुरू जी की आज्ञा
राजा लोग पहले कमर कसते हैं, माने अपने बल का प्रदर्शन करते हैं, फिर उठते हैं, तब व्याकुल होकर अपने देव को मनाते हैं-
"परिकर बाँधि उठे अकुलाई।
चले इष्ट देवन्ह सिरु नाई॥"
वे मूर्ख इस धनुष को देव कृपा से तोड़ना चाहते हैं, वे नहीं जानते कि यह देव कृपा से नहीं, गुरुदेव कृपा से टूटता है।
यहाँ जनकजी की सभा में जब लक्ष्मण जी उबल पड़े, माने वैराग्य तप गया, मन के संसार से मुड़ने और भगवान से जुड़ने का समय हो गया। बस गुरू जी ने वचन का हथौड़ा चला दिया। विश्वामित्र जी ने कहा-
"उठऊ राम भंजऊ भव चापा।
मेटहू तात जनक परितापा॥"
और भी देखें, राजा लोग उठते हैं पाने के लिए, रामजी उठे तो कुछ पाने के लिए नहीं उठे, जनकजी का ताप मिटाने के लिए उठे।
राजा लोग अपने संकल्प से उठते हैं, राम जी में अपना न कोई संकल्प है न विकल्प। जिसका मैं और मेरा गुरू जी के चरणों में विलीन हो गया, उसका अपना संकल्प कैसा? गुरू जी का संकल्प ही राम जी का संकल्प है।
गुरू जी ने यह नहीं कहा कि राम तुम भी प्रयास कर लो। कहा है- "तोड़ दो!" तो समझ लो धनुष तो टूट ही गया। गुरू जी के संकल्प में टूट गया, तो बाहर भी टूट ही जाएगा। मुझे तो बस छूना भर है। कुछ करना थोड़े है?
राजा कामनाग्रस्त हैं, व्याकुल हैं। राम जी को न हर्ष है न विषाद। मुझे तो गुरु जी की आज्ञा का पालन करना है, हानि लाभ वे जानें, मैं तो उनका यंत्र मात्र हूँ।
देखो, आपने बंदूक चलाई, निशाना लगा न लगा, बड़ाई किसकी है? बंदूक की या आपकी? गुरू जी चलाने वाले हैं, हम चलने वाले हैं, उनका काम वे जानें, हम चिंता क्यों लें? हमें तो बस उनकी आज्ञा में चलना भर है।
राम जी ने पहले गुरू जी के चरणों में प्रणाम किया, फिर चले। सहज चले। धनुष के पास पहुँचे। पुनः मन में गुरू जी को प्रणाम किया। संकेत यह कि दोनों प्रकार से प्रणाम करना चाहिए। गुरू जी का सानिध्य मिल जाए तो सशरीर प्रणाम करें, गुरू जी पास न हों तो मानसिक प्रणाम करें।
यहाँ अहंकार टूटने को ही है। लोकेशानन्द कहता है कि राम जी के इसे छूने की देरी है, इसके टूटने में देरी नहीं है।
अब विडियो देखें- भगवान की भक्ति
https://youtu.be/ESPnyWtrLSA
All the kings first roll up their sleeves, demonstrate their strength, then get up, and restlessly pray their deity-
Idiot kings want to break this bow with deity's mercy, they don't know that this bow (ego) breaks only by Guru ji's grace.
Here, in Janak's assembly, when Lakshman turned red in anger, renunciation awakened. Just then Guru ji struck with a hammer of word. Vishwamitra said Ram to break the bow.
See, kings rise to get, Ram didn't rise to get anything, but to alleviate the sufferings of Janak.
The kings rise from their resolve, Ram has neither his resolve nor his choice. Whose ego has merged at Guru ji's feet, how could there be any resolve? Guru ji's resolve is Ram's resolve.
Guru ji didn't say Ram to try. He said- "Ram! Break it!" So one should understand that the bow is already broken. If the bow is broken in Guru ji's resolve, it will be broken even in outer world. Ram just has to touch it. Nothing is needed to be done.
Ram knows that he only has to follow Guru ji's command, He doesn't know any loss or gain, He is just Guru ji's instrument.
Look, you fired a gun, it's a miss or hit, who is responsible? Gun or you yourself? We just have to fulfill Guru ji's command, he has all the responsibility, why should we worry?
Ram first bowed at Guru ji's feet, then peacefully went to the bow. Greeted the Guru ji again in his heart. Indicating that one should pay honour to Guru ji both ways. If Guru ji is around, bow to the feet, if Guru ji is away, pay a mental salutation.
Here the ego is about to break. Lokeshanand says that there is a delay in Ram touching it, there is no delay in breaking it.
Watch the video now- Devotion
https://youtu.be/ESPnyWtrLSA
Comments
Post a Comment